एकलव्य विवि में मनाई गई गीता जयन्तीदमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय द्वारा आज
श्रीमद्भगवद्गीता का पूजन कर गीता जयन्ती मनाई गई जिसमें वि.वि. की माननीय
कुलाधिपति डाॅ. सुधा मलैया का सारस्वत आशीर्वाद उपस्थित सभी जनों को
प्राप्त हुआ। कुलपति प्रो. पवन कुमार जैन के मुख्यातिथ्य में कला एवं मानविकी सहित संकायों के प्राध्यापकों
एवं छात्रों ने भाग लिया। अध्यक्ष की आसन्दी से गीता पर प्रकाश डालते हुए
प्रो. आर सी जैन ने कहा कि वर्तमान का समय बहुत आपाधापी का हो चुका है, अतः
प्रत्येक क्षण चुनौतियों से भरा हुआ है ऐसे समय में गीता का अध्ययन सम्बल
ही नहीं प्रदान करता बल्कि समस्याओं से जूझने के लिए उपाय भी खोजता है।मुख्यवक्ता प्रो. सूर्यनारायण गौतम ‘वेदाचार्य’ ने गीता के विषय
में विस्तृत व्याख्यान देते हुए बताया महाभारत एक ही घर की लड़ाई है, यह
लड़ाई पांच पाण्डव और सौ कौरवों के बीच में हुई। पंच ज्ञानेन्द्रियाँ
पाण्डव हैं तथा पूरा शरीर कौरव है। ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों के
बीच युद्ध चलता रहता है। ज्ञानेन्द्रियों की विजय ही जीवन की सफलता है।
प्रो. उषा खण्डेलवाल ने कहा कि गीता का आचरण करने से, उसका स्वाध्याय करने
से आत्मकल्याण तो होता ही है गीता का सतत् अध्ययन करने वाला स्वयं
कल्याणकारी हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा. आशीष कुमार जैन
‘शिक्षाचार्य’ ने गीता पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा- ‘जलमेव जनितं
पंकं जलमेव परिशुद्ध्यति’ मनसेव कृतं पापं मनसेव परिशुद्ध्यति। कार्यक्रम
का संयोजन करते हुए जैन प्राकृत विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आशीष कुमार जैन
ने कहा कि गीता एक मनोवैज्ञानिक सांस्कृतिक, सामाजिक कृति है जिसकी वर्तमान
जीवन में बड़ी उपादेयता है। कार्यक्रम में अधिष्ठाता
छात्र कल्याण डा. शैलेन्द्र कुमार जैन, डा. समा खानम, डा. निखिल रंजन झा,
डा. राहुल वर्मा, डा. मनीषा दीक्षित, श्रीमती शोभना पाठक, डा. हृदय नारायण
तिवारी, डा. स्वाती गौर, डा. प्रकाश मिश्रा, डा. अनूप मिश्रा, श्री मनीष
मिश्रा, श्री रघुवीर पटेल, सुश्री यामिनी गेडाम, गोविन्द विश्वकर्मा, आकाश
सिंह ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आभार सहा. प्राध्यापक डा. विजय कुमार साहू ने किया।
डा. पवन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। शान्तिपाठ और गीता के
जयकारों से कार्यक्रम का समापन हुआ।
खेल प्रतिभाओं के साथ अभिभावकों का सम्मान
दमोह।
प्रतिभायें अपना स्थान बना ही लेती है, उन्हे कोई भी चारदीवारी में बंद
नहीं किया जा सकता है, क्षेत्र कोई भी क्यों न हो, खेल के क्षेत्र में इन
बालको ने जो स्थान बनाया है उससे स्पष्ट है कि बुंदेलखण्ड में खेल
प्रतिभाओं की कमी नहीं है, अगला प्रयास यह होगा कि संभाग स्तरीय खेल
प्रतियोगिताएं हटा नगर में ही हो, यह बात जिला खेल अधिकारी विवेक दत्त
शर्मा ने स्थानीय बैजनाथ धाम परिसर में खेल प्रतिभाओं एवं उनके अभिभावको
के सम्मान समारोह में कही, श्री शर्मा ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार एवं
धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
श्रीकृष्णा
इंटरनेशन स्कूल रसीलपुर के बालक बालिकाओं ने राज्य स्तरीय खेल
प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल सहित विभिन्न पदक हासिल किये, प्रतिभाओं के
सम्मान में शनिवार को नगर के मुख्यमार्गो पर एक वाहन रैली निकाली गई एवं
इन खेल प्रतिभाओ का नगर में जगह जगह सम्मान भी किया गया। मुख्य
सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र
खटीक ने भी सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए निजी स्तर से उपहार
