Header Ads Widget

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के हड़ताल स्थल पर पहुचकर विधायक अजय टण्डन ने मांगों को उचित बताया.. के समापन और बेटी दिवस पर दरिद्र नारायण समिति द्वारा बेटियों को सम्मानित किया गया.. श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज एवं भारतीय सेना के अध्यक्ष विपिन रावत को श्रद्धांजलि..

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की हड़ताल का 9वां दिवस

दमोह। संघ के प्रांतीय आवाहन पर 13 सितंबर से लगातार अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आंदोलन को दबाने के लिए हमारे प्रदेश के अध्यक्ष माननीय भरत पटेल जी का निलंबन आदेश जारी किया है जिसके विरोध में मध्य प्रदेश के सभी आंदोलनकारियों ने काली पट्टी बांधकर निलंबन का विरोध किया है।


 जिला दमोह में हड़ताल का नौवां दिन है हमारे समर्थन में दमोह विधानसभा के माननीय विधायक श्री अजय टंडन जी हमारी मांगों के समर्थन में पंडाल में उपस्थित हुए और हमारी मांगों को सही बताते हुए हमारा समर्थन किया साथ में श्री अशोक स्वामी जी मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष्, श्री प्रताप रोहित अजाक्स संघ के पूर्व अध्यक्ष, श्री कमल चंद्र सिंघई प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष, श्री दिनेश असाटी प्राचार्य रामकुमार स्कूल एवं महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सोमेश गुप्ता जी हमारी मांगों के समर्थन में उपस्थित हुए और मंच के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा की कि आपकी मांगे जायज है और हम सभी आपके साथ हैं निलंबन आदेश से ना घबराए सरकार आंदोलन दबाने के लिए ऐसे आदेश जारी करती है परंतु हमें अपनी एकता का परिचय देना है यदि हम मैदान में डटे रहेंगे तो हमारी मांगे पूर्ण होंगी माननीय भरत पटेल जी ने आमरण अनशन का ऐलान कर दिया है आप सभी संघर्षशील साथी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई में सहयोग करें अति शीघ्र हमारे पक्ष में सरकार फैसला लेने वाली है। 

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के अनेक निलंबित आदेशों को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र दीक्षित, अभय भट्ट, मुकेश सराफ, सुनील सोनी, देवेंद्र यादव, लक्ष्मी प्रसाद, शुक्ला मातृ शक्ति के रूप में सुश्री यशवंती मोहवे, श्रीमती गायत्री वर्मा, रीना गोडेशवर, आराधना विश्वकर्मा, कल्पना श्रीवास्तव, नीलू श्रीवास्तव, रूपाली खरे, बंदना खरे, क्रांति मुडा, सुनीता अग्रवाल, संगीता अहिरवार, खुमान रजक, दामोदर विश्वकर्मा, ठाकुरदास अवस्थी, बहादुर सिंह, मनोहर सिंह, मुकेश दुबे बांदकपुर, मधुसूदन गुप्ता सहित अनेक साथी उपस्थित रहें।

पितपक्ष समापन और बेटी दिवस पर बेटियों का सम्मान

दमोह। द्ररिद्र नारायण संघ द्वारा लगातार 23 वर्षो से पितृ पक्ष में गरीब असहाय लोगों को भोजन 15 दिन तक लगातार कराया जाता है एवं आज किसान भवन में बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों को भोजन करा कर सम्मानित किया गया।

दमोह विधायक अजय कुमार टंडन द्वारा बेटियों को भोजन कराया गया एवं संम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने बेटियों को पड़ानें जागरूक एवं सक्षम बनाने की बात कहीं। समीति के सदस्यों द्वारा भी वेटियों को सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर संस्थापक अजय नामदेव, संरक्षक अरूण टंडन, संदस्य राजकुमार कछवाहा, बसंत कुशवाहा, शानू नामदेव, आशीष पटैल पूर्व पार्षद, गोविन्द मिस्त्री, कंछेदी बलले आदि उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग किया।

स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज एवं भारतीय सेना के अध्यक्ष विपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि

दमोह। नगर के पुराना तालाब पर पितृतर्पण समिति द्वारा अनंत विभूषित स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वतीजी महराज एवं भारतीय सेना के अध्यक्ष विपिन रावत को श्रृद्धांजलि दी गई एवं भारत के वीर सपूतो को पिण्ड दान किया गया।

 जिसमे पं.राहुल शास्त्री ने बताया कि विगत सात वर्षो से ये आयोजन होता आ रहा है जिसमे राष्ट्र की सेवा मे अपने प्राण निछावर करने वाले भारतीय सैनिक जो सहीद हो जाते है जिनके शरीर का एक अंग भी परिवार वालो को प्राप्त नही हो पाता उनकी आत्मा की शांति के लिए हमारी सनातन संस्कृति के धर्म के अनुसार हमारा भी कर्तव्य वनता है कि हम उनके लिए कुछ करे।

 तो हमारे द्वारा पिण्ड दान करा कर दमोह मे ये अनोखी पहल की गई है व जिन पितरो की तिथी का भी पता नही उनकी कपूर द्वारा आरती की गई एवं पिण्ड दान किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments