दमोह। उत्क़ष्ट विघालय में साइबर सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूल के छात्र एवं छात्राएं ने सेमिनार में सम्मिलित होकर साइबर सुरक्षा एवं सिक्योरिटी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उक्त सेमिनार के आयोजन में स्कूल के श्री प्राचार्य महोदय, आदित्य चौरसिया सर, कमलेश सर एवं स्टाफ और साइबर सेल दमोह से साइबर सेल प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक अजित दुबे,प्रधान आरक्षक राकेश अठया उपस्थित रहे।
CMHO ने जारी की मलेरिया एडवाईजरी
दमोह। वर्षा काल में मच्छरों में वृद्धि के कारण मलेरिया का प्रकोप अधिक रहता है इसलिये वर्षा प्रारंभ होने के पूर्व माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है ताकि जन सामान्य में मलेरिया से बचाव हेतु जागरूता लाई जा सके। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता हैए बुखार आने पर तुरंत अपने खून की जॉंच करायें। मलेरिया की जॉंच एवं मलेरिया पॉजिटिव पाये जाने पर उपचार सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। इस आशय की एडवाईजरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉंण् संगीता त्रिवेदी ने जारी की है। उन्होंने बताया वर्षा के मौसम में घर के आस.पास के गढ्ढों में पानी जमा हो जाता है जिससे भी मच्छरों की उत्पत्ति होती है। अतः उनमें मिट्टी का तेल अथवा जला हुआ आईल डालें या उनको मिट्टी से भर दें ताकि मच्छरों की उत्पत्ति न हो सके। इन उपायों से मलेरिया एवं डेंगू जैसी गंभीर बीमारियो से बचा जा सकता है।
मलेरिया के लक्षण-बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर दर्द, मचली एवं उल्टी होना मलेरिया के लक्षण है।
मच्छरों से बचने के उपाय-मच्छरों से बचाव के लिये मच्छरदानी का उपयोग करेए पानी के बर्तनो को भरने से पहले साफ करें, पानी की सभी टंकियो एवं सभी पात्रों को ढंक कर रखें, बिना उपयोग वाली वस्तुओं को नष्ट करें ताकि उनमें जलभराव न हो, पूरे बाजू वाले कपडें पहनें। जिला मलेरिया अधिकारी यामिनी सिलारपुरिया ने बताया मलेरिया के मच्छर घर एवं घरों के आस.पास जमा साफ पानी में पनपते हैं। मलेरिया से बचाव हेतु आवश्यक है कि घर एवं घर के आस.पास पानी जमा न होने देंए ताकि मच्छर न पनप पायें। घरों में साफ.सफाई रखकर मलेरियाए डेंगूध्चिकिनगुनिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
हटा एसडीएम ने तृतीय चरण सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
दमोह। एसडीएम हटा अभिषेक सिंह ठाकुर ने पंचायत निर्वाचन पटेरा में तृतीय चरण सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया उत्कृष्ट विद्यालय में बारिश को देखते हुए कक्षों से सामग्री वितरण एवं वापसी की व्यवस्था की जायेगी।
जिले में अभी तक 122 मिमी वर्षा दर्ज..दमोह। जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 122 मिमी अर्थात 4.8 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है जो अभी तक गत वर्ष से 21 मिमी अर्थात 0.8 इंच अधिक है। इसी अवधि में गत वर्ष 101 मिमी अर्थात 4 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा पथरिया में 171 मिमी दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू.अभिलेख ने बताया अभी तक जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 159 मिमी हटा 107 मिमी जबेरा में 124 मिमी पथरिया 171 मिमी तेन्दूखेड़ा 58 मिमी बटियागढ़ 140 मिमी तथा पटेरा में 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। दैनिक वर्षा के तहत बीते 24 घंटों के दौरान जिले में 31 मिमी अर्थात 0.1 इंच वर्षा दर्ज की गई है। वर्षामापी केन्द्र दमोह में 8 मिमी जबेरा में 5 मिमी पथरिया में 1 मिमी बटियागढ़ में 3 मिमी तथा पटेरा में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मिमी है।
एके चिश्ती कांग्रेस के दो वार्डो के प्रभारी नियुक्त
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी दमोह द्वारा नगर पालिका चुनाव के लिए अलग अलग वार्ड से प्रचार प्रसार के लिये वार्ड प्रभारी नियुक्त किये जा रहे है जिसमें जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा एवं विधायक अजय टंडन की सहमति से ए.के.चिश्ती को पुराना बाजार नं.2 एवं बजरिया वार्ड नं.3 का वार्ड प्रभारी नियुक्त किया है।
इस अवसर पर ए.के. चिश्ती ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उसका में पूरा पालन करूंगा एवं पूरी मेहनत के साथ कार्य करूंगा साथ ही संबंधित वार्ड के प्रत्याशी से मिलकर पार्टी के प्रचार प्रसार के साथ साथ पार्टी को विजय दिलाने में पूरा सहयोग प्रदान करूंगा। वहीं पूर्व अध्यक्ष रतनचंद जैन, कल्लन भैया, राशु चौहान, सुदामा दुबे, संजय सेठ, वीरू राय, विक्रम पार्षद, अमर राजपूत, हेमराज पार्षद, मंजीत यादव, नितिन मिश्रा, अफजल खान, जीशान पाठन, डॉ.ताहिर अली सहित समस्त कार्यकर्ताओं से बधाईयां दी है।



0 Comments