दिये, एवं कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने के लिए हर संभव मंच
उपलब्ध कराया जायेगा। राज्य
स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अभि बिदुआ को गोल्ड मेडल मिला, शुभ
श्रीवास्तव को बाधा दौड में सिल्वर पदक मिला, शौर्य श्रीवास्तव को उंची
कूंद में कास्य पदक मिला, सीएम कप बॉलीवाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग एवं
बालिका वर्ग ने अपना स्थान बनाया, बालिका वर्ग से विधि गुप्ता, श्रृति
उपाध्याय, रागनी पटैल, साक्षी पटैल, तनिष्का खुराना, बरखा साहू, आस्था
ित्रपाठी की टीम रही, बालक वर्ग में अंशुमान गुप्ता, कलश बजाज, सक्षम
साहू, लक्ष्य अग्रवाल, कृष्णकांत पटैल, गॉडविन संतोष, कार्तिक बाथरे, यश
बडोनिया, गॉडसन, हरिओम साहू, राज अवस्थी की टीम रही, भाला फेक में नीलम
पटैल विधि गुप्ता का भी रेंक लगा। खेल प्रतिभाओं का सम्मान सीबीएमओ डा. आरपी कोरी, आलोक श्रीवास्तव एवं अतिथियों के द्वारा भी किया गया। स्कूल
परिवार से श्वेता अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हर प्रतिभा को उसकी रूचि के
अनुरूप मंच, सुविधा मिले यह हमारा प्रयास रहता है, साथ ही अभिभावकों के
द्वारा जो सहयोग मिला उसके लिए भी आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन
शिक्षक पीएन खेमरिया द्वारा किया गया, इस अवसर पर स्कूल स्टाफ एवं
अभिभावक भी बडी संख्या में उपस्थित रहे,
अजाक्स ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन
दमोह।
मध्यप्रदेश अनुसूचति जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम कलेक्टर को
ज्ञापन सौपा गया जिसमें मांग की गई कि नवोदय विद्यालय बाड़ी (बरेली) जिला
रायसेन म.प्र. के प्राचार्य जितेन्द्र मिश्रा द्वारा नवोदय विद्यालय में संविधान दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय में उपस्थित
शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को संविधान से संबंधित गलत संदेश दिया गया,
जिसका म.प्र. अजाक्स जिला दमोह ने घोर विरोध एवं निदां की है। संविधान दिवस पर गर्ल्स डिग्री कॉलेज खंडवा में भी
प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का छायाचित्र
तक नहीं रखा गया। जो संविधान निर्माता का अपमान है।

जिलाध्यक्ष डॉ मोहन
सिंह आदर्श ने मांग की है कि संबंधित प्राचार्यों को तत्काल पद से बर्खास्त
कर कानूनी कार्यवाही की जावे। ज्ञापन सौपने वालों में जिला संरक्षक प्रताप
रोहित,बी एल रोहित, मुन्नी लाल अहिरवार, मनोहर पथरोल, नरेन्द्र सिंह
संभागीय कार्यवाहक, नारायण सिंह मराबी जिला महासचिव, राजू सनकत जिला
महासचिव, महेन्द्र कुमार अहिरवार जिला सचिव, तुलाराम अहिरवार जिला
कोषाध्यक्ष, ओपी राज जिला उपाध्यक्ष अरविंद, डॉ सुभाष जिला सचिव, प्रमोद
कुमार अहिरवार जिला सचिव, कैलाश अहिरवार संयुक्त सचिव,पवन रोहित संयुक्त
सचिव, राकेश सूर्यवंशी कार्यालय सचिव सहित अनेक अजाक्स के कर्मचारी उपस्थित
रहे।
विकलांग दिवस का बहिष्कार, मनाया काला दिवस
दमोह।
विश्व विकलांग दिवस के शुभ अवसर पर पूरे देश में 3 दिसंबर को विश्व
विकलांग दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें शासन की योजनाओं का प्रचार
प्रसार कर दिव्यांगों को लाभान्वित कराए जाने का प्रावधान है एवं साथ ही
जिले के दिव्यांगों को एक छत के नीचे उनकी कला पारंगता निपुणता क्षमता को
दिखाने का अवसर दिया जाता है जिससे कि भविष्य में वह अपनी कला को और निखार
सकें एवं आत्मनिर्भर बन सकें तथा साथ ही विजेता पक्ष को पुरस्कार वितरण कर
उत्साहवर्धन किया जाता है। सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा इस कार्यक्रम को
प्रत्येक वर्ष किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार की सामर्थ खेल कूद संगीत
