Header Ads Widget

दी जीनियस ऑफ दमोह के पंपलेट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया विमोचन.. बांसा मे आचार्य उदार सागर जी का अवतरण दिवस मनाया, पूर्व वित्त मंत्री भी हुए शामिल.. हटा में आर्यिकारत्न प्रशांत मति माताजी ससंघ की अगवानी.. विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा सस्वर अखंड पाठ..

पंपलेट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया विमोचन
दमोह।  छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित प्रदेश की सर्वाधिक वृहद जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दी जीनियस ऑफ दमोह 2022-23 के पंपलेट का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने अपने भोपाल आवास पर आयोजन समिति के वरिष्ठ संरक्षक पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटैल की उपस्थिति में किया।
सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संपूर्ण प्रदेश आजादी का अमृत काल मना रहा है छात्र-छात्राओं को इस अमृत काल से जोड़ने हेतु आयोजन समिति का यह अत्यंत सराहनीय कदम है यह प्रतियोगिता प्रदेश की सर्वाधिक वृहद प्रतियोगिता होगी कि जहां एक ही जिले में एक ही समय पर दस हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे मैं अपनी ओर से जिले के सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन की शुभकामनाएं देता हूँ। बुंदेलखंड प्रदेश एवं देश के वीर क्रांतिकारियों,महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही अन्य सामान्य ज्ञान के प्रश्न वैकल्पिक रूप से छात्र-छात्राओं के बीच होगें परीक्षा फार्म जिले के समस्त विद्यालयों में भरना प्रारंभ हो चुके हैं प्रतियोगिता का आयोजन 11 दिसंबर 2022 रविवार को संपूर्ण जिले में एक साथ होगा इस दौरान आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थित रही।

 बांसा मे आचार्य उदार सागर का अवतरण दिवस

दमोहआचार्य श्री उदार सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य मे 29 नवंबर से 06 दिसंबर 2022 तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान बांसा नगरी मे हो रहा है। और 03 दिसंबर 2022 को ज्ञान रत्नाकर, विद्या वाग्मी, प्रवचन प्रभाकर, अहिंसा के अग्रदूत, उदार सागर जन कल्याण तीर्थ बड़ागांव एवं श्री मुनिसुव्रत तीर्थ बांसा प्रणेता, नगर गौरव आचार्य श्री १०८ उदार सागर जी महाराज का 62 वां अवतरण दिवस बांसा मे साक्षात विराजमान नगर गौरव आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य मे मनाया गया।

मीडिया प्रभारी गौरव सिंघई ने बताया कि इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री माननीय जयंत मलैया जी, डॉ. भागचंद जी भागेन्दु, पदम चंद जैन दमोह, पं.रोहन पाठक (सरपंच) बांसा, शेरू सिंह परिहार जनपद उपाध्यक्ष और ग्राम के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। साथ ही गुरुदेव के अनन्य भक्त सुल्तानगंज, गढ़ाकोटा, दमोह, बड़ागांव से इस कार्यक्रम मे पधारे। 

आचार्य श्री के  62 वें अवतरण दिवस पर 62 शांतिविधान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आचार्य श्री की पूजन, पाद प्रक्षालन, एवं शास्त्र भेंट कर अवतरण दिवस मनाया गया। सभी पधारे हुए महानुभावो का स्वागत स्वरूप तिलक एवं माला से स्वागत किया।

हटा में आर्यिकारत्न प्रशांत मति माताजी की अगवानी

दमोह। बुंदेलखंड की काशी कही जाने वाली धर्म परायण हटा नगरी में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न श्री प्रशांतमति माताजी ससंघ  (3 पिच्छी) का मंगल आगमन हुआ। प्रातः काल नगर प्रवेश होते ही आर्यिका संघ की गाजे-बाजे के साथ भव्य अगवानी की गई ।मद्दी के बगीचा पहुंचकर आचार्य श्री ज्ञानसागर पाठशाला के सभी बच्चे धर्म ध्वजा लेकर आगे आगे चल रहे थे साथ में पाठशाला के शिक्षक शिक्षिकाएं हटा का बड़े बाबा दिव्य घोष अपने वाद्य यंत्रों की समधुर ध्वनि गुंजायमान करता हुआ, ढोल नगाड़े, बैंड बाजों के साथ पूज्य क्षुल्लक  105 श्री नयसागर जी महाराज के सानिध्य में महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग ने आर्यिका संघ की भव्य अगवानी की
भव्य जुलूस के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर लेकर आये। आर्यिका संघ का इस वर्ष का चातुर्मास गढ़ाकोटा में हुआ जहां से चलकर आर्यिका संघ ने बांसा ,दमोह ,बन गांव लुहारी होते हुए हटा में मंगल प्रवेश किया ।यहां पर आर्यिका संघ की शीतकालीन वाचना होने की प्रबल संभावना है। आर्यिका संघ के साथ तीन ब्रह्मचारिणी दीदी नूतन दीदी मैंना दीदी साथ में है।
इस अवसर पर पुरुष वर्ग, महिला वर्ग के साथ आर्यिका संघ का बनगांव लुहारी से विहार कराने में अग्रणी आदित्य सिंघई, अंचल जैन, श्रीमती वंदना जैन, विवेक रजपुरा, नीरज जैन सहित हेम कुमार सिंघई, राकेश सिंघई, नरेंद्र वाकल ,विपुल जैन एडवोकेट, रिंकू जैन, ब्रह्मचारी आदित्य भैया, कमलेश रेडियो आदि अगवानी में शामिल रहे।

विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा सस्वर अखंड पाठ
दमोह। मोक्षदा एकादशी गीता जयंती के अवसर पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम् जिला  ईकाई के द्वारा शिव हनुमान जेल मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की वाणी श्री मद्भगवत् गीता के सभी अठारह अध्यायों का सस्वर अखंड पाठ  किया गया। 
गीता जयंती  के इस पर्व पर पं मदनलाल दुबे एवं पं जागेश्वर तिवारी ने गीता के श्लोकों से हवन कराया। तत्पश्चात गीता जी और भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरुप की आरती की गई। गीता अनुरागियो में श्रवण कुमार उपाध्याय, राजेश सोनी, पंकज पांडे, श्रीमती अरुणा उज्जैनकर, शालिनि श्रीवास्तव, पं गोलू गौतम, श्रीराम पटेल, योगेश शुक्ला, अटल अग्रवाल एवं संतोष साहू आदि की उपस्थिति  रही।

Post a Comment

0 Comments