गणाचार्य श्री विरागसागरजी का मंगल प्रवेश आज
दमोह। कुंडलपुर से पथरिया में वर्षायोग के लिए निरंतर विहार कर रहे पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज का 5 जुलाई को सुबह 7 बजे दमोह नगर में ससंघ मंगल प्रवेश होने जा रहा है। इस अवसर पर सकल जैन समाज के साथ महिलामंडल, बालिका एवं युवा मंडल धरमपुरा नाके पहुचकर मुनि संघ की मंगल अगवानी करेगा। तथा ढोल बाजों के साथ मुनि संघ का श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर जी में मंगल प्रवेश होगा। जैन धर्मशाला में प्रवचन उपरांत गणचार्य संघ आहार चर्या हेतु निकलेगा। वहीं शाम को 4 बजे जबलपुर नाका ेश्री पार्श्वनाथ दिग.जैन मंदिर के लिए विहार होगा। जहां पर भव्य आगवानी की तैयारी की गई है। 6 जुलाई को प्रवचन एवं आहारचया जबलपुर नाका मंदिर से संपन्न होगी।
दिगंबर जैन महिला परिषद के शपथ ग्रहण संपंन
दमोह। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद प्रियकारिणी संभाग की इन्द्राणी शाखा, नशिया शाखा एवं जिनवाणी शाखा का शपथ ग्रहण समारोह सागर से पधारी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय वरिष्ठ कार्याध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन, केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती आशा जैन, केंद्रीय सहमंत्री एवं प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीमती मंजू मगन जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मंच पर मुख्य अतिथियों के साथ प्रांतीय सह सचिव श्रीमती नेहा बजाज, प्रांतीय सह सचिव श्रीमती रोहणी जैन, प्रांतीय संरक्षक श्रीमती मोनिका सेठ, संभागीय अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता जैन, संभागीय सचिव श्रीमती कल्पना नायक रहीं।
साथ में चेयर पर्सन श्रीमती आशा चौधरी, चेयर पर्सन श्रीमती संगीता जैन, चेयर पर्सन श्रीमती रोशनी जैन, चेयर पर्सन श्रीमती ऋतू जैन की उपस्थिति रही। श्रीमती शकुंतला जैन ने शपथ अधिकारी के रूप में इन्द्राणी शाखा की श्रीमती सारिका जैन को अध्यक्ष, श्रीमती सुविधा जैन को सचिव, श्रीमती डॉली जैन को कोषाध्यक्ष एवं नशिया शाखा की श्रीमती कविता जैन को अध्यक्ष, श्रीमती तरु जैन को सचिव, श्रीमती सीमा जैन स्टूडियो को कोषाध्यक्ष एवं जिनवाणी शाखा की श्रीमती वंदना जैन को अध्यक्ष, श्रीमती प्रतिभा जैन को सचिव, श्रीमती नीलम जैन को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई इसके साथ ही शाखा के सभी सदस्यों ने पीड़ित मानवता की सेवा की शपथ ली। डॉक्टर आशा जी ने आंसू से मुस्कान की ओर बढ़ने एवं कोई कितना भी पीछे करने की कोशिश करे ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कविता जैन एवं श्रीमती ज्योति जैन ने किया। अंत में आभार श्रीमती रोहणी जैन जी ने किया।
आचार्य श्री विद्यासागर जी का मुनि दीक्षा दिवस मनाया
दमोह। नेमीनगर दमोह स्थित जैन मंदिर के विशाल भवन में अध्यात्म, दर्शन, चिंतन और प्राणिमात्र के स्व पर हितोपदेशी आचार्यरत्न विद्यासागर मुनि महाराज का 61वां मुनि दीक्षा समारोह भव्यता पूर्वक मनाया गया। यहां चातुर्मास साधना हेतु ससंघ विराजमान आचार्य श्री उदारसागर मुनि महाराज के ससंघ सानिध्य में संपंन हुआ। सभा भवन में मंगलाचरण दीप दीपन, आचार्य विद्यासागर महाराज के विशाल चित्र का अनावरण दीप दीपन और सामूहिक रूप से आचार्य श्री का पूजन विधान संगीत की स्वर लहरी के साथ संपंन हुए। पूजन के अष्ट द्रव्यों को अलग अलग थाला में सजाकर भक्तगण क्रमशः उनके पूजन प्रसंग पर भक्ति भावपूर्वक पधारकर समर्पिक कर रहे थे। आचार्य श्री के दिव्य जीवन और उत्कृष्ट साधना पूर्ण जीवन शैली की शुरूआत भारत गौरव आचार्य देश भूषण मुनि महाराज के सानिध्य में सप्तम प्रतिमाधारी ब्रहमचारी के व्रत के साथ हुई।
आचार्य श्री ने उन्हें उत्कृष्ट ज्ञान प्राप्त करने आ.ज्ञान सागर जी महाराज के पास पहुंचाया। उन्ही के साथ उन्होनें संयम, साधना, उत्कृष्ट ज्ञान अर्जित किया और आज विशाल संघ के आचार्य है। प्रोफेसर भागचन्द्र जैन भागेन्दु ने आचार्य श्री के प्रति अपने श्रद्वासुमन संस्कृत में स्व रचित विद्याष्टकम् के प्रथम छनद के साथ करके अपनी विनयांजलि समर्पित की। यहां चातुमार्स हेतु विराजमान जैन आचार्य उदारसागर मुनि महाराज ने आचार्य विद्यासागर मुनि महाराज की चर्या, साधना, त्याग, तपस्या के साथ भारतवर्ष के उत्थान के लिए उनके द्वारा भाषा, भूषा, भैषज और भोजन में राष्ट्रीयता का समावेश आवश्यक बताया गया है। इन्ही चार तत्वो के प्रचार प्रसार के लिए आ.विद्यासागर महाराज सम्पूर्ण राष्ट्र में प्रयासरत है। अपार भीड़ के बीच यह कार्यक्रम स्थायी स्मृतियां बनाये हुए है। कार्यक्रम का संचालय सुबोध जैन ने किया।
महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल प्रांगण में किया वृक्षारोपण
दमोह। महासभा इकाई दमोह की महिलाओं द्वारा स्थानीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने शीशम सहित अन्य विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। पौधों के बारे में आपस में जानकारी सांझा की साथ ही औषधीय पौधा लगाने की सलाह की।
इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में प्राचार्य श्रीमती अर्चना जैन, पीएल जैन, पारस जैन, प्रयाददास मिश्रा, आरवी सिंह, अध्यक्ष सीमा जैन, कविता, अर्चना, क्रांति, मधु, मनीषा, अनीता जी, सीमा, प्रियंका, सुमन, अंजना सहित स्कूल कर्मचारी ने भी सहयोग प्रदान किया। अंत में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।



0 Comments