Header Ads Widget

10 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का समापन.. पेंशनर्स एसोएसशन ने 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन.. सिंग्रामपुर मध्यांचल बैंक से हितग्राही दुर्घटना बीमा 22 लाख राशि.. पथरिया में आधार सेवा के नाम पर ठगी ! हटा कॉलेज में आर्थिक विकास पर संगोष्ठी.. नोहटा में शिक्षक का विदाई समारोह

 10 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का समापन

दमोह। मुक्ति सामाजिक और सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में पीजी कॉलेज के प्रांगण में 10 दिवसीय रंगमंच के कार्यशाला का समापन के अवसर पर कार्यशाला में प्रशिक्षित छात्रों द्वारा दूसरे रंग चौपाल नाट्य महोत्सव में हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर नाटक का मंचन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश श्री अंबुज पांडे, प्राचार्य डॉक्टर केपी अहिरवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव, श्री प्रशांत जाडिया, महेंद्र दुबे, सिनोमेटो फोटोग्राफर हरीश पटेल उपस्थित रहें। 
नाटक में संगीत आकाश सोनी, अभी झरिया ने दिया मंच की साज-सज्जा अखिलेश गोस्वामी, गौरव रोहतास, अखलेश गोस्वामी, प्रकाश व्यवस्था में मोहित ठक्कर, संजय रजक, रंजीत पारुचे रहें। नाटक का निर्देशन कृष्णा तिवारी ने किया स्पेक्टर माता दी एक ऐसी कहानी है जिसमें की वर्तमान पुलिस व्यवस्था पर चोट की गई है नाटक में बतलाया गया है की आंकड़ों की जादूगरी से पुलिस व्यवस्था की ख्याति को देखकर चांद से भारतीय पुलिस व्यवस्था के समान अपनी पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए यहां से मदद मांगी जाती है और एक ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को चांद पर भेजा जाता है जो कि वहां की साफ स्वच्छ परंपरा को बर्बाद कर देता है
 और चांद के प्रधानमंत्री को इस बात के लिए मजबूर कर देता है कि वह स्पेक्टर मातादीन को वापस भारत बुला ले स्पेक्टर मातादीन को भारत वापस बुला लिया जाता है मगर इस बीच में स्पेक्टर माता दी सारे चांद के सिस्टम को बर्बाद कर देते हैं नाटक में फर्स्ट कानून व्यवस्था पर प्रकाश डाला गया है। कार्यक्रम में कार्यक्रम में सभी रंग कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। अंत में अखिलेश गोस्वामी ने समस्त महाविद्यालय और अतिथियों और छात्रों का कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आभार प्रस्तुत किया।
पेंशनर्स एसोएसशन ने 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
दमोह। पेंशनर्स एसोएसशन मप्र भोपाल के प्रांतीय आव्हान पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के सभी जिलो में तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री मप्र शासन मंत्रालय भोपाल के नाम से 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन श्री जगदीश चौबे प्रांतीय कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष दमोह के नेतृत्व में एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में श्रीमान नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख मांगें छत्तीसगढ़ राज्य एवं मध्यप्रदेश राज्य के बीच राज्य पुर्नगठन की धारा 49 (6) को समाप्त किये जाने, मध्यप्रदेश राज्य के पेंशनरों को भी केन्द्र के समान 38 प्रतिशत की दर से मंहगाई राहत स्वीकृत की जायें। तहसील शाखा दमोह के साथ ही उपशाखा हिण्डोरिया तहसील दमोह ने भी ज्ञापन सौंपा।
 ज्ञापन सौंपने वालों में मनोहर लाल पथरौल अध्यक्ष तहसील दमोह, सीताराम मोदी अध्यक्ष उपशाखा हिण्डोरिया, नारायण सिंह राजपूत, अमृत लाल अहिरवाल, छोटे सिंह ठाकुर, कलू सिंह ठाकुर, परमलाल अहिरवाल, बीडी बावरा, नेरन्द्र कुमार सेन, शंकरलाल राय, सत्यनारायण पाण्डे, जगदीश रैकवार, रामकुमार सोनी, पीएस यादव, मीनाक्षी तांबे, नरोत्तम लाल श्रीवास्तव, डीपी राज, मुन्नालाल अहिरवाल, नाथूराम अहिरवार, राकेश सालोमन, अरूणोदय तिवारी, पीएल कोरी सहित बड़ी संख्या में पेंशनरो की उपस्थिति रहीं।
