Header Ads Widget

पवन जैन भाई जी मंदिर समिति के अध्यक्ष चुने गए.. जैन धर्मशाला चौराहा पर धूमधाम से प्रतिमा स्थापना.. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना 2 को.. अजाक्स की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न.. चैक बाऊंस के प्रकरण में 6 माह का काराबास एवं 12 लाख 40 हजार रू क्षतिपूर्ति का आदेश..

 पवन जैन भाई जी मंदिर समिति के अध्यक्ष चुने गए

दमोह। श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ भाई जी मंदिर सिविल वार्ड दमोह में प्रबंध कारिणी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम प्रबंध कारिणी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान संतोष भारती की अध्यक्षता में सानंद संपन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठ साहित्यकार, विभिन्न ज्ञान उपयोगी पुस्तकों के लेखक श्री भागचंद भागेंदु, अरविंद कुमार इटोरिया जी मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भाई जी मंदिर जैन समाज के वरिष्ठ सदस्यों श्रीमान अजीत मोदी, नंद लाल जी गागरा, राजकुमार जैन पर स्वाहा वाले, डॉ.ऋषभ गागरा द्वारा प्रबंध कारिणी समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री पवन कुमार जी जैन जैन चश्मा वालों को नवीन सत्र हेतु पदभार सौंपा गया एवं प्रबंध कारिणी समिति के अन्य सदस्यों एवं आसामीयो के द्वारा प्रशस्ति भेंट कर सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम में मंगलाचरण भाई जी मंदिर की महिला मंडल के सदस्यों के द्वारा किया गया। संचालन विकल्प जैन एडवोकेट के द्वारा किया गया।

जैन धर्मशाला चौराहा पर धूमधाम से प्रतिमा स्थापना
दमोह। 
बारिशों की छम छम में तेरे दर पर आए हैं शेरा वाली मेहरा कर दे झोलियां सबकी भर दे इसी लोक प्रसिद्ध गीत को आज सच करते हुए जय अंबे मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नगर लाडली मां की भव्य अगवानी मूसलदार बारिश में मूर्तिकार शिवराम के यहां से असाटी वार्ड 2 जैन धर्मशाला चौराहा तक कराई गई।

समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बसंत खरे जी एवं कार्तिक शेलार, रोहन जैन, शिवम नेमा, चंकी पांडे, सुबोध जैन, आदित्य सेंगर, मोंटी असाटी, गौरव नेमा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे और माता की आगवानी को भरी बरसात में भव्य बनाया। यह समिति वित्त 30 वर्षो से यहा पर प्रतिमा को स्थापित करतीं रही 

चैक बाऊंस के प्रकरण में 6 माह का कारावास..

दमोह। परिवादी ओमकार छिरौल्या पिता बैजनाथ छिरौल्या निवासी पलंदी चौराहा दमोह से अनावेदक अजय शर्मा पिता रामस्वरूप शर्मा निवासी मागंज वार्ड 1 दमोह ने पारिवादिक संबंध होते हुए अपनी आवश्यकता ओं को बताकर माह मार्च वर्ष 2018 में 9 लाख रूपये उधार लिये थे जो माह जुलाई वर्ष 2018 में वापिस करने कहा था परिवादी के द्वारा उधार दिये गए रूपये की मांग की गई तब अजय शर्मा द्वारा अपने बैंक खाते का एक चैक क्रमांक 529514 परिवादी को राशि 9 लाख रूपये का अपने हस्ताक्षर कर प्रदान कर दिया किंतु परिवादी के द्वारा उक्त चैक अपने खाते में जमा करने पर पर्याप्त राशि न होने से बाऊंस हो गया। 
परिवादी ने अपने अधिवक्ता मनीष चौबे के माध्यम से न्यायालय के समक्ष परिवाद की धारा कं्र.138 पर लिखित अधिनियम के तहत पेश किया जहां से न्यायालय द्वारा उक्त परिवार को संज्ञान में लेते हुए मामले में आई साक्ष्य के आधार पर अनावेदक अजय पिता रामस्वरूप शर्मा को दोषी मानते हुए 6 माह के काराबास ओर 12 लाख 40 हजार रूपये की प्रतिकर राशि को दण्डित किया है। उक्त मामले में परिवारी ओमकर छिरौल्या की ओर से पैरवी अधिवक्ता मनीष चौबे के द्वारा की गई। अधिवक्ता मनीष चौबे द्वारा पूर्व में भी ऐसे कई मामलो में पैरवी की जा चुकी है।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना 2 को..

दमोह।
 म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा की कार्यसमिति की बैठक बीआरसी दमोह प्रांगण में हुई। प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारी पदोन्नति, पुरानी पेंशन की बहाली, नियमितीकरण, वेतन विसंगति में सुधार आदि लंबित मांगों को लेकर जटाशंकर चौराहा के पास गांधी प्रतिमा के समक्ष दोपहर 12ः00 से 2ः00 बजे तक 2 घंटे का धरना देकर मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव के नाम से ज्ञापन धरना स्थल पर ही प्रशासनिक अधिकारी को सौंपेंगे।

अजाक्स की तहसील स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न..
अजाक्स संघ कर्मचारियों के अधिकारों ही नहीं,बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति के लिए संघर्ष करता है।
समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन प्रशासन से मिलने वाले लाभों हेतु सीधे जोड़ने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गों के वर्तमान में पंचायत, नगर पालिका, परिषद में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों का सीघ्र अजाक्स के मंच से सम्मान सम्मान समारोह करेगा।
हटा के स्थानीय  सामुदायक भवन चंडी जी वार्ड में मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स तहसील हटा जिला दमोह  की  तहसील ,ब्लॉक हटा कार्यकारिणी की अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई।

ततपश्चात डॉ मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स द्वारा स्पष्ट बताया गया कि ,अजाक्स संघ मात्र कर्मचारियों ही नहीं बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। इस अवसर पर बैकलॉग भर्ती के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई एवं 2017 के बाद प्रदेश स्तर से जिला प्रशासन को अनेकों पत्र जारी किए जा चुके हैं परंतु 5 बर्षों से बैकलॉग भर्ती को जानबूझकर लंबित रखा गया है, जिसपर उपस्थित सभी जिला संरक्षक, कार्यकारिणी व तहसील,ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की गई,कि तत्काल जिम्मेदारी से तहसील,ब्लॉकों में बैठक के माध्यम से अजाक्स वर्ग के योग्य शिक्षित युवाओं  के साथ आमजन व अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों को इस मुहिम से अवगत करना होगा और जिला स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार कर स्थाई रोजगार तक युवाओं को पहुंचाने की महत्वपूर्ण भूमिका अजाक्स संघ तय करेगा।
साथ ही ग्राम लुहारी में  उत्तम पिता नन्नू अहिरवार की तरवर लोधी द्वारा निर्मम हत्या करने वाले  और छतरपुर में अनुसूचित जाति वर्ग की बेटी के साथ बालात्कार करने बालों को कड़ी से कड़ी सजा के साथ फांसी की सजा दी जाये और दमोह के एम एल बी छात्रावास से वेबजह कक्षा 12वी की छात्रा को हटाये जाने से छात्रा शिक्षा से वंचित हुई है,इसी के साथ दमोह के अन्य छात्रावासों में चल रही अव्यवस्थाओं  में जिला प्रशासन सीघ्र सुधार कराये अन्यथा की स्थिति में सड़कों पर आंदोलन होगा,नगर पालिका कर्मचारियों की अनेकों समस्याओं के साथ अनेक ज्वलंत मुद्दों पर बात रखी गई।
प्रताप रोहित जिला संरक्षक द्वारा अपने कार्यकाल  समय के अनुभवों के माध्यम से कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं के अधिकारों के लिए बृहद जनांदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की गई एवं वर्तमान परिस्थितियों में फैलाये जा रहे जातिवादी उग्र विचारों से हटकर मात्र अपने वर्ग की शिक्षा हितों व रोजगार पर ध्यान देने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए गए,कंछेदी लाल अहिरवार संभागीय उपाध्यक्ष द्वारा अजाक्स पर विस्तृत चर्चा की गई,इस अवसर पर , मुरारी लाल अहिरवार जिला कार्यवाहक अध्यक्ष,सी पी अहिरवार जिला कोषाध्यक्ष,इंजी. अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष,एम एल अहिरवार जिला महासचिव, राजू सनकत जिला महासचिव, ,बालाराम अहिरवार तहसील अध्यक्ष हटा,जमना प्रसाद अहिरवार तहसील अध्यक्ष पटेरा, निर्मल बाल्मीकि ब्लॉक अध्यक्ष हटा,आशाराम अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा, राकेश कुमार अहिरवार तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष, दीपक खटीक ,दीपक अहिरवार तहसील उपाध्यक्ष, फूलचंद्र अहिरवार तहसील उपाध्यक्ष,पूरन लाल अहिरवार, गनेश अहिरवार,
 की उपस्थिति रही बैठक का सफल संचालन बालाराम अहिरवार तहसील अध्यक्ष हटा द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में  मुरारी लाल अहिरवार जिला कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments