Header Ads Widget

बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर.. अजाक्स संघ, अहिरवार समाज संघ, कॉंग्रेस, विद्यार्थी परिषद ने श्रद्धासुमन अर्पित किए.. अब वकील बदलने पक्षकरो को NOC आवश्यक.. मंत्री राहुल सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात की.. भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक आज.. जबेरा में जादू नहीं विज्ञान है कार्यक्रम..

अजाक्स संघ की कैंडिल मार्च, श्रद्धांजलि अर्पित

दमोह। प्रतिबर्षानुसार 06 दिसम्बर 2022 को विश्व रत्न संबिधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 67वे परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अजाक्स संघ द्वारा नगर पालिका टाऊन हॉल से कैंडिल मार्च कर डॉ अम्बेडकर चौक पहुँचकर विश्व रत्न महामानव जी को  सैकड़ो अजाक्स के वरिष्ठजनों पदाधिकारियों युवाओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 इस अवसर पर डॉ मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स द्वारा संदेश दिया गया कि भले ही एक टाइम खाना कम खायें मगर बच्चों को जरूर पढ़ायें तभी बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अजाक्स संघ के सदस्यों की उपस्थिति रहीं।
तहसील अजाक्स ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
दमोह। तहसील अजाक्स  की ओर से भारत रत्न संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब के पुण्यतिथि दिवस  पर समस्त पदाधिकारी अधिकारी, कर्मचारी अंबेडकर चौक पर उपस्थित होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एवं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।  तहसील अध्यक्ष हरीश अहिरवार ने बताया कि भीमराव अंबेडकर 14 अप्रैल, 1891 जन्म, और मृत्यु 6 दिसंबर, 1956, डॉ. बाबासाहब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रेमलाल अहिरवार, बीडी बाबरा, रमेश अहिरवार, हेतराम अहिरवार, मुरलीधर अहिरवार, महेंद्र बौद्ध, गणेश प्रसाद अहिरवार, नारायण अहिरवार, आरबी सिंह, नानक अहिरवार, नरोत्तम दीनरोहिताश, श्याम विनय अहिरवार, विजय अहिरवार, रमेश प्रसाद सरल और बड़ी संख्या में सभी वर्गो के लोगो की उपस्थिति रही। 

अहिरवार समाज संघ भारत द्वारा माल्यार्पण किया
दमोह। भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष जिला अहिरवार समाज संघ भारत द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं केंडिल जलाकर श्रद्वांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष बी.डी.बावरा ने उनके द्वारा जो भी कार्य किये गए है उन पर प्रकाश डाला एवं समाज के सभी लोगों से एकजुट होने की बात कही एवं बाबा साहब के बताएं हुए मार्ग पर चलने की समाज से अपील की। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बी.डी.बावरा, प्रेमलाल अहिरवार, महेन्द्र बौद्व, नारायण प्रसाद, नरोत्तमदीन रोहितास, नानक राम, हेतराम आदर्श, रमेश अहिरवार, झुन्नीलाल राही, हरीश अहिरवार, ललित राज, डीपी राज, गनेश अहिरवार, केएल राज, रमेश सरल, टीकाराम अहिरवार, मुरलीधर अहिरवार, लक्ष्मन प्रसाद, धर्मेन्द्र रोहित सहित अन्य लोगो की उपस्थिति रहीं।
 जिला अहिरवार समाज संघ परिनिर्वाण दिवस
दमोह।
जिला अहिरवार समाज संघ द्वारा भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी का 65वां परिनिर्वाण दिवस अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष संजय रोहितास ने बताया कि मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है एवं बाबा साहब द्वारा बताएं गये आदर्शो पर चलकर हम अपनी समाज को आदर्श बना सकते है और उन्नति पर ले जा सकते है। 
हम अगर अच्छे कर्म करेंगें तो हमें मोक्ष की प्राप्ति होगी यह बाबा साहब ने कहा था। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय राज, पकंज करोशिया, महेन्द्र अहिरवाल, प्रदीप जाटव, धर्मेन्द्र कौशल, चंदन अहिरवाल, शिवराम अहिरवाल, दीपक राज, रामचरण अहिरवाल, भूपेन्द्र मास्टर, नीरज अहिरवाल, गणेश प्रसाद जाटव, रितीक अहिरवाल, राहुल अहिरवार, अंशुल रोहितास, मुकेश मासाब, रचित रोहितास आदि की उपस्थिति रहीं।
महानिर्वाण दिवस पर कॉंग्रेस ने दी पुष्पांजलि
दमोह जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की महानिर्वाण दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गण युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए एवं बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की प्रण ली, वह सभी ने बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व संविधान के प्रति अपने कर्तव्य का उल्लेख किया।
इस अवसर पर नगर पालिका दमोह उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, एसईसीएल अध्यक्ष अजय जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवानदास चौधरी, समीम कुरेशी, पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल, खिल्लु ठाकुर, निलेश यादव, संदीप बर्दिया, अनिल जैन सहित कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
विद्यार्थी परिषद की समरसता दिवस पर संगोष्ठी 
दमोह  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  द्वारा एक्सीलेंस स्कूल में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस पर संगोष्ठी  कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में PG कालेज के के प्राचार्य केपी अहिरवार, विद्यालय के प्राचार्य एस एल अहिरवार, विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक राहुल कुमार,नगर मंत्री सत्यम राजपूत की उपस्थिति रही। 
प्राचार्य केपी अहिरवार ने कहा कि बाबासाहेब के पद चिन्हों पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है उन्होंने कहा कि समाज के जब तक ऊंच-नीच की खाई नहीं मिटेगी तब तक राष्ट्र विकसित नहीं कर सकता विद्यालय की प्राचार्य एसएल अहिरवार ने कहा डॉक्टर अंबेडकर भारत के महान नेतृत्व कर्ता हैं। जिनका अनुसरण करते हुए।करोड़ो लोग छुआ छूट के ख़िलाफ़ समाज को एक जुट कर समरसता का कार्य कर रहे हैं। जिला सह संयोजक राहुल कुमार ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए। उनके बनाएं समरसता सद्भाव के मार्ग पर युवाओं को चलने के लिए सदैव ही प्रेरित करता हैं।
संचालन नगर एसएफ़डी प्रमुख बन्धन विश्वकर्मा  द्वारा किया गया। और कार्यक्रम का आभार विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सत्यम राजपूत ने माना। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित विद्यालय स्टाफ़ एवं विद्यार्थी परिषद के भाग सयोंजक मयन मिश्रा, नगर सहमंत्री रोहित राय, नमन संडालिय, प्रशांत अहिरवार, आदि बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
अब वकील बदलने पक्षकरो को NOC आवश्यक 
दमोह। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच युवा प्रकोष्ठ दमोह द्वारा एक ज्ञापन माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदया जिला एवं सत्र न्यायालय दमोह को सौंपा गया। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कपिल सिंह हजारी ने बताया कि उक्त ज्ञापन पत्र को माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने संज्ञान में लेते हुये 06 दिसंबर को आदेश पारित करते हुए वर्णित किया गया दमोह न्यायालय में लंबित प्रकरणों में पूर्व से उपस्थित हो रहे अधिवक्ता पत्र प्रस्तुत करा देते है जिसमें पूर्व के अधिवक्ता का कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं होता जिससे अधिवक्तागण को असुविधा होती है। उक्त संबंध में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदया श्रीमती रेणुका कंचन जी जिला एवं सत्र न्यायालय दमोह ने समस्त न्यायालयों को निर्देशित किया की जब तक कि प्रकरण में पूर्व अधिवक्ता द्वारा एनओसी न दी गई हो तब तक नवीन अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत अधिवक्ता पत्र अपिरहार्य परिस्थितियों के अतिरिक्त ग्राहय नहीं किया जावेगा।
उक्त ज्ञापन प्रस्तुति के समय अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के सदस्य एड. तरूण पटेल, एड.रविकांत ठाकुर, एड.कौशलेन्द्र पाण्डेय, एड.एमपी चौरसिया, एड. सीएम पटेल, एड.महेश मिश्रा, एड.बसंत खरे, एड.राजेन्द्र सेन, एड. धीरज शुक्ला, एड.जहीर खान, एड.मनोज नामदेव, एड.महेन्द्र पटेल, एड. अमित पाण्डेय, एड.जीपी सोनी, एड. महेश गिरी, एड.अरविन्द शर्मा, एड.केपी श्रीवास्तव, एड. कमलेश बड़गैया, एड.गिरवर सिंह, एड.विवेक सिंह ठाकुर, एड.धर्मेन्द्र सिंह, एड.दीपा मिश्रा, एड. श्रीमती संध्या खरे, एड. मंजूषा चौबे, एड.कमल ठाकुर, एड. किशोरीलाल ताम्रकार, एड.मनोज सोनी, एड.सूरज अहिरवार, एड.युनिस मकरानी, एड.केके श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रहीं। साथ ही माननीय न्यायाधीश के उक्त आदेश के उपरांत अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच दमोह के सदस्यों द्वारा युवा प्रकोष्ठ को शुभकामनाएं प्रेषित की।

