दमोह और हटा में डीएपी उपलब्ध
दमोह। जिले के किसान भाइयों को उर्वरक की उपलब्धता के बारे में लगातार अवगत कराया जा रहा है। कलेक्टर एसण् कृष्ण चैतन्य ने बताया आज दमोह में 1250 मेट्रिक टन यूरिया की एक रैक प्राप्त हुई हैए 850 मेट्रिक टन शासकीय और बाकी लगभग 30 प्रतिशत निजी डीलर के लिये है। इसके अलावा 300 मेट्रिक टन जबलपुर से प्राप्त हो रहा है कुल मिलाकर मार्कफेड के गोदामों में 1150 मेट्रिक टन यूरिया कल दोपहर या शाम तक सभी केंद्रों में प्राप्त होने की संभावना है। कलेक्टर श्री चैतन्य ने बताया लगातार प्रयास किया जा रहा है कि जितने भी सेंटर हैं वहां पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाये। जबेराए तेंदूखेड़ा और पथरिया में डीएपी उपलब्ध नहीं हैए लेकिन हटा और दमोह में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। यूरिया तेंदूखेड़ा और जबेरा के केंद्र में उपलब्ध नहीं था अब यूरिया 1150 मेट्रिक टन आ गया हैए कल तक सभी जगह पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाएगाए जिससे किसान भाई यूरिया और एनपीके आकर ले सकते हैं। उन्होंने बताया दमोह और हटा में आज भी पांच.पांच काउंटर संचालित किए गए हैं जहां पर डीएपी उपलब्ध हैए लगातार डीएपी किसानों को दिया जा रहा है। जहां पर डीएपी उपलब्ध नहीं है वहां पर एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया हैए किसान भाई एनपीके भी लगातार ले रहे हैं। जिले में डीएपी का रेक रविवार की शाम या सोमवार को सुबह तक आने की संभावना है जैसे ही रेक उपलब्ध होता हैए उसका वितरण प्रारंभ किया जायेगा।
उद्यमिता विकास केंद्र में सहकारी सप्ताह
दमोह। अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह अंतर्गत पंचम दिवस जिला सहकारी संघ के तत्वाधान में उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में श्रीमती बबीता राठौर, पूर्व तहसीलदार के मुख्य आतिथ्य में श्रीमती प्रिंसी जैन, नगर अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा ,की अध्यक्षता एवं श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ,महामंत्री श्रीमती रजनी साहू ,राजेंद्र परमार डिस्ट्रिक्ट स्किल कोऑर्डिनेटर ,भारत सरकार, पी.एन. तिवारी, जिला समन्वयक, सेडमैप, नीरज मिश्रा संचालक सॉफ्टेक कंप्यूटर्स ,डॉ मनोज राज, प्रबंधक ,मध्य प्रदेश जल निगम एवं मनोज जी जूबिलेंट फूड कंपनी के विशिष्ट आतिथ्य में ष्उद्यमिता विकास एवं पब्लिक प्राइवेट कोऑपरेटिव पार्टनरशिपष् विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों की उपस्थिति रही ।संचालन जिला सहकारी संघ प्रबंधक संजीव दुबे ने करते हुए सहकारिता विभाग द्वारा गठित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सहकारी समितियों की जानकारी दी। इस अवसर पर बबीता राठौर ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों से महिला सशक्ति करण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी शिक्षा के साथ साथ स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग लेकर अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना चाहिए और तभी हम आत्मनिर्भर बन पाएंगे। जीवन में कभी ना कभी यह ट्रेनिंग हमें अवश्य काम आती है।
श्रीमती प्रिंसी जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्व सहायता समूह एवं महिला सहकारी समितियों के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में आशीष श्रीवास्तव, संजय गर्ग, कशिश चौबे, अनुराधा रजक, निधि लोधी, आभा लोधी, सुषमा विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा, अशोक रैकवार, यशवंत सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही।
दमोह। मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए अनेक कार्यक्रमो का आयोजन हो रहा है। उसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति नवांकुर संस्था के द्वारा ग्राम पंचायत उमरी के शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई।






.jpeg)
0 Comments