Header Ads Widget

जबेरा जनपद में 82.26 एवं हटा जनपद में 78.69 प्रतिशत मतदान.. कलेक्टर एसपी ने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया.. एडीआर भवन में रक्त जांच शिविर सम्पन्न.. डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स का किया सम्मान.. चौधरी मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजन हेतु बैठक

जबेरा में 82.26 एवं हटा में 78.69 प्रतिशत मतदान

दमोह।  त्रि.स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत स्थानीय निर्वाचन से प्राप्त जानकारी अनुसार द्वितीय चरण के मतदान में आज जबेरा ब्लॉक में 82.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें पुरूषों ने 81.46 प्रतिशत एवं महिलाओं ने 83.12 प्रतिशत मतदान किया। इसी प्रकार हटा ब्लॉक में 78.69 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। इनमें इनमें पुरूषों ने 80.18 प्रतिशत एवं महिलाओं ने 77.04 प्रतिशत मतदान किया।

कलेक्टर एसपी ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

दमोह।  त्रि.स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत आज दमोह जिले के हटा एवं जबेरा ब्लाक में द्वितीय चरण का मतदान संपन्न हुआ। जिसमें युवा नौजवानों सहित वृद्धजनों ने मतदान किया।  निर्वाचन पर चौकस नजर रखने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस कृष्ण चैतन्य ने एसपी डीआर तेनीवार के साथ हटा ब्लाक के ग्राम मड़ियादौ वर्धा एवं जबेरा ब्लाक के विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ और कई जगहों पर मतगणना शुरू हो गई है। 

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने निर्देशित किया। उन्होंने मतदान शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किये गये नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा पुलिस व्यवस्था चौकस रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट हटा जानकी उईके ने बरखेड़ा चैन रनेह सहित अन्य मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण किया। उन्होंने कोशलपुर भिड़ारी सहित अन्य मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जबेरा में तहसीलदार अरविंद यादव और थाना प्रभारी इंद्रा सिंह ने मतदान केंद्र कोंरता का जायजा लेकर मतदान की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गई।  राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री अनंतनारायण अरोरा ने जबेरा के मतदान केंद्र कोड़ा कला ग्राम पंचायत भवन में मतदान केंद्र का जायजा लिया। साथ ही जबेरा के विभन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

हटा एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर ने एसडीओ पुलिस  बीरेन्द्र बहादुर सिंह राजपूत के साथ रनेह घुटरिया हरदुआ पंचम हरदुआ सड़क बरखेड़ा चैन रसीलपुर विनती कनकताला सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाए देखी मतदान की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्र पांजी पहुंचकर मतदान की जानकारी ली।

एडीआर भवन में रक्त जांच शिविर सम्पन्न

दमोह। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रिंसिपल जिला जज अध्यक्ष रेणुका कंचन के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बुज पाण्डेय के मार्गदर्शन में 01 जुलाई को एडीआर भवन जिला न्यायालय परिसर में रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सचिव समस्त न्यायाधीशगण जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा न्यायिक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह द्वारा 02 जुलाई 2022 को रक्त दान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिस हेतु जिला चिकित्सालय के समन्वय से 01 जुलाई 2022 को न्यायिक अधिकारी एवं न्यायिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण के रक्त की जांच की गई जिससे रक्त दान करते समय डॉक्टर्स को रक्तदाता की पूर्ण शारीरिक स्थिति की जानकारी रहे।

उक्त शिविर में ब्लड सीबीसी टेस्ट .हीमोग्लोबिन टोटल डब्ल्यूबीसी काउन्ट न्यूटोफिल्स लिम्फोसाईट्स प्लेटलेट्स काउन्ट एवं लिप्रिड प्रोफाईलः. टाईग्लिसराईडए कोलेस्ट्रोल एवं सुगर रेण्डम की जांच की गई।

डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स का किया सम्मान          

दमोहरोटरी क्लब द्वारा डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर दमोह शहर के समस्त प्राइवेट डॉक्टर्स का पुष्प गुच्छ भेंट कर के सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर के सभी सदस्यों ने सभी कार्यरत डॉक्टर्स का उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों एवं चिकित्सीय कर्तव्यों हेतु उनका आभार व्यक्त किया।
 सम्मानित किये गए डॉक्टरों में डॉ0डी0एम0 संगतानी,डॉ देवेंद्र जैन,डॉ सुरेंद्र पटेल,डॉ अमित जैन, डॉ विनोद कुकरेजा सहित अन्य डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत, सचिव शुभम अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष किशन लाल हुरा,राकेश अहिरवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजन हेतु बैठक 
दमोह। श्री श्री 1008 अनंतानंत सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना के लिये श्री श्री 1008 श्री चंदप्रभु दिगंबर जैन चौधरी मंदिर जी में 06 से 14 जुलाई  तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। जिसकों लेकर जैन समाज व चौधरी मंदिर आसामियों की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें आयोजन के लिये संयोजक सेठ मनोज जैन व सहसंयोजक राजीव जैन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। सौजन्यकर्ता .श्रीमती अनिता प्रमोद बड़कुल एवं समस्त बड़कुल परिवार ने सकल दिगंबर जैन समाज को सिद्धों की आराधना में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करने आमंत्रित किया है। बैठक श्री चौधरी मंदिर के अध्यक्ष महेंद्र जैन मुंशी, मंत्री सतीश सिंघई,अखलेश जैन बर्तन, जयकुमार पुरा, अनिल चौधरी, सुधीर सिंघई, महेश बड़कुल, दीपक बड़कुल, अमित जैन रानू स्मार्ट, मयंक जैन, सुविधा जैन आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments