संत तारण तरण महाराज जयंती पर विविध आयोजन
दमोह।
महान आध्यात्मिक संत श्रीमाद जिन तारण तरण मंडलाचार्य महराज की 574वी जन्म
जयंती जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जैन तारण समाज द्वारा
विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया दमोह जिला मुख्यालय पर जहां बाइक रैली
निकालकर मिष्ठान का वितरण किया गया वही फुटेरा कला में 3 दिन दिवसीय विविध
आयोजन संपन्न हुए। जिसमें विधायक रामबाई सिंह भी शामिल हुई।
फुटेरा कला में भव्य शोभायात्रा निकाली
फुटेरा
कला जैन समाज के दोनो मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। लगातार तीन
दिनों से बड़े मंदिर में आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा नाच गाना भजन वा एक
से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिस में जैन समाज के लोग
उत्साह के साथ शामिल हुए। बुधवार को संत तारण तरण महाराज का 574वा जन्म
उत्सव पर दोपहर में बड़े जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के
मुख्य मार्गों से होती हुई निकली। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा जगह जगह
रंगोलियां सजाई गई और छोटे छोटे बच्चे डीजे बाजे की धुन पर थिरकते नज़र आए।
बुजर्गो के द्वारा रास्ते में भजन गायन किया गया। सभी वर्गों के लोगों ने
शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाजार पहुंचने पर बहन
समयश्री एवं राजेन्द्र कुमार के प्रवचन हुए। उन्होंने पण्डित व पूजा शब्द
से प्रवचन की शुरुआत कर विस्तार से वर्णन किया। व्यक्तित्व कृतित्व पर
प्रकाश डालकर तारण जयंती का महत्व बताया। कहा कि आत्मा को जानने वाला ही
पंडित कहलाता है।
उल्लेखनीय है कि लगभग 25वर्षों से
फुटेरा कला गांव में जैन समुदाय के द्वारा तारण तरण महाराज का जन्मोत्सव
मनाया जाता है। जिसमें जिले भर के जैन समाज के लोग एकत्रित होकर धर्म लाभ
अर्जित करते है। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष सेठ निर्मल कुमार,
पथरिया विधायक रामबाई सींग परिहार, जिला पंचायत उपध्यक्ष धर्मेद्र कटारे,
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राव बृजेंद्र सींह, अजित जैन, चंद्र कुमार जैन
अमित जैन, अशोक जैन, टोनू , सुरेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग
शामिल हुए।
पथरिया में हर्षोल्लास से मनाई गई जयंती
पथरिया
नगर के श्री मद तारण तरण जैन बड़ा चैत्यालय जी मे संत मंडलाचार्य तारण
स्वामी जी की 574वी जन्मजयंती बड़े ही भक्ति भाव से मनाई प्रातः से ही
चैत्यालय में महिलाएं प्रीत वस्त्रों में पुरूष एवं बालिका मंडल अपने
धार्मिक परिधान में उपस्थित होकर संगीतमय भक्तिभाव से मंदिर विधि पूजन करते
हुए नृत्य कर रही थी इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन सतपारा ने जानकारी देते हुए कहा जैन समाज के
16वी शताव्दी के महान आध्यात्म वादी क्रांतिकारी सर्वोच्च संत श्री तारण
तरण स्वामी का 574 वा जन्मजयंती समारोह सम्पूर्ण भारत मे समाज के द्वारा
मनाया जाता है जिसमे आज सभी समाजजनों के लिए कार्यक्रम उपरांत स्वादिष्ट
स्वल्पाहार का आयोजन भी समिति द्वारा किया गया आभार उमेश जैन ने व्यक्त
किया।
दमोह में बाइक रैली, मिष्ठान वितरण किया गया
दमोह। संत श्रीमद् जिन तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज की 574 वी जयंती
समारोह विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। प्रातः तारण तरण
दिगम्बर जैन चौत्यालय पुरानी गल्ला मंडी मोरगंज में भाव पूजा मंदिर विधि का
आयोजन किया गया। पांच झण्डों की बोली द्वारा दान प्रभावना हुई। प्रातः 11
बजे पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने चौत्यालय में उपस्थित होकर जिन वाणी
माता के दर्शन किये। सभाकक्ष तारण भवन में श्री मलैया का स्वागत चौत्यालय
कमेटी के अध्यक्ष नेमचंद सराफ भिडा व महामंत्री चौ. राज कुमार जैन सहित
संरक्षक मण्डल के सदस्यों व ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा किया गया।
जयंत
मलैया ने श्री तारण तरण जैन युवा परिषद चौत्यालय इकाई द्वारा प्रायोजित
दुपहिया वाहन रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर पार्षद बिक्की
गुप्ता, पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल, अजित कण्डया, अरूण प्रधान, अमित जैन
त्यागी पार्षद मांगज वार्ड नं.01, सुरेश जैन रिटायर्ड एस.डी.ओ., के.सी.
