Header Ads Widget

विधान अवसर पर चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकली.. कल्चुरी महिला समिति द्वारा मिलन कार्यक्रम आयोजित, नगर पालिका अध्यक्ष का किया गया सम्मान.. सहकारी सप्ताह अंतर्गत चतुर्थ दिवस नवाचार को बढ़ावा देने कार्यक्रम

 चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकाली गई

दमोह। नगर के श्री देव शांतिनाथ दिग. जैन भाई जी मंदिर सिविल वार्ड में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान अवसर पर प्रातः बेला में जहां अभिषेक पूजन के साथ विधान के अर्थ समर्पित किए जा रहे हैं वही दोपहर तथा रात्रि में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है इसी कड़ी में गुरुवार को चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकाली गई।

यह विधान के सर्वश्रेठ आचार्य श्री विधासागर जी महाराज के आर्शीवाद एवं आर्यिका रत्न मृदुमति माता जी, आर्यिका निर्णयमति माता जी के मंगल सान्निध्य तथा व्र.अतिशय भैया के निर्देशन में चल रहा है जिसका समापन 20 नवम्बर को विश्वशांति महायज्ञ के साथ होगा। श्री विधान में सौधर्म इन्द्र अर्चना विजय जैन डायमंड, चक्रवर्ती सरोज पवन जैन चश्मा, कुबेर शशि श्रीनंदनलाल गांगरा श्रीपाल मैना सुंदनी अमीता विकल्प जैन वकील महायज्ञ नायक माया ताराचंद इमलिया बने हुये है। गुरूवार को पलंदी मंदिर जी समिति द्वारा भक्ति भाव के साथ विधान स्थल पर पहुचकर पूजन द्रव्य सामग्री समर्पित की गई।  
आरिका रत्न मृदुमति माताजी के मंगल सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्ति भाव एवं महती धर्म प्रभावना के साथ सिद्ध की आराधना चल रही है प्रत्येक दिन हजारों अर्ध समर्पित किए जा रहे इसी के अंतर्गत आज चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकाली गई चक्रवर्ती बनने का सौभाग्य पवन जैन चश्मा को प्राप्त हुआ दिग्विजय यात्रा सिविल वार्ड भाई जी मंदिर से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तंभ होती हुई पुनः भाई जी मंदिर पहुंची इसमें सभी इंद्र इंद्राणी अपने आकर्षक परिधानों में भक्ति भाव से नृत्य करते हुए यात्रा में सम्मिलित हुए प्रमुख रूप से रथ में चक्रवर्ती के रूप में पवन जैन एवं जयकुमार अपनी धर्म पत्नी के साथ विराजमान हुए इस मौके पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पूर्व प्रचार मंत्री सुनील वेजीटेरियन संजीव शाकाहारी चंद्रकुमार आदि की उपस्थिति रही।
कल्चुरी महिला समिति द्वारा मिलन कार्यक्रम..
दमोह। न्यू ब्रजवासी रेस्टोरेंट में कल्चुरी महिला समिति के द्वारामिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलचुरी समाज की सभी महिलाओं ने भाग लिया इस अवसर पर कल्चुरी महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राय, सचिव श्रीमती सोनल राय एवं सभी सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय और राज मयूरी राय का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
आयोजन में महिलाओं द्वारा कई प्रकार के खेल खेले गये खेल विजय हुई महिलाओं को गिफ्ट वितरित किए गये कल्चुरी समाज की महिलाओं द्वारा गीत, कविता, नृत्य प्रस्तुत किए गये, आयोजन में शामिल महिलाएं श्रीमती सरोज राय, श्रीमती सोनल राय, श्रीमती राधा राय, श्रीमती विमला राय, श्रीमती किरण राय, श्रीमती प्रमिला राय, श्रद्धा राय, रश्मि राय, रागिनी राय, श्रीमती गायत्री राय, श्रीमती शीला राय, अनामिका राय, श्वेता राय, श्रीमती कल्पना राय, श्रीमती आराधना राय, गरिमा राय, मेघा राय, रंजना चौकसे, शक्ति राय, मानसी राय, शैली राय, भारती राय, प्रीज़ल राय, वर्षा राय, सीमा राय, भावना शिवहरे आदि की मौजूदगी रही। नेहा शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नवाचार को बढ़ावा देने कार्यक्रम आयोजित..
दमोह।  अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह अंतर्गत चतुर्थ दिवस ‘‘नवाचार को बढ़ावा देने एवं स्टार्टअप को प्रमोट व तकनीकी संवर्धन में सहकारिता की भूमिका’’ विषय पर श्रीमती कविता राय पार्षद के मुख्य अतिथि, नीरज मिश्रा संचालक सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की अध्यक्षता और संजय सेन जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मनीष राजोरिया व राम गौतम के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला सहकारी संघ प्रबंधक संजीव दुबे ने सहकारिता के  इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैदिक काल से ही सहकारिता हम भारतीयों के डीएनए में है, हम सभी मिलकर चाहे वह सामाजिक कार्य हो, धार्मिक कार्य हो, संस्थागत कार्य हो या अन्य कोई भी कार्य हो, सहकारिता की भावना से ही वैदिक काल से करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में यशवंत अशोक रैकवार, कुमारी संजो अहिरवार आरती अहिरवार सहोदरा, नीलम, लक्ष्मी, गोविंद, मोनू, जितेंद्र, विकास सहित आम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments