माईसेम सीमेंट ने किया टेक्निकल सेमिनार आयोजन
दमोह। माईसेम सीमेंट द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दमोह में टेक्निकल सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सिविल ब्रांच के सभी छात्र व छात्रों ने हिस्सा लिया। इस सेमीनार में हाइडलबर्ग सीमेंट (माईसेम सीमेंट) एमपी 2 के कस्टमर सर्विस इंचार्ज-इंजी.सर्वेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सीमेंट कैसे बनाया जाता है।उसकी मेन्युफैक्चरिंग प्रोसेस से अवगत
कराया। सीमेंट बनाने में जो बेसिक मटेरियल उपयोग में लाए जाते हैं उसे
विस्तार में बताया साथ ही साथ पीपीसी सीमेंट क्यों जरूरी है, वर्तमान में
और उसके क्या फायदे हैं यह विस्तार में बताया। हाइडलबर्ग सीमेंट कंपनी जो
की विश्वस्तरीय जर्मनी की कंपनी है जो की विश्व में बिल्डिंग मटेरियल की
दूसरी बड़ी कंपनी है जिसका उत्पादन जर्मन तकनीकी के साथ नरसिंहगढ़, दमोह में
माईसेम सीमेंट के रूप में निरंतर किया जा रहा है हम सभी दमोह जिले के
निवासियों को इसका लाभ अपने भवन निर्माण में लगाकर लेना चाहिए ताकि भविष्य
में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़।
इस कार्यक्रम का आयोजन
प्रिंसपल डॉ. लता त्रिपाठी द्वारा किया गया। जिसमें सिविल विभाग के
एच.ओ.डी. आशीष पांडेय ,आयुष मिश्रा ,रोहित यादव, सिद्धार्थ जावरकर, नितिन
मिश्रा व दमोह जिले के कस्टमर सर्विस अधिकारी इंजी. मुकेश भुसारे, मोबाइल
लैब इंजी. महेंद्र पटेल, तकनीकी अधिकारी इंजी. संजू बर्मन ने छात्र व
छात्रों को प्रोत्साहित किया। जिससे भविष्य में सभी सिविल इंजी. ग्लोबल
वार्मिंग कर्सन को ध्यान में रखकर अपना योगदान देंगे।
अग्निवीरो की भर्ती हेतु आनलाईन आवेदन 23 तक
दमोह। शिक्षित बेरोजगार आवेदकों के लिये जिला रोजगार अधिकारी श्री लाड़िया ने सूचित किया है कि भारतीय सेना में अग्निपथ योजनातर्गत अग्निवीरो की भर्ती हेतु युवा जिनका जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसम्बर 2005 के मध्य हुआ है वे आवेदन के लिए पात्र है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी भारतीय वायु सेना की बेवसाइट से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवम्बर 2022 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक https//agnipathvayu.cdac.in पर अपना पंजीयन करा सकते है। संबंधित लिंक एम.पी. रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है।
एनसीईआरटी की पत्रिका में शोध पत्र प्रकाशित होगा
राष्ट्रीय
शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की जी विद्यालयी को
संचालित करती है भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के माध्यम से नई
तकनीकी का प्रसार करती है, की त्रिमासिक पत्रिका आधुनिक भारतीय शिक्षा
में *सीखने सिखाने में पुस्तकालय का योगदान* विषय
पर शासकीय नवीन माध्यमिक शाला लिधौरा के शिक्षक माधव पटेल का शोध पत्र
प्रकाशित होगा।
इस आयस का स्वीकृति पत्र पत्रिका संपादक द्वारा भेजा गया है।
माधव पटेल इस प्रकार उपलब्धि हासिल करने वाले प्रदेश के पहले शिक्षक है
जिनके तीन शोध पत्र इस पत्रिका में प्रकाशित हुए है। शोध प्रकाशन पर शिक्षा
जगत से जुड़े सभी अधिकारियों और शिक्षको ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए
शुभकामनाएं दी।



0 Comments