Header Ads Widget

बकाया राशि जमा होने पर 18 ट्रांसफॉर्मर बदले.. बागेश्वरधाम सरकार के आगमन तैयारी बैठक.. महिला कांग्रेस का धरना आज.. जबेरा कालेज में मतदाता जागरुकता.. नशा मुक्ति अभियान तहत शपथ.. सहकारी सप्ताह कार्यक्रम.. देवानंद राठौर महासचिव, कैलाश शैलार उपाध्यक्ष बने..

 बकाया राशि जमा होने पर 18 ट्रांसफॉर्मर बदले

दमोह। कार्यपालन अभियंता(संचा./संधा.) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. दमोह दक्षिण संभाग ने बताया कि दमोह दक्षिण संभाग अंतर्गत जबेरा के कोरता ग्राम में 3 नग ट्रांसफार्मर असफल हैए जिसमे 65 उपभोक्ताओं पर 2 लाख 42 हजार रुपए  बकाया है। इसी प्रकार तेन्दूखेड़ा वितरण केन्द्र के ग्राम महगोन में 56 उपभोक्तापओं पर 2 लाख 83 हजार रूपये ए ग्राम रौसरा में 42 उपभोक्ताओं पर 1 लाख 12 हजार रूपयेए ग्राम सहजपुर में 3 लाख 59 हजार रूपयेए ग्राम खमरिया के 24 उपभोक्ताओं पर 63 हजार रूपये बकाया राशि।

इसी प्रकार नोहटा वितरण केन्द्रर के सेमरा मडिया में 2 नग ट्रांसफार्मर असफल है जिन पर 4 लाख 1 हजार रूपये बकाया राशि है। साथ ही ग्राम भजिया में 105 विधुत कनेक्शननों पर 3 लाख 95 हजार ए ग्राम हरदुआ सड़क में 30 उपभोक्ताओं पर 75 हजार रूपयेए ग्राम मौसीपुरा के 145 उपभोक्ताओं पर 3 लाख 56 हजार रूपयेए ग्राम कुलुवा के 65 उपभोक्ताओं पर 2 लाख 10 हजार रूपयेए ग्राम हिनौती ठेगापति में 155 उपभोक्ताओं पर 2 लाख 23 हजार रूपयें बकाया है। उन्होंने कहा उपरोक्त राशि के भुगतान हेतु उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे उपरोक्तानुसार राशि जमा करे ताकि ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही पूर्ण की जा सके और असुविधा से बचा जा सके। साथ ही विगत दो दिनों में बकाया राशि जमा होने पर कांकर करोंदिकला माझं पटी  सिमरिया सहित कुल 18 नग पात्र ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया है। 

बागेश्वरधाम सरकार के आगमन तैयारी बैठक

दमोहश्री श्री 1008 बागेश्वर धाम सरकार पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की रामकथा जो कि जबलपुर नाका स्थित होमगार्ड मैदान में 24 दिसंबर से दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होनी है रामकथा की तैयारियों को लेकर गायत्री गेट के पास एक कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिस में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने कहा कि जिले में जहां जहां भी उनके शिष्य है उनसे कथा संयोजक अजय टंडन ने अनुरोध किया है कि यह कार्यक्रम व्यक्गित अथवा राजनैतिक नहीं है केवल धार्मिक कार्यक्रम है जिसमें समस्त वर्गो के लोग सहभागिता कर धार्मिक लाभ लें।
 शिष्य मंडल द्वारा आमंत्रण पत्र ब्लाक स्तर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुचांने का काम भी शिष्यों द्वारा किया जा रहा है साथ ही जो परिवार श्रद्वालु यजमान बनना चाहता है वह बागेश्वर धाम कार्यालय गायत्री गेट के पास अखिल टंडन, दीपक सिंघानिया, आशीष चतुर्वेदी से संपर्क करें। प्रथम दिवस कलश यात्रा आशीर्वाद गार्डन से बूंदाबहु से होती हुई होमगार्ड मैदान पहुंचेगी। जगह जगह उनके दर्शनां के लिये शिष्यों द्वारा व्यवस्था की गई है। बैठक में अलग अलग व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों का गठन कर दिया गया है। यजमानों की आवासीय व्यवस्था भंडाया व्यवस्था के लिये शिष्यों को जिम्मेदारी दे दी गई है। कार्यक्रम में वृद्वजनों एवं श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो उसकी भी व्यवस्था की गई है। पार्किग व्यवस्था की जिम्मेदारी शिष्य मंडलों को सौंप दी गई है। बैठक में सतीश जैन, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अनिल जैन, आशीष पटेल, नितिन अग्रवाल, पप्पू खरे सहित अनेक शिष्यों की मौजूदगी रहीं।

जिला महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आज
दमोह। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रजनी ठाकुर, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि आज 17 नवंबर को अंबेडकर चौक के आसपास दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। धरना प्रमुख रूप से प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार नाबालिग बालिकाओं के साथ बलात्कार हत्या जैसी घटनायें घटित हो रही है और देश महिलाओ के उत्पीड़न में मप्र नबंर बन बना हुआ है और मंत्री से लेकर नौकरशाह भ्रष्टचार में डुबे हुए है। इन्ही मुद्दो को लेकर धरना प्रदर्शन देकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगी। जिसमें समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं आमजन से उपस्थिति की अपील की है।

जबेरा कोलेज में मतदाता जागरुकता अभियान
दमोह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में नवीन मतदाता के नाम जोड़ने शासकीय महाविद्यालय जबेरा में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिन छात्र छात्राओं ने आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष  की आयु पूर्ण कर चुके हैए उन नव मतदाताओ को नाम जोड़े जाने हेतु बीएलओ के द्वारा  अपने मतदान केंद्र पर यह कार्य किया जा रहा है तथा नवीन मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है।
 यह जानकारी जन.जन तक पहुंचाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान एसडीएम अविनाश रावत एवं तहसीलदारअरविंद यादव के मार्गदर्शन में प्राचार्य ऋतु श्रीवास्तव के तत्वाधान संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्रभारी वरुण पंडोले एवं मास्टर ट्रेनर अनिल तिवारीए राजेश उपाध्याय के द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण कर संदेश जन.जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। इसी तारतम्य मे समस्त छात्रछात्राओं  को व्हीण्एचण्एण् मोबाइल एपए एनण्व्हीण्एसण्पीण् मोबाइल एप की भी जानकारी दी गई।

नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई
दमोह।
बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति नवांकुर संस्था के द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव के मार्गदर्शन में नगर के सिंगपुर गांव की शासकीय प्राथमिक शाला सिंगपुर में संस्था के निर्मल राठौर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं
 क्योंकि आप ही हमारे राष्ट्र की धरोहर है, आप ही भविष्य है देश के और सभी उपस्थितजनो को समिति के सदस्यो ने नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ भी ली। कार्यक्रम में शाला के महेश अहिरवाल, मालती स्वर्णकार, श्रीमति गरिश्मा राय, दशरथ पटेल, अंकित बसेडिया आदि की उपस्थिति रही।

सहकारी सप्ताह अंतर्गत तृतीय दिवस कार्यक्रम
दमोह। सहकारी सप्ताह अंतर्गत तृतीय दिवस प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बांदकपुर में जिला सहकारी संघ मर्यादित, दमोह के तत्वाधान में मुख्यधारा की सहकारी शिक्षा, व्यवसाय प्रबंधन और पुनर्रचना प्रशिक्षण विषय पर लालजी दुबे के मुख्य आतिथ्य, बृजेश ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य की अध्यक्षता एवं वीरू नेमा सांसद प्रतिनिधि, सुनील डबुलया सरपंच, पप्पू सिंह जनपद सदस्य, नन्नू सिंह समिति पूर्व अध्यक्ष, राम चरण गुप्ता एवं नरोत्तम के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
बैंक पर्यवेक्षक एवं समिति प्रबंधक विष्णु प्रसाद पटेल ने समिति द्वारा कृषकों के हित में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर संजीव दुबे ने सहकारी समितियों के गठन  के वैश्विक इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देवी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सोनी ,अंगद सिंह, हेमंत ठाकुर ,अशोक रैकवार, यशवंत सहित बड़ी संख्या में किसान भाइयों, गणमान्य नागरिकों एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ प्रबंधक संजीव दुबे ने किया।

 देवानंद राठौर को जिला महासचिव नियुक्त
दमोह। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार एवं प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव द्वारा वरिष्ठ पत्रकार देवानंद राठौर को जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला कार्यालय में संघ के प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर, जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव सहित संघ के क‌ई सदस्यों ने श्री राठौर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। वहीं श्री राठौर के श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव बनने पर सभी पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई प्रेषित की गयी है। श्री राठौर वर्तमान में दैनिक अग्निबाण जबलपुर के जिला ब्यूरो हैं।

कैलाश शैलार बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार  सुरक्षा संगठन के नेशनल प्रेसिडेंट उमेश यादव द्वारा समाजसेवी कैलाश शेलार को सीनियर वॉइस  प्रेसिडेंट जिला दमोह के पद की दायित्व सौंपा हैं। नेशनल प्रेसिडेंट  उमेश यादव  प्रदेश अध्यक्ष  अशोक सिंग के द्वारा दमोह जिले की समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों के समर्थन से कैलाश शैलार को एक जवाबदार पद पर  सेवा का मौका दिया गया हैं।
यह जिम्मेदारी मिलने पर कैलाश शेलार ने कहा कि पद मिलने के बाद अब मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आप सभी के साथ मिलकर यही प्रयास करूंगा, कि समाज जिले और देश की अच्छी तरह से सेवा कर सकूं। शैलार के अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनने पर उनके शुभचिंतकों के द्वारा शुभकामनाएं दी गई है।

Post a Comment

0 Comments