Header Ads Widget

गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का संघ सहित कुंडलपुर में मंगल प्रवेश.. क्षेत्र कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष चन्द्र कुमार सराफ के साथ अनेक भक्तों ने की भव्य अगवानी.. समाज की अनेक संस्थाओं और पदों पर काबिज पदाधिकारी समय नही निकाल पाए..

 गणाचार्य विराग सागर जी की कुंडलपुर में अगवानी

दमोह। परम पूज्य गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के कुंडलपुर आगमन पर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सहित कुछ पदाधिकारी सदस्यों ने मंगल अगवानी की। वही अनेक संस्थाओ में काबिज चर्चित पदाधिकारी पूर्व के अवसरों की तरह पूज्य गणाचार्य की अगवानी अवसर पर कुंडलपुर में नजर नही आए।

अनेक बरसों के बाद कुंडलपुर पहुंचे गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का जहां भक्तजनों ने गाजे बाजे के साथ क्षेत्र में मंगल प्रवेश कराया वही पाद प्रक्षालन करके आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, उपाध्यक्ष अशोक सराफ पटेरा, मंत्री पदम चंद जैन, श्रेयांश जैन, पवन जैन, मनीष बजाज, आशीष गांगरा, मनीष बनगांव, जय कुमार जैन, पवन जैन चश्मा, मेहुल जैन, जीतू मलैया, विक्की चौधरी, श्रेयांश सराफ़ आदि की विशेष उपस्थिति रही।
गणाचार्य विराग सागर जी महाराज ने बड़े बाबा के दर्शन करके निर्माणधिन नवीन जिनालय का भी अवलोकन किया। वही पूर्णायू एवं हथकरघा केंद्र का निरीक्षण भी किया। गणाचार्य संघ की आहार चर्या कुंडलपुर में संपन्न हुई।  उल्लेखनीय है कि गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का विहार पथरिया की ओर चल रहा है वही पर उनके चातुर्मास  की भी संभावना जताई जा रही है। 
लंबे अरसे और अनेक बरसों के बाद गणाचार्य जी के कुंडलपुर पहुंचने पर उम्मीद की जा रही थी कि क्षेत्र कमेटी में लंबे समय बाद हुए बदलाव के बाद प्रथम गणाचार्य संघ के आगमन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह का माहौल ओर ऐतिहासिक अगवानी की जाएगी। लेकिन विभिन्न संस्थाओं पर काबिज होने की चाह रखने वालों ने आज कुंडलपुर पहुंचना भी आवश्यक नहीं समझा। वही कल आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 55 वे दीक्षा दिवस के अवसर पर कुंडलपुर तथा बड़े बाबा के दरबार में क्या आयोजन हुए इसका भी किसी को पता नहीं लग सका।

Post a Comment

0 Comments