नजरिए को परखना सीखो.. डॉक्टर स्वाति जैन
दमोह।
आज 21वी शताब्दी में होने के बाद भी हमारे समाज में बच्चों के विभिन्न
विकास पर बात करने पर संकोच किया जाता है। आज हम बच्चियों को उनके शारीरिक
विकास, मानसिक विकास और उन में होने वाले परिवर्तनों से पूर्व अवगत नहीं
करवाते है जिस कारण समाज में गलत विचारधारा ,जुर्म आदि पनपते है। आज
समाज में गलत आदतों का विकास ना हो और बच्चे अपने आंतरिक परिवर्तन,
शारीरिक परिवर्तन और मानसिक परिवर्तन को समझ सके इसलिए शहर के सागर नाका
स्थित विद्यालय आचार्य सौभाग्य सागर जे.ई.एस इंग्लिश स्कूल में
*चिल्ड्रन अवेयरनेस* पर वर्कशॉप का आयोजन करवाया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का ऐसा मानना है कि बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना पर्याप्त नहीं बच्चों के लिए शारीरिक, मानसिक ज्ञान देना भी आवश्यक है। प्राचार्य नितिन वर्मा ने बच्चों का सर्वांगित विकास करवाने हेतु विद्यालय में डॉ स्वाति जैन को आमंत्रित किया। इस कार्यशाला में डॉ स्वाति जैन ने बच्चों से विभिन्न विषयों पर बात की ।कार्यशाला को दो भागों में आयोजित किया गया। कार्यशाला के प्रथम भाग में कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के सभी छात्र छात्राएं सम्मिलित थे जिसमें डॉ स्वाति जैन ने बच्चों को बताया कि गुड टच और बेड टच क्या होता है इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों को पर्सनल हाइजीन के विषय में भी जानकारी प्रदान की।
डॉ स्वाति जैन ने बच्चों को समझाया कि मां हमारी हर स्थिति में परम मित्र होती है, बच्चा अपना हर सुख–दुख दर्द –वेदना अपनी मां के साथ बांट सकता है, बच्चा किसी भी प्रकार की परिस्थिति में क्यों ना हो मां को वह सब बता सकता है। डॉ स्वाति जैन ने बताया कि जब कोई अनजाना बिन मतलब आपको टच करता है है तो वह बेड टच कहलाता है। जब आपको कोई गलत तरीके से आपके गोपनीय अंगों को टच करता है तो वह भी बैड टच कहलाता है। हमे जरूरत है व्यक्ति के नजरिए को समझने की। जब आपकी परिजन अथवा आपके पारिवारिक लोग आपको स्नेह करने के लिए आपको टच करते हैं तो वह है गुड टच कहलाता है परंतु वह भी आपके गोपनीय अंगों को स्पर्श नहीं कर सकते। आपके गोपनीय अंगों को देखने स्पर्श करने का प्रथम अधिकार आपकी मां को होता है इसके उपरांत आपके गुरु जन स्थिति के अनुरूप आपको स्पर्श कर सकते हैं।
कार्यशाला के द्वितीय भाग में
कक्षा पांचवी से आठवीं तक की छात्राओं को सम्मिलित किया गया जिसमें डॉ
स्वाति जैन ने बच्चियों से उनके निजी विषय में बातचीत की उन्होंने
बच्चियों को महावारी ,हार्मोन चेंज एवं शारीरिक विकास के विषय में बताया ।
उन्होंने बताया कि बच्चियों को माहवारी के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान
रखना चाहिए एवं इस दौरान उत्तम भोजन ग्रहण करना चाहिए। कार्यक्रम के मध्य
बच्चों को प्रोजेक्टर पर विषय अनुरूप वीडियो दिखाया गया। प्राचार्य नितिन वर्मा के विशेष अनुरोध पर डॉ स्वाति जैन ने बच्चियों से बात की और बच्चियों की समस्याओं का निराकरण भी बताया इस
दौरान बच्चियों ने अपनी शारीरिक समस्याएं और अपने शारीरिक परिवर्तन से
होने वाली परेशानियों को डॉक्टर मैम के साथ साझा किया डॉ स्वाति जैन ने
बताया कि बच्चियों का विकास संपूर्ण रुप से हार्मोनल चेंज पर निर्भर करता
है। इस तरह कार्यशाला में विभिन्न तरह से समाज के एक महत्वपूर्ण विषय पर
चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन करते हुए शिक्षिका महिमा पटेल ने आचार्य सौभाग्य सागर स्कूल के समस्त स्टाफ की तरफ से डॉक्टर स्वाति जैन को धन्यवाद प्रेषित किया। अंत में स्मृति चिन्ह के स्वरूप प्राचार्य ने डॉ स्वाति जैन को शील्ड प्रदान की।
प्रयास पर्यावरण दल, बालसभा का आयोजन
दमोह। जिले
में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था प्रयास पर्यावरण
संस्था ने अपने साप्ताहिक शालाएं कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय सरदार पटेल
माध्यमिक शाला दमोह में पर्यावरण क्विज का सफल कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि श्री नेमकुमार सराफ तथा कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन
प्रांतीय उपाध्यक्ष (मध्यप्रदेश शिक्षक संघ) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप
प्रज्जवलन से हुआ।
प्रधानाध्यापक श्री सी के जैन ने परिचय देते हुए
अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत कराया। संस्था के संगठक श्री एलसी जैन ने
कार्यक्रम को बालसभा के माध्यम से आगे बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद
करते हुए आजादी के महायोद्धा, भारत रत्न, लोह पुरुष, सरदार बल्लभ भाई पटेल
की जीवनी को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए
उन्होंने कहानी के माध्यम से शाकाहार की महत्ता, उसके लाभ और आवश्यकता पर
प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अगले चरण में संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री
नेमकुमार सराफ एवं श्री संतोष जैन ने बच्चो के बीच पर्यावरण क्विज
प्रतियोगिता रखी। क्विज में विजेता बच्चो को श्री महेंद्र कुमार जैन
(प्रांतीय उपाध्यक्ष) के सौजन्य से आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। मुख्य
अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष एवं शाला के ईको क्लब प्रभारी श्री पदम सिंह ठाकुर
ने बच्चो को अपना प्रेरक उद्भोदन दिए। कार्यक्रम में शाला प्रधान श्री जैन
एवम सम्पूर्ण स्टाफ ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की। विद्यालय के इको
क्लब का सक्रिय सहयोग रहा।
विरागोदय महा महोत्सव की तैयारियां जारी
दमोह।
परम पूज्य भारत गौरव राष्ट्रसंत गणाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर जी
महामुनिराज ससंध 33 पिच्छी श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धर्मशाला पथरिया
में विराजमान है जहां प्रतिदिन पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में धरम गंगा
प्रवाहमान है । पूज्य आचार्य श्री के पावन श्री मुख से दीदेन प्राचीन
ग्रंथ मोक्षापाहुड पर प्रवचन जारी हैं जिसमें पूज्यश्री ने प्रकाश डालते
हुए बतलाया कि भगवान को तो प्रत्येक प्राणी मानता है कोई राम को तो कोई
महावीर को कोई ईशामसीह को तो कोई अल्लाह को। विशेषता यह है कि भगवान को तो
मानते किंतु भगवान की नहीं मानते। गुरु को तो मानते किंतु गुरु कि नहीं
मानते। जब लोगों की इस प्रकार की क्रिया देखते हैं तो समझ आ जाता है कि
आपकी भगवान अथवा गुरुओं के प्रति सम्यक श्रद्धा नहीं है।
और
श्रद्धा के बिना की गई भक्ति फलीभूत ना होने के कारण व्यक्ति नास्तिक बन
जाता है क्योंकि श्रद्धा के बिना की भक्ति असर खेत में बोएगाय बीज के समान
है जबकि भक्ति और श्रद्धा से समन्वित समर्पण फल देने वाला हुआ करता है ।
अतः भगवान को तो मानिए किंतु भगवान ने जो उपदेश दिया है उसके अनुसार आचरण
भी कीजिए तभी आपकी भक्ति वास्तविकता में फलीभूत होगी। विरागोंदय
मीडिया प्रभारी विरल जैन ने बताया आगामी 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक
संपन्न होने जा रहे विरागोदय महामहोत्सव की तैयारियां अनवरत जारी हैं जिसमे
महा महोत्सव के अध्यक्ष श्री मान नरेंद्र जैन गुरु कृपा परिवार रायपुर
अपनी टीम को लेकर विभिन्न साधु संघों, राजनेता आदि के लिए आमंत्रण करने
हेतु जा रहे हैं। विरागोदय प्रभावना रथ वर्तमान में राजस्थान के विभिन्न
नगरों में जा जाकर इस महा महोत्सव के बारे में जन संपर्क हो रहा है।
बड़ी देवी जी गणेश मंदिर शिखर पर कलश स्थापना
दमोह।
बड़ी देवी मंदिर में स्थित गणेश जी के मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना का
कार्यक्रम इनका 51 ब्राह्मणों के द्वारा किया गया मुख्य यजमान के रूप में
चंद्र गोपाल पौराणिक ने विधिवत पूजन हवन कर बड़ी देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष
कमलेश भारद्वाज देवेंद्र हजारी लक्ष्मण सिंह राजपूत की उपस्थिति में गणेश
मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना हुई।
साईं मंदिर में सतीश की पुण्यतिथि पर महाआरती
दमोह।समाजसेवी स्वर्गीय सतीश ताम्रकार बाबा की पुण्यतिथि पर
स्थानीय बेलाताल टापू साईं मंदिर में ताम्रकार परिवार एवं साईं मंदिर कमेटी
की ओर से साईं बाबा की महाआरती एवं खिचड़ी भोग वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर
के पुजारी पंडित मोनू महाराज के द्वारा बताया गया कि सतीश भैया के द्वारा
हमेशा ही धर्म कार्य के लिए अग्रणी भूमिका रही है सतीश भैया हमेशा हमारी
यादों में अमर रहेंगे।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी और
ताम्रकार परिवार के साथ अन्य भक्तों की उपस्थिति रही जिनमें बिहारीलाल
गौतम, सुदामा दुबे, कपिल दुबे, डब्बू ताम्रकार, नन्नू ताम्रकार, यशू
ताम्रकार, गुड्डा पटेल, राहुल ताम्रकार, भोले शर्मा, राजू नामदेव, मृदुल
अग्रवाल, संदीप नामदेव, दीपक चौरसिया, अजय राय, भूपेंद्र शर्मा, गुड्डा
शर्मा, विक्की जैन, मुरारी रैकवार, चंकी शर्मा आदि उपस्थित रही।






0 Comments