हितग्राही दुर्घटना बीमा 22 लाख रुपए की राशि मिली 
दमोह। मध्यांचल बैंक सिंग्रामपुर मे  हितग्राही मुकेश राय के परिवार को 22 लाख की बीमा सहायता राशि के रूप मे प्राप्त हुई  मध्यांचल बैंक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम बैंक के  ग्राम के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में बीमा योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई इस अवसर हितग्राही मुकेश राय के परिवार को 22 लाख ₹ का चेक दिया गया कार्यक्रम में जयदीप नायडू क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक दमोह एवं उमेश पुरोहित सेल्स मैनेजर एसबीआई दमोह,  सिंग्रामपुर मध्यांचल मैनेजर राजेंद्र वर्मा, कैसियर अनुज तिवारी ने बैंक बीमा के बारे में जानकारी दी और सभी लोगों से अपील की आप लोग  साल पर ₹20 ₹435, ₹500,1000 हजार रुपए  तक का बीमा करवा कर भविष्य सुरक्षित बनाएं कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ लोग पूर्व केसियर रमेश राय हाई स्कूल प्राचार्य जी एल अहरिबाल, सुभाष सिघई, सुधीर जैन, अबेधश जैन, रामशंकर राय, सतीश जैन शनि जैन सहित ग्राम की पुरुष एवं महिलाओं की उपस्थिति रही
क्षेत्रीय कार्यालय दमोह मैनेजर जयदीप नायडू ने बताया मुकेश राय के परिवार वालों का दुर्घटना के कारण 1 साल पहले इनकी चाची का निधन हो गया था इनके चाचा द्वारा साल पर ₹1000 का बीमा ₹20 साल का पीएम बीमा था जिनको आज सहायता के रूप में 22 लाख की राशि दी जा रही है जो परिवार को बहुत कुछ राहत मिली है बीमारी में इनको बहुत पैसे खर्च हो गए थे इनका एक सहारा बीमा साथ मिला मैं तो सभी से लोगों से अपील करता हूं आप लोग भी छोटा सा बड़ा बीमा करवाएं जो आपके परिवार को आपके भविष्य को अच्छा बना सके हितग्राही परिवार मुकेश राय ना कहना है हमारी चाची की दुर्घटना में और मेरे भतीजे चाचा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यहां तक की मेरे भतीजे को भी 8 से दस लाख रुपए का खर्च  इलाज में आ गया है जिससे हम लोग काफी कर्ज में डूब गए म लेकिन बीमा की राशि मिलने से हमें अपना कर्ज चुकाने में सहायता मिलेगी और आगे की दवाइयों खर्च उठा सकेंगे मैं बैंक का एवं प्रशासन का आभारी हूं जो हमें सही समय पर राशि उपलब्ध कराई गई
पथरिया में आधार सेवा के नाम पर ठगी !
दमोह। आधार सेवा के नाम पर आमजन से ठगी के मामले लगातार सुर्खियों में आते ही रहते हैं तो वहीं अगर बात की जाए पथरिया विधानसभा की तो यहां पर पोर्टल पर दर्ज मशीनों के अनुसार संचालन ना होना एक जन चर्चा का विषय बना हुआ है जो कि विगत दिनों अखबार में सुर्खियां भी बना रहा है ज्ञात हो कि नगर में कई आधार मशीन है बाजारों में चल रही थी और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही थी जिसकी खबरें भी हमारे द्वारा प्रकाशित की गई थी तो वही जिन कार्यालयों में आधार मशीन रजिस्टर्ड है वहां पर संचालित नहीं हो रही हैं नगर में एकमात्र आधार मशीन जो कि महिला बाल विकास कार्यालय में संचालित हो रही है तो वहीं अब आधार सेवा के नाम पर ठगी के मामलों में शिकवे शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया है 
 आधार सेवा के नाम पर ठगी के मामले में जिला कलेक्टर को एक शिकायत करते हुए बताया गया है कि सीएससी जिला प्रबंधक एवं आधार ऑपरेटरों की मिलीभगत के चलते आधार कार्ड के नाम ₹100 तक लिए जा रहे हैं जो कि अवैध है। तो वही आधार ऑपरेटर आधी रसीद फाड़ कर देते हैं ताकि हितग्राहियों को पैसों की जानकारी ना हो सके तो वही आवेदन में उल्लेख करते हुए बताया गया है कि पथरिया आधार ऑपरेटर अमित खरे द्वारा उक्त पैसों की मांग की जाती है और आधार कार्ड बनवाने आए लोगों से पैसों की मांग की गई है पैसे लिए गए उनकी रसीद भी शिकायत पत्र के साथ संलग्न की गई है।
 इससे पहले भी आधार ऑपरेटर राहुल सेन की अधिक वसूली के कारण आईडी को बंद कर दिया गया था जिसकी पेनल्टी आई है जिसकी जानकारी सीएससी डीएम संदीप जैन के पास पहले से है लेकिन इसके बावजूद भी महिला बाल विकास परियोजना पथरिया में आधार ऑपरेटर एल एल वाई ऑपरेटर अमित खरे द्वारा हितग्राहियों से अभी भी अवैध वसूली की जा रही है, इसके पूर्व शिकायतकर्ता के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन उक्त शिकायत पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है विचारणीय है कि अनुविभागीय कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर महिला बाल विकास में यह सब खेल चल रहा है अनुविभागीय अधिकारी इस सब से अनजान बनी हुई है
हटा कॉलेज में आर्थिक विकास पर संगोष्ठी
 दमोह। युवा एक बारूद की तरह होते है । समय पर उचित मार्गदर्शन से ही उनकी शक्ति  व ऊर्जा का सही उपयोग  करके देश का आर्थिक विकास संभव है । यह बात शासकीय महाविद्यालय हटा में एक दिवसीय संगोष्ठी व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ वासुदेव सिंह जादौन सहायक प्राध्यापक पीजी कॉलेज दतिया ने कही । उन्होंने विद्यार्थियों को विषय से संबंधित आर्थिक विकास की प्रक्रिया ,योजनाएं, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति ,राष्ट्रीय आय ,संगठित असंगठित क्षेत्र, ग्रामीण युवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही पशुपालन, कृषि , मछली पालन, डेयरी, मधुमक्खी पालन इत्यादि व्यवसाय की उपयोगिता को समझाते हुए । ग्रामीण जीवन से हम सभी को अवगत कराया। विद्यार्थियों को रोजगार के साधनों की विस्तृत जानकारी बताते हुए कहा कि ग्रामीण रोजगार किस तरह ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर देश के आर्थिक विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। 
शासकीय महाविद्यालय हटा दमोह में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन विश्व बैंक परियोजना के तत्वाधान में किया गया । जिसका मुख्य विषय "आर्थिक विकास में ग्रामीण युवाओं की भूमिका और ग्रामीण जीवन" रहा।  मुख्य अतिथि प्रख्यात वरिष्ठ समाजशास्त्री डॉ  महेश शुक्ला रहे।  अध्यक्षता महाविद्यालय  के प्राचार्य संरक्षक डॉ  पीके ढाका ने की। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत से किया गया ।  मुख्य वक्ता डॉ वासुदेव सिंह यादव सहायक प्राध्यापक पीजी कॉलेज दतिया रहे। कार्यक्रम में देश कई  प्रतिष्ठित समाजशास्त्री डॉ सुरेश चंद्र राय, डॉ ध्रुव दीक्षित, डॉ विजय दीक्षित , डॉ मीना जैन , डॉ प्रतिभा  श्रीवास्तव , डा. रश्मि दुबे ,डॉ मुदिता श्रीवास्तव ,डॉ सरिता पांडे,  डॉ असलम खान, डॉ भागवत राय ,डॉ स्वाति शुक्ला, डॉ शिवांगी दाहिया,  डॉ जयोति  त्रिपाठी , डॉ  प्रेरणा सिकरवार उपस्थित रहे। संचालन व स्वागत समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शिवानी राय ने किया । मुख्य वक्ता परिचय सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र  प्रणय ठाकुर और आभार सहायक प्राध्यापक जीवन लाल कुर्मी ने किया।
नोहटा में शिक्षक  का विदाई समारोह
दमोह। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक एक ज्योति है। ज्योति पाने के लिए इनके नजदीक जाना  बहुत आवश्यक है। यह बात शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में पदस्थ शिक्षिका अनीता जैन ने बिदाई समारोह के द्वारान कही है। बता दें कि शिक्षिका अनीता जैन लगभग 25 वर्षों से नोहटा हाई स्कूल में सह. प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। वही शिक्षक, नरेंद्र ठाकुर को विदाई दी गई।
 उन्होंने कहा अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाए जरूर, शिक्षक बच्चो को शिक्षा देने रोज विद्यालय आते हैं। लिहाजा बच्चो को रोज विद्यालय भेजे, इस मौके पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा के प्रिंसिपल ब्रजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक बच्चो के भविष्य निर्माता हैं। शिक्षक हमेशा बच्चो को शिक्षा देने के साथ संस्कार देने का काम करते है। कार्यक्रम में बच्चो ने नम आंखों के साथ शिक्षिका को विदाई दी। इस मौके पर प्रिंसिपल ब्रजेश शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक राजू गांगरा, विजय असाटी, एवं स्टाफ की उपस्थिती रही।

Post a Comment

0 Comments