Header Ads Widget

पथरिया के दीपक जैन पर उमड़ा राहुल गांधी का प्यार.. जबेरा विधायक ने बनवार धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया.. बटियागढ़ कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP का ज्ञापन.. स्वीप प्लान तहत मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता.. विद्यार्थीयो को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ.. अयोध्या में साहित्यकार ओजेंद्र पदमा तिवारी सम्मानित

पथरिया के दीपक जैन पर उमड़ा राहुल गांधी का प्यार

दमोह। राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में है, जहाँ इंदौर से 10 किलो मीटर निकलने पर राहुल गांधी की नजर पथरिया निवासी दीपक जैन पर पड़ी। नजर पड़ते ही राहुल गांधी ने काफिले में साथ चल रहे राउ विधायक जीतू पटवारी को बोला उस लड़के को लेकर आओ, पटवारी भीड़ से दीपक जैन को राहुल गांधी के पास लेकर गए।

 जहाँ राहुल गांधी ने गले लगाकर हालचाल जाना। लगभग 5 मिनिट की इस मुलाक़ात में कुशलता के अलावा बुंदेल खंड में शिक्षा, स्वास्थ जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई। दीपक जैन वर्तमान में युवक कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष है व पथरिया युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष है। दीपक जैन को युवा कांग्रेस संगठन द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश वार रूम का सहप्रभारी भी बनाया गया है।

विधायक ने बनवार धान उपार्जन केंद्र का किया शुभारंभ

दमोह। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की यह पहल रंग लाई और इस वर्ष धान खरीदी के लिए किसानों को बनवार खरीदी केंद्र की सौगात मिली है। जिसका आज विधायक द्वारा शुभारंभ किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के बनवार अंचल दर्जनों गांव के किसानों की वर्षों पुरानी मांग अब जाकर विधायक के प्रयास पर पूरी हुई। विधायक धर्मेंद्र लोधी ने बताया किसानों की मांग के चलते बनवार धान उपार्जन केंद्र खोलने के लिए कलेक्टर का ध्याना कर्षण कराया गया था और केंद्र स्वीकृत किया गया है।

अब बनवार में ही किसानों की धान खरीदी होगी और किसानों को राज्य सरकार की योजना समर्थन मूल्य खरीदी का लाभ मिलेगा बनवार में धान खरीदी केंद्र बनाए जाने पर किसानों ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खरीदी केंद्र खोले जाने पर से खुशी व्यक्त की है।इस अवसर पर विधि विधान के साथ पंडित उमा शंकर शास्त्री के द्वारा पूजन पाठ के बाद खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक जैन मंडल अध्यक्ष शीतल राय रिंकू जैन बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे घटेरा सरपंच राघवेंद्र सिंह गुड्डू भैया  मणि शंकर शर्मा रमेश राय रामजी सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि किसानों की उपस्थिति रही।

विद्यार्थी परिषद ने बटियागढ़ के महाविद्यालय में विषयों को लेकर एसडीएम नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

दमोह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दमोह इकाई बटियागढ़ के द्वारा शासकीय महाविद्यालय में विषयों को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रान्त कार्यकारणी सदस्य बसंत राजपूत ने बताया कि बटियागढ़ में स्थित शासकीय महाविद्यालय है जिसमें एक सब्जेक्ट है पढ़ने के लिए अन्य सब्जेक्ट नहीं है जिससे छात्रों दमोह के महाविद्यालय के लिए जाना पड़ता है जिस से गांव के छात्रों  को परेशानी का सामना करना पड़ता है छात्रों को महाविद्यालय में अपनी पसंद के सब्जेक्ट नहीं मिलने से छात्रों को दमोह के महाविद्यालयों की ओर जाना पड़ता है। 

वही 12वीं क्लास की छात्राओं का कहना है की अभी हम लोग विद्यालय से निकल गए महाविद्यालय में जाएंगे तो किसी को बीएससी करना है तो किसी को बीकॉम करना हैं। कॉलेज में सभी सब्जेक्ट्स लागू कराए जाएं, निःशुल्क लाइब्रेरी खोली जाए, जिससे अध्ययन कर सकें। महोदय जी से आग्रह है कि उक्त विषय को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए बाकी छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बन सके सभी विषयों की शिक्षा प्राप्त हो सके। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित प्रिंस राजपूत, भुवनेश्वर मिश्रा ,रविंद्र , मोहन, कैलाश ,हर्ष ,नवल, छोटू और छात्र एवं छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

स्वीप प्लान तहत मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

दमोह। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा संपूर्ण देश में स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूकता एवं वोटर आईडी कार्ड में अपना नाम जुड़वाने जागरूकता अभियान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति नवांकुर संस्था द्वारा जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में शासकीय सरदार पटेल कन्या शाला में रंगोली चित्रकला मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्राचार्य श्रीमती सुलक्षणा हजारी ने उपस्थित छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।