जैन, डॉ. घनश्याम जैन, रामनाथ भिड़ा, उदय भिड़ा, संतोष आंकखेड़ा, विजय
आंकखेड़ा, राजकुमार सोजना, दीपचंद जैन, चौ. अभिषेक जैन शिक्षक, स्वतंत्र
कण्डया, हरेश जैन, संतोष शास्त्री, रमेश जैन, धनेश जैन, संतोष जैन, कमलेश
कक्का, संजय मदौली, अनिल भदौली, जिनेन्द्र जैन बी.आर.सी.सी पथरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।हृदय स्थल
घण्टाघर पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का शुभारंग श्री दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, पदम इटोरया, अमित बजाज गोलू भैया द्वारा किया
गया। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत के मंत्री आलोक पलंदी, राकेश पुजारी,
चतुर्भुज जैन पं. सुनील प्रधान, पं. प्रदीप शास्त्री, चौ. राज कुमार जैन
अशोक तारणपंथी राजेश तारण, दीपक जैन देहदानी, निर्मल जैन, पं. सुभाष जैन,
पवन भिड़ा, प्रेमचंद्र जैन शिक्षक आनू, पवन जैन खौजाखेड़ी, विजय पांडे, नवीन
आर.टी.ओ. सलाहकार, सौरभ जैन, दिनेश खडेरी, भूपेन्द्र जैन, विनोद जैन, अमित
ठेकेदार सहित अनेक सघर्मी भाईयों ने सहभागिता दर्ज की साथ ही रात्रि में
महिला मंडल द्वारा विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
जैन मिलन वरिष्ठ शाखा की मासिक बैठक.
दमोह। जैन मिलन बरिष्ठ शाखा दमोह की मासिक बैठक का आयोजन शाखा के सम्मानीय
संरक्षक अतिवीर इंजी. आर के जैन के निज निवास मे शाखा
अध्यक्ष वीर केसी जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई, शाखा के
वरिष्ठ सदस्यों द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर,
महावीर प्रार्थना करते हुए, बैठक प्रारंभ की गई बैठक मे शाखा मंत्री वीर
ऋषभ जैन खड़ेरी ने पूर्व बैठक का वाचन कर बैठक का बिंदु वार एजेंडा प्रस्तुत
किया, जिसमे सर्वप्रथम सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से कुंडलपुर
क्षेत्र की संपूर्ण वंदना (छै घरियाँ से होकर) करने पर एवं बुंदेलखंड की
तीर्थ बंदना हेतु चर्चा कर सहमति व्यक्त की गई।
अपने शास्वत तीर्थ की
पवित्रता एवं तीर्थ संरक्षण हेतु वरिष्ठ वीर सदस्यों ललित सराफ जी पदमचंद
खली वाले, पदम भैया जुझार वाले, अखिलेश, यूसी जैन एन के सराफ, डा. एलसी जैन
द्वारा अपने अपने विचार रख कर, जैन मिलन के निर्देशानुंसार पूर्ण
मनोभाव से सहयोग की सहमति व्यक्त की गई। विद्यासागर भक्तामर मेडिटेशन
हीलिंग सेंटर, एवं गर्भ संस्कार ग्रुप के अनीश जैन एवं श्रीमति सुमन पाटनी
के पुण्यार्जन तथा शाखा के सहयोग से 2000 (दो हजार) छोटे बच्चों के लिये
ड्रेस वितरण का कार्यक्रम कुंडलपुर क्षेत्र, एवं अन्य जगह पर करने हेतु
निर्णय लिया गया, वरिष्ठ सदस्य वीर ऋषभ जैन स्टैशन मास्टर, आरके जैन डच्म्ठ
भरत भैया, सभी सदस्य ने मिलकर कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु रूप रेखा बनाई,
अंत मे वीर यू सी जैन ने आभार व्यक्त करते हुए आर के जैन एवं उनके परिवार
जन द्वारा की गई अच्छी व्यवस्था पर खूब प्रसंशा कर बैठक का समापन किया।
दमोह। शासकीय कमला नेहरू कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत आज कॉलेज की छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विधानसभा 55 दमोह के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अरविंद यादव और विकास चंद्र जैन मौजूद रहे।
बिटिया ने अपने जन्मदिन पर अनार का पौधा लगाया
दमोह। केंद्रीय विद्यालय दमोह के प्राचार्य द्वारा एक अच्छी पहल शुरू की गई है। विद्यालय के सभी बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण जैसा महान कार्य बच्चों के जन्मदिन पर बच्चों के द्वारा ही कराया जा रहा है।
इसी क्रम में कक्षा दूसरी में अध्ययनरत लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल की छोटी बेटी ने भी 28 नवम्बर 2022 को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अनार का पौधा रोपण हेतु प्राचार्य को भेंट किया।
राजा बंदी में दिव्यांग खेल प्रतियोगिता..
दमोह।
विकासखंड स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शाला राजा
बंदी में हुआ। जिसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा खेल प्रतियोगिता एवं
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया। सातर्थ्य प्रदर्शन
किया गया, कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी आईएल अठ्या, बीआरसी
दिलीप उपाध्याय ने बच्चों को संबोधित कर उनकी सहभागिता हेतु उन्हें
प्रोत्साहित किया। शालाओं में दिव्यांग बच्चों की प्रथम पंक्ति में बैठाकर प्रत्येक गतिविधियों में सम्मिलित किए जाने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में
श्री राम ठाकुर, शर्मिता अहिरवार, समस्त वीएसी, एमआरसी रोहित शिक्षक
उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन निरंन सिंह एवं मूसा खान द्वारा किया
गया। कार्यक्रम के समापन में एमआरसी रोहित द्वारा सभी को धन्यवाद किया
गया।






.jpg)
.jpg)
0 Comments