रंगोली चित्रकला शतरंज खो-खो कबड्डी साइकिल रेस आदि कार्यक्रमों का आयोजन
कर दिव्यांगों को पुरस्कृत किया जाता है।
परंतु सामाजिक न्याय विभाग में
पदस्थ श्रीवास्तव बाबू एवं सामाजिक न्याय विभाग उप
संचालक अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों की उदासीनता के चलते दमोह में संचालित
दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मिलित नहीं किया गया ना ही किसी
प्रकार की सूचना दी गई।
उन संस्थाओं के बच्चों को भी कार्यक्रम में
सम्मलित नहीं किया गया जिससे उन संस्थाओं के बच्चे निराश हैं।
विकलांग
उत्थान समिति जिलाध्यक्ष जागेश्वर सिंह लोधी ने बताया कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1995 के अधिनियम में
संशोधन करते हुए 2016 में दिव्यांग हितैषी योजनाओं को जोड़ा गया एवं
समान अवसर समान अधिकार अधिनियम पारित किया गया एवं उनका नाम दिव्यांग दिया
गया परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते दिव्यांगों का शोषण किया
जा रहा है सरकार की जिम्मेदारी है कि दिव्यांगों के कानून एवं योजनाओं का
सही क्रियान्वयन कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाये।
कनिष्ठा विकलांग
उत्थान समिति एवं कल्याण समिति जिलाध्यक्ष श्री हेमेंद्र रजक जी ने बताया
कि पहले दिव्यांगों को शासकीय योजनाओं से वंचित किया जाता रहा है और अब
कार्यक्रमों में भी नहीं सम्मलित किया जा रहा। विश्व बिकलांग
दिवस पर सभी संस्थाओं को सम्मलित किया जाता था परन्तु अधिकारियों की
उदासीनता के चलते इस बार नहीं बुलाया गया आज दिव्यांग अनेक योजनाओं से
वंचित हैं। जिनमें पेंशन निशक्त विवाह प्रोत्साहन राशि आवास मोटर साइकिल
सुधार एवं बैशाखी ट्राय साइकिल कान मशीन सालों से आवेदन लंबित पड़े हुए हैं,
आज दिनांक तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की जा सकी जिससे कि अधिकारियों की
मानसिकता दिव्यांगों के प्रति लगाई जा सकती है।
गीता जयंती के अवसर पर नशामुक्ति की शपथ
दमोह।
गीता जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दमोह के दिशा
निर्देश अनुसार सदगुंवा सेक्टर की नवांकुर संस्था छात्र सर्व कल्याण समिति
के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुमेरिया द्वारा गीता जयंती
के उपलक्ष्य में अटल भूजल द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण
में सहयोग प्रदान करते हुये ग्राम वासियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस
दौरान नवांकुर संस्था अध्यक्ष कृष्णा पटैल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति
अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार धनोरया ,राज दुबे,कपिल पटेल आशुतोष पाण्डेय,हेमराज
कुर्मी आनंद पटेल, सहित नवांकुर संस्था पदाधिकारियों, ग्राम विकास समिति
एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
नशा मुक्त भारत तहत स्कूलों में शपथ आयोजन
दमोह।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुंदेलखंड
नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान
के अंतर्गत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला परसोरिया, शासकीय प्राथमिक शाला
तिदोनी, शासकीय प्राथमिक शाला मगंजवार्ड 4 में छात्रों को नशा मुक्त रहने
की शपथ का कार्य किया गया। छात्रों को नशा मुक्त रहने का संकल्प और शपथ
दिलाई गई। इस मौके पर स्कूल के शिक्षिका सुमन स्वर्णकार, नेहा सराफ, मनीषा
राय, एस जी अग्रवाल,सुनीता जैन, सुधा ठाकुर, नीलोफर खान, मधु अग्रवाल,
नीरजा सेन, गायत्री अहिरवाल समिति के आशुतोष गौतम, राहुल जैन श्री जी,
निर्मल राठौर, रामदीन पटेल, विकास सोनी आदि की उपस्थिति रही।
0 Comments