रंगोली चित्रकला मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 9 वी से 12वीं तक की छात्राओं ने सिप प्लान के अंतर्गत प्रतिभागी बने। कार्यक्रम में सीएल माझी, हरीश अहिरवार, नितिन कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती सविता बिदौलिया, श्रीमती नीलू रावल, फहीम खान, श्रीमती तरन्नुम आरा, अखिलेश सोनी, सुशील सोनी, बहादुर सिंह ठाकुर, परशुराम दुबे, श्रीमती कामिनी अहिरवार, श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव, श्रीमती अभिलाषा खरे, प्रभात सिंह राजपूत बाबू, सीबी अहिरवार, कु चंद्रिका हजारी, शारदा, अहिरवार, भजन लाल यादव, श्याम विनय अहिरवार, आशुतोष गौतम कंप्यूटर ऑपरेटर, इमरत लाल अहिरवार, अभिषेक राजपूत, सदन कटारया शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। 

 छात्राओं में रंगोली में लाजी, दीपाली, दिव्या, रितिका, सोनम, नीलम, पूनम, हेमलता, मानसी, लक्ष्मी, रचना, सृष्टि, साजिया, संध्या, सुहानी, मनीषा, पृथ्वी, राधिका, लक्ष्मी, महिमा, अनुष्का, प्रीति, मनीषा, रोशनी, सपना, रीना, अंजना, चित्रकला मैं कामना पटेल, भुवनेश्वरी चक्रवर्ती, अंजली गोस्वामी, अंजली बंसल, प्रियंका यादव, मेहंदी में रिया भारती, प्रीति, रीना, सपना, अनुष्का, राजकुमारी, रिमझिम, पूना, कंचन, नेहा, शबनम, क्रांति, सृष्टि, खुशबू, दीपा, सुहानी, पृथ्वी, संध्या, मनीषा, श्रद्धा, पलक, मुस्कान समिति के अंकित बसेडिया, निर्मल राठौर, रामदीन पटेल बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।

 विद्यार्थीयो को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
दमोह। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देश पर संपूर्ण जिले में नशा मुक्ति अभियान निरंतर जारी है जिसके अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यों का आयोजन कर आम जनमानस को नशा मुक्त हेतु प्रेरित किया जा रहा है इसी क्रम में नवांकुर संस्था सेक्टर सदगुंवा छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से माध्यमिक शाला भौंरासा, शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल खोजाखेड़ी पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई|

इस दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष कृष्णा पटैल, रामकृष्ण पटैल,शिक्षक रामकिशुन पटैल, ज्ञानेश्वर सिंह राजपूत, भगतराम सेन, मुरलीधर चढ़ार, सोमवती सेन,भारती चौबे, ज्योति, शरद साहू, मनोज कुमार जैन, रजनीश तिवारी, देवेश कुमार सोनी, राजेन्द्र सिंह, चेतन सिंह चंदेल, सुधा मिश्रा सहित नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही|

अयोध्या में साहित्यकार ओजेंद्र पदमा तिवारी सम्मानित
दमोह। 
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास रांची झारखंड द्वारा भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में  भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन जानकी महल में  किया गया। इस कार्यक्रम में जनरामायण सहित लगभग दो दर्जन पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरादून के डॉक्टर बुद्धिनाथ मिश्र ने की मुख्य अतिथि भगवान श्री राम जी रहे।  विशिष्ट अतिथि हनुमानगढ़ी के महंत, अयोध्या राजपरिवार के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र मिश्र, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं पूर्व सांसद डा .उदय प्रताप सिंह रहे। 

कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, आचार्य भागवत पाठक, मालनी अवस्थी जी ,पद्मश्री सम्मान प्राप्त की गरिमामय उपस्तिथि रही। इस कार्यक्रम में दमोह के साहित्यकार ओजेद्र तिवारी और श्रीमती पदमा तिवारी को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए बुद्धिनाथ मिश्र, हनुमानगढ़ी अयोध्या के मंहत एवं कार्यक्रम के संयोजक पंकज पाठक प्रियम के कर कमलों से  साहित्योदय काव्य अलंकरण  से सम्मानित किया गया। छठ में सत्र की अध्यक्षता  ओजेंद्र तिवारी ने की। कार्यक्रम में 300 से अधिक साहित्यकार एवं उनके परिजन सम्मिलित थे। अयोध्या जी में सम्मानित होने पर इंजीनियर अमर सिंह राजपूत, पीएस परिहार, परषोत्तम असाटी, ब्रज भूषण शर्मा अरुण सेन, उत्तम पटेल एवं मित्र जनों ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।


Post a Comment

0 Comments