समय सीमा बैठक में धान खरीदी की समीक्षा
धान खरीदी प्रांरभ हो चुकी हैं कही पर किसान भाईयों को समस्या ना हो नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगें यह कार्य प्राथमिकता से किया जाये खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने समय सीमा बैठक के दौरान सबंधित अधिकारी को दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड़ सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय सीमा में पूरा करना हैए इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य की प्रतिदिन उन्हें रिपोर्ट चाहिए इस कार्य में एसडीएम और तहसीलदार मॉनिटर करेंगे। कहीं भी किसी तरह की समस्या आने पर उसका समन्वय कर निराकरण सुनिश्चित कराएंगे।
समीक्षा के दौरान पथरिया में इस कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने कहा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा फसल बीमा योजना अंतर्गत एक रथ जिले में 31 दिसम्बर तक ग्रामों में भ्रमण कर रहा हैं किसानों को अवगत कराया जा रहा हैं किसान भाई अपनी फसल नुकसान की जानकारी अवश्य देवे। उन्होंने कहा बीएलई आयुष्मान कार्ड के कार्य में प्रगति लाए और रिपोर्ट प्रतिदिन सबंधित अधिकारी को देने के निर्देश दिऐ। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सीएम मॉनिट सहित अन्य विषयों पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।बैठक में जिला अधिकारियों के साथ ही व्हीसी के माध्यम से एसडीएमए तहसीलदार और सीईओ जनपद पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस कृष्ण चैतन्य ने आज ईव्हीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नाथूराम गौड़ निर्वाचन पर्यवेक्षक मनोज राज सहायक कोषालय अधिकारी एवं वेयर हाउस इंचार्ज ज्ञानेश्वर मांडवी सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
महिला हिंसा रोकने विधिक जागरूकता शिविर
दमोह।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेणुका कंचन प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अध्यक्ष एवं अम्बुज पाण्डेय जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मिशिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिलाओ के प्रति सभी प्रकार की हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किये जाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट राममनोहर सिंह दांगी द्वारा बालक एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुये बालकों के विरूद्ध लैंगिक उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि आपको शतर्क और सावधान रहने हेतु किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिये गये लालच में आकर विश्वास न करने तथा परिचित या अपरिचित व्यक्ति द्वारा की जा रही गलत गतिविधियों की जानकारी गुरूजन एवं माता.पिता के संज्ञान में लाने हेतु सलाह दी गई तथा माता.पिता द्वारा बच्चों के साथ हो रहे अपराधों के विरूद्ध शतर्क रहने हेतु दी जाने वाली रोक.टोक का प्रायः बच्चे विरोध करते है जिसे न मानकर बच्चे घटनाओं के शिकार हो जाते है।
ऐसी दशा में अपने माता.पिता द्वारा दी गई सलाह और समझाईश पर अमल करना चाहिये। साथ ही आपने गुड.टच बेड.टच बाल विवाह के कारणों दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों द्वारा किये गये प्रश्नों का समधान भी किया गया। प्राचार्य श्रीमती रूबी डेनियल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक प्रदीप खरे एवं विद्यालयीन छात्र एवं छात्रायें उपस्थित रही।
मंत्री राहुल सिंह विभिन्न में आयोजनों में शामिल
दमोह। वेयरहाउस लॉजिस्टिक एवं कार्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह ;कैबिनेट मंत्री ने दमोह विधानसभा का दौरा किया। उन्होंने आज बांदकपुर मंडल के ग्राम. पिपरिया में शोकाकुल परिवारों में पहुंचकर शोक संवेदनाए व्यक्त की। ग्राम. बलारपुर धान खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी एवं मौके पर अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निराकरण किया।
ग्राम पंचायत खडेरा में श्री शिव सिंह जी के यहां दोपहर के भोजन किए व परिवार जनों से भेंट की। ग्राम आनु में श्री रंगा रैकवार जी के यहां भंडारे कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम खबेना माल में माँ बनखंडन देवी जी प्रांगण में विराजमान संजावती श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए एवं माँ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
जीनियस ऑफ दमोह प्रतियोगिता 11 दिसं. को
दमोह।
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान
प्रतियोगिता दी जीनियस ऑफ दमोह 2022-23 के संदर्भ में आयोजन समिति की एक
आवश्यक बैठक का आयोजन समिति के संरक्षक विधायक धर्मेंद्र सह लोधी के नोहटा
आवास पर आयोजित की गई जिसमें क्षेत्रीय विद्यालयों के शिक्षकों को
प्रतियोगिता के संदर्भ में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। आयोजन
समिति के संरक्षक विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जबेरा विधानसभा क्षेत्र
के छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव
को को लेकर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में
सभी छात्र छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता जरूर करें साथ ही सभी
विद्यालयों से आवाहन करना चाहता हूँ कि वह इस आयोजन में बढ़-चढ़कर अपना
सहयोग प्रदान जरुर करें। आयोजन समिति के अध्यक्ष
कृष्णा पटैल ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का
आयोजन 11 दिसंबर 2022 को दमोह जिले के अनेक परीक्षा केंद्रों पर एक साथ
आयोजित होने वाली है इसी के संदर्भ में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की
सहभागिता सुनिश्चित हो सके। बैठक में जबेरा कालेज जनभागीदारी समिति
के नवनियुक्त अध्यक्ष मंदीप यादव, ब्लॉक संयोजक नितिन सिंह राजपूत ,शिक्षक उमेश यादव, शेख आबिद खान, घनश्याम
सिंह ठाकुर, कमलेश यादव, हेमंत ठाकुर, दीपक सर, रूबी राय, रामसेवक सिंह
लोधी, पप्पू कुशवाहा, दौलत सिंह सहित अनेक शिक्षकों एवं आयोजन समिति के
पदाधिकारियों सदस्यों की उपस्थिति रही।
अंबेडकर पुण्यतिथि पर विभिन्न प्रतियोगिताए
दमोह। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि कार्यक्रम के
अंतर्गत रंगोली, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन शा. उच्च. मा. विद्यालय बिजौरा खमरिया में मिशन जन जागृति युवा मंडल द्वारा किया गया। सर्व प्रथम बच्चों
एवं अतिथियों द्वारा संविधान एवं मतदाता जागरूकता की शपथ ली गयी।तत्पश्चात
डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन वृत पर बच्चों ने निबंध के माध्यम से अपने विचार
व्यक्त किये। बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित रंगोली बनाई गई।
जिसमें रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया तत्पश्चात
संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दमोह के
जिला समन्वयक सुशील नामदेव, प्राचार्य आरएस
ठाकुर द्वारा बच्चों को डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर
अच्छी पढ़ाई करते हुए जीवन मे अनुशासन और मेहनत करने की बात कही। अंत मे बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार वितरण किया गया। सभी
अतिथियों एवं स्रोत व्यक्तियों को संविधान की उद्देशिका के साथ स्मृति
चिन्ह भेंट किये गए। कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्र सेन ने बताया कि संस्था
द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय
कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अंतिम दिन 06
दिसम्बर को ग्राम करौंदी में संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बाँसतरखेड़ा नेहरू युवक मंडल के जितेंद्र
सिंह, हेमराज पटैल, जाहर सिंह, सुरेश कुमार, मनीसिंह, धनसिंह के साथ
संबंधित स्कूलों के शिक्षकों का सहयोग रहा।
0 Comments