मंत्री राहुल सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात की 
दमोह। मप्र वेयर हाऊस लॉजिस्टिक एवं कॉर्पोरेशन अध्यक्ष ;केबीनेट मंत्री दर्जा राहुल सिंह लोधी ने ग्राम टिकरी सिंगपुर भर्या और बलारपुर में शोकाकुल परिवारों में पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। 
लोगों के घर पहुंचकर कुशल क्षेम जाना एवं जन चौपालो के माध्यम से लोगों की जन समस्याओं का निराकरण किया।
भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक आज
दमोह। बीजेपी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश प्रदेश स्तरीय बैठक 9 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के मार्ग दर्शन में किसान गौरव कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री भवन भोपाल मे आयोजित होगी जिसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एड हरिश्चंद्र पटेल ने बताया कि बुधवार समय-दोपहर 01बजे से भाजपा कार्यालय मे आज जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी जिसमे प्रदेश कार्यक्रम व अन्य संगठन कार्यक्रम के बारे में चर्चा की होगी जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, किसान मोर्चा भाजपा से जिला प्रभारी रूपेश सेन, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एडऽ हरिश्चंद्र पटेल (गुड्डू) जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र असाटी (राजन) शामिल रहे इस दौरान बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल मीडिया प्रभारी उपस्थित होगे।

जबेरा स्कूल में जादू नहीं विज्ञान है कार्यक्रम
जबेरा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा में मंगलवार को जादू नहीं विज्ञान है समझाना समझना आसान है विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अंधविश्वास को दूर करने पेपर में स्वतह ही अक्षर दिखना, नारियल की जटाओं में पानी द्वारा आग लगना, नींबू काटने पर खून निकलना, जलता हुआ कपूर निगलना एवं हवन कुंड में स्वतह ही आग लगना आदि चमत्कार दिखाकर अतिथियों एवं छात्रों को रोमांचित कर दिया। तो वही कार्यक्रम प्रभारी जमुना राय ने अंधविश्वास को दूर करते हुए इसे विस्तार से समझाया। 

इसके पूर्व वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सुषमा जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए शानदार कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ अध्यापक कमल सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर प्राचार्य वीपी पाटले, शिक्षक कमल सिंह ठाकुर मोहन सेन, वीरेंद्र विश्वकर्मा दिनेश खरे श्रीमती सुषमा जैन प्रज्ञा जैन पवन राय देशराज सिंह नितेश साहू विपिन तिवारी रज्जू अहिरवार भरत पटेल, शशि यादव संध्या सिंघई, रश्मि जैन कार्यक्रम प्रभारी जमुना राय साकेत जैन सहित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments