Header Ads Widget

प्रभारी मंत्री आज भाजपा पार्षद प्रत्याशीयो के साथ वृक्षारोपण करेंगे.. कोषालय अधिकारी श्री मिश्रा को रिटायरमेंट पर बिदाई.. सीएचसी हिंडोरिया में सेवानिवृत्त पर सम्मान.. खाद्य सुरक्षा हेतु कंफेक्शनरी दुकानों का निरीक्षण.. आचार्यश्री का 55वां दीक्षा दिवस मनाया.. गणाचार्य विरागसागर जी का कुण्डलपुर में प्रवेश आज..

ग्रीन शहर क्लीन शहर के संकल्प के साथ वृक्षारोपण                     
 दमोह। प्रदेश के यशस्वी मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा ग्रीन शहर क्लीन शहर के संकल्प आभियान के तहत भोपाल के स्मार्ट पार्क में भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों करके संकल्प दिलाएंगे जिसका वर्चुअल प्रसारण होगा, इस संकल्प आभियान के तहत दमोह नगर में जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह के साथ जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुबह 9:30 बजे दीन दयाल पार्क में सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशी वृक्षारोपण करेंगे।

कोषालय अधिकारी श्री मिश्रा को रिटायरमेंट पर बिदाई
दमोह। जिले के अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि श्री मिश्रा जी जैसा काम करते थे इसी तरीके से आप सभी अधिकारियों को काम करना चाहिए। दृढ़ विश्वास इनके अंदर है वही आदमी सफल होता है हमने श्री मिश्रा जी अंदर देखा कभी भी किसी प्रकार से विचलित होने का आभास नहीं रहाए आपके सामने कई जटिल समस्या आई। मैंने 2018 से आपको देखा हैं कठिन से कठिन समस्या का निराकरण आपने किया है। इस आशय के विचार अपर कलेक्टर  नाथूराम गौंड़ ने सेवानिवृत्त हो रहे कोषालय अधिकारी श्री आरके मिश्रा के विदाई समारोह के दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री गौड़ ने प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
 सेवानिवृत्त कोषालय अधिकारी श्री मिश्रा ने कहा हमने जो कुछ भी आप से सीखा था आपको ही वापस लौटा दिया हैए सफलता के सूत्र होते हैं कि असफलता स्वयं स्वीकार की जाये और सफलता का श्रेय अपने स्टाफ को दिया हैं। जो भी मुश्किल काम आए हैं उनसे जूझा है रिटायर मेंट होने के बाद भी मेरी काम करने की आदत बनी रहेगी आप लोगों का बहुत.बहुत धन्यवाद कि आप लोगों ने मुझे इस लायक समझा।  प्रारंभ में सभी ने पुष्प मालाओं शाल श्रीफल आदि से श्री मिश्रा का सम्मान कर अपने विचार व्यक्त किये । संचालन राकेश हजारी ने किया । कार्यक्रम में श्री मिश्रा के परिजन जिला कोषालय जिला पेंशन कार्यालय के अधिकारी.कर्मचारी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

सीएचसी हिंडोरिया में सेवानिवृत्त पर सम्मान 
दमोहसीएचसी हिंडोरिया में डीएचओ डॉ. बीपी अहिरवाल, एनएमए महेश तिवारी एवं एएनएम लक्ष्मी कुशवाहा की सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डीएचओ डॉ. तुलसा ठाकुर, विशिष्ट अतिथि डॉ.सचिन मलैया, डॉ. आकांक्षा भारद्वाज एवं डीसीएम ऋषि राज रहे। समारोह की अध्यक्षता सीबीएमओ डॉ. रीता चटर्जी ने की। 

मंचासीन अतिथियों के स्वागत उपरांत सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का परिचय बीएम दुबे द्वारा दिया गया, मंचासीन अतिथियों ने सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों के सेवा कार्यों की सराहना तथा उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए उन्हें शॉल श्रीफल तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी रही। समारोह का संचालन बीएम दुबे ने किया तथा आभार केआर पांडे ने माना।

 खाद्य सुरक्षा हेतु कंफेक्शनरी दुकानों का निरीक्षण

दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डीण्ओण् खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी के नमूने जांच हेतु लिए हैं। कार्यवाही में कचौरा शॉपिंग सेंटर स्थित प्रो प्रहलाद मोटवानी की आकाश कंफेक्शनरी का निरीक्षण किया । मौके पर विक्रय हो रहे अंबर फ्लेवर्ड कोकोनट कैंडी शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी के नमूने जांच हेतु लिए गए।

 प्रतिष्ठान में फ़ुड लाइसेंस की प्रति परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई है। खाद्य विक्रेता को परिसर में फ़ुड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट एवं फ़ुड हैंडलर्स के वार्षिक मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए गए है। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से गोलीए बिस्किटए चॉकलेट एव अन्य कंफेक्शनरी खाद्य पदार्थों की जांच की गई। उक्त कोकोनट कैंडी शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

आचार्य श्री का 55वां दीक्षा दिवस समारोह मनाया

दमोह। नन्हे मंदिर जैन धर्मशाला में आर्यिका रत्न मृदुमति माताजी के ससंघ मंगल सानिध्य में संतशिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज का 55वां दीक्षा दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मंगलाचरण उपरांत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं कुंडलपुर के बड़े बाबा के चित्रों का अनावरण किया गया चित्रों का अनावरण कुंडलपुर क्षेत्र कॉमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ के साथ कुंडलपुर कमेटी के पूर्व प्रचार मंत्री सुनील वेजीटेरियन एवं नन्हे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश अहिंसा तथा पारस युवा मंडल के जितेंद्र जैन ने किया

 सभी ने ज्ञान ज्योति का प्रज्वलन भी किया इसके पूर्व श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन किया गया। शांति धारा का सौभाग्य गिरीश अहिंसा के परिवार को प्राप्त हुआ। पूज्य आर्यिका श्री के द्वारा आचार्य श्री की मंगलमय संगीत के साथ पूजन का गायन किया गया इसमें आदर्श नवकार महिला मंडल सिंघई मंदिर चौधरी मंदिर एवं पलंदी मंदिर के महिला मंडलों ने द्रव्य सामग्री को सुंदर ढंग से सजा कर पूजन में सहयोग प्रदान किया इसके पश्चात आरिका श्री के मुखारविंद से आचार्य श्री विद्यासागर छत्तीसी विधान का अपने मधुर कंठ से गायन किया। विधान का प्रथम श्रीफल अर्पित करने का सौभाग्य चंद्र कुमार सराफ अध्यक्ष को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई के साथ अरविंद इटोरिया, सुधीर बजाज, संजीव शाकाहारी, संतोष अविनाशी, राजेंद्र अटल, संजय बड़े, विनय जैन, राजेश हिनौती, अनिल फोटो, मनीष बजाज आदि की विशेष उपस्थिति रहीं।

इस मौके पर आर्यिका संघ को शास्त्र भेंट किए गए आर्यिका रत्न मृदु मति माताजी को आज के दिन आहार देने का सौभाग्य राजेंद्र अटल पत्रकार के परिवार को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत आर्यिका श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि आचार्य भगवन इस कलिकाल में संत के भेष में भगवान के गणधर के रूप में जिनवाणी का उपदेश देकर संपूर्ण मानवता को अहिंसा के माध्यम से कल्याण का मार्ग बता रहे हैं हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस पंचम काल में भी ऐसे महान आचार्य के अहिंसा का उपदेश प्राप्त हो रहा है जबकि संपूर्ण विश्व में हिंसा का तांडव मचा हुआ है मनुष्य दूसरे मनुष्य की जान की भी कीमत नहीं कर रहा है ऐसे महान त्याग वान परम तपस्वी के उपदेशों से ही मानवता का कल्याण संभव है गुरुदेव ने दमोह में हमारे संघ के चातुर्मास के संकेत दिए हैं रुचि के सभी को इस ज्ञान गंगा का लाभ लेना चाहिए।

गणाचार्य विराग सागर जी आज कुण्डलपुर में 

दमोह। परम पूज्य गणाचार्य भगवन 108 विराग सागर जी महाराज "ससंघ" का मंगल विहार चातुर्मास 2022 हेतु पथरिया की ओर चल रहा हैं। इसी क्रम में पूज्य गणाचार्य गुरुदेव का मंगल प्रवेश  01 जुलाई  शुक्रवार को प्रातः 7 बजे बुंदेलखंड के आराध्य कुण्डलपुर के बड़े बाबा के श्रीचरणों में होने जा रहा हैं। जिसको लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। पथरिया से बड़ी संख्या में गुरु भक्त कुंडलपुर पहुंच रहे हैं। सकल जैन समाज पथरिया की ओर से वैभव जैन ने बताया कि सभी के आने-जाने की नि:शुल्क व्यवस्था बस द्वारा प्रातः 5 बजे की गई है।

Post a Comment

0 Comments