Header Ads Widget

बुंदेलखंड के प्रथम जैन आचार्य गणाचार्य विराग सागर जी महाराज की दमोह नगर में हुई भव्य आगवानी.. शाम को जबलपुर नाका जैन मंदिर में मंगल प्रवेश उपरांत रात्रि़ विश्राम.. 6 जुलाई को प्रवचन आहार चर्या उपरांत सागर नाका जैन मंदिर के लिए होगा विहार..

गणाचार्य विराग सागर जी महाराज की आगवानी
दमोह। भारत गौरव बुंदेलखंड के प्रथम आचार्य राष्ट्रसंत विराग सागर जी महाराज का यूपी के मिर्जापुर से कुंडलपुर होते हुए जन्मभूमि पथरिया की ओर मंगल विहार चल रहा है। जहां उनका संघ सहित इस वर्ष वर्षा योग चातुर्मास होने की पूर्ण संभावना है। पूज्य गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का संघ सहित मंगलवार को दमोह नगर आगमन पर सकल जैन समाज द्वारा धर्मपुरा नाका पहुंचकर मंगल आगवानी की गई। पुराना थाना टॉकीज घंटाघर होते हुए गाजे बाजे के साथ आचार्य श्री का मंगल प्रवेश श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी में हुआ।

इस अवसर पर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, महामंत्री रूपचंद जैन, कुंडलपुर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई, पदम जैन, सुधीर विद्यार्थी, राजेंद्र अटल, जय कुमार जैन, नन्हें मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश नायक, राजेश हिनोती, मनीष बजाज, कोषाध्यक्ष रानू खजरी, संतोष अविनाशी सहित अनेक श्रावकजनों ने श्रीफल भेंट करके आर्शीवाद प्राप्त किया।  जबलपुर संजीवनी नगर के श्रावक जनों द्वारा पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त किया गया। उन्होंने जबलपुर में चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। णमोकार महिला मंडल द्वारा अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर की थाल सजाकर भक्ति भाव के साथ आचार्य पूजन किया गया। नन्हे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश नायक सहित पदाधिकारियों ने कुछ दिन मंगल सानिध्य प्रदान करने हेतु निवेदन किया। 

 इस अवसर पर अपने मंगल प्रवचन में गणाचार्य विराग सागर जी महाराज ने कहा कि इस संसार में जो कुछ भी दिखाई दे रहा है वह सब रूपी पदार्थ है। और जो दिखाई नहीं दे रहा वह जीव द्रव्य है। मनुष्य की परिभाषा बताते हुए कहा कि जो मनन चिंतन करता है मनुष्य है। मनुष्य परयाय बड़ी दुर्लभता से प्राप्त होती है। क्योंकि मनुष्य विवेक वान होता है। उसमें हित और अहित, कर्तव्य ओर आकर्तव्य के जानने की शक्ति होती है। इसलिए मनुष्य पर्याय को सार्थक करने के लिए व्रत संयम धारण कर जीवन सफल करना चाहिए। विराग सागर जी महाराज की आहार चर्या का सौभाग्य कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई के परिवार को प्राप्त हुआ। 

शाम को गणाचार्य संघ की जबलपुर नाका जैन मंदिर में मंगल अगवानी मंदिर कमेटी के पदाधिकारी सुधीर विद्यार्थी, विनय मलैया, कुंडलपुर कमेटी के उपाध्यक्ष अजीत कंडिया मंत्री पदम जैन सहित अन्य समाज जनों ने की। आचार्य संघ का रात्रि विश्राम यही पर चल रहा है। बुधवार को प्रातः बेला में प्रवचन आहार चर्या उपरांत दोपहर में सागर नाका जैन मंदिर पहुंचने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments