Header Ads Widget

हितग्राहियों को मिली PM आवास योजना की राशि.. एग्री इनोवेटर्स और स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम.. मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र ने ली समीक्षा बैठक.. काले दाने लेकर CM के नाम ज्ञापन.. सिमरी जालम में खरीदी केंद्र खोलने ज्ञापन.. पथरिया में बाबा साहब की मूर्ति अंधकार में.. हटा कालेज में व्याख्यान सभा.

मानस भवन में लाइव प्रसारण देखा व सुना गया

दमोह।  प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1 लाख 1 हजार से अधिक एवं प्रधानमंत्री स्व निधि के 2 लाख 50 हजार हितग्राहियों को हितलाभ वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज एवं नगर पालिका अध्यक्ष मंजु वीरेन्द्र राय की उपस्थिति में स्थानीय मानस भवन में संपन्न हुआ। इस दौरान 48 हितग्राहियों को चेक वितरण किये गये तथा अधूरे मकानों को पूर्ण करने के लिये साढ़े 7 करोड़ रूपये हितग्राहियों के खाते में डाले गये । इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का मंदसौर से सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

इस अवसर पर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के जितने भी लाभार्थी हैं उन लोगों को आज सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई गई है। दमोह जिले में लगभग 700 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री स्वनिधि कार्यक्रम के तहत भी 48 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया हैं। जो लगातार प्रक्रिया में ला रहे है जो सालभर जितने भी स्ट्रीटवेंडर्स पात्रता रखते है 20 हजार और 50 हजार के लिये उन लोगों को भी लाभ का वितरण किया गया।

सीएमओ भैया लाल सिंह ने बताया आज का कार्यक्रम हितग्राही मूलक योजनाओं का था। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिनके मकान बन रहे है प्रथम और द्वितीय किस्त के रूप में सिंगल क्लिक के माध्यम से साढ़े 7 करोड़ रूपये की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों ने 10 हजार रूपये का बिल चुका दिया था उन्हें 20 हजार रूपये और जिन्होंने 20 हजार रूपये चुका दिये थे उन्हें 50 हजार रूपये का लाभ दिया गया हैए जिसमे 48 हितग्राहियों को चेक वितरण किये गये है। साथ ही जो विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाएं है उनमें भी स्वसहायता के लोगों को बुलाकर प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा आज का कार्यक्रम बहुत ही जनकल्याण कारी था। जिनको काफी समय से किस्त नहीं मिल रही थी उनके अधूरे मकानों को पूर्ण करने के लिये साढ़े 7 करोड़ रूपये हितग्राहियों के खाते में डाले गये है।    

एग्री इनोवेटर्स और स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम 

दमोह। कृषि विज्ञान केंद्र में एग्री इनोवेटर्स और स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्रमें निदेशक डॉ मोनी थॅामस एवं सीईओ जवाहर रबी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के एग्री बिजनेस प्रबंधन संस्थान से सहायक प्रबंधक लक्ष्मी सिंह एवं बिजनेस एक्सी क्यूटिव दीपांशु पटैल शामिल हुए।

सहायक प्रबंधक लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कृषि कल्याण मंत्रालय द्वारा आरकेव्हीवाय. राफ्तार एग्री बिजनेस की स्थापना 2018.19 में देश के 29 केंद्रों की गई थीए यह कार्यक्रम जनेकृविवि में जवाहर रबी के नाम से वर्ष 2019 चालू किया गया। केंद्र के प्रभारी मनोज कुमार अहिरवार ने किसानों एवं युवाओं को कृषि से संबंधित स्टार्टअप कार्यक्रमों एवं जवाहर एग्रीबिजनेस इनक्यूलेटर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी । वैज्ञानिक बीएल साहू ने बताया कि इसके द्वारा व्यवसायीकरण से किसानें को अपनी आय बढ़ाने खेती में लागत कम करने उत्पादकता बढ़ाने तथा कृषि में उर्जा के उपयोग के अनूकूलन में सहायता मिलेगी। वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्टार्टअप कार्यक्रम से कृषि व्यावसायिक रूप देने के लिए कड़ी मेहनत और भविष्य में आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगे। तकनीकी अधिकारी डॉ रेशमा झारिया मौसम वैज्ञानिक राजेश खवसे अनूप बड़गईयां एवं प्रगतिशील कृषक मनोज पटैल एवं अतुल धनगर के साथ कृषकों की उपस्थिति रही।

मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र ने ली समीक्षा बैठक..

दमोह। मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र के द्वारा दमोह वृत्त अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता एवं लाइन कर्मचारियों मीटर रीडर्स की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें सर्वप्रथम वृत्त के समस्त वितरण केंद्रों के लाइन कर्मचारी मीटर रीडर्स से उनकी कार्यशैली के संबंध में उनके द्वारा किए जा रहे दैनिक कार्यों का लेखा.जोखा एवं संबंधित विण्केंण्प्रभारी एवं कार्यपालन अभियंता द्वारा उन्हें दिए जा रहे प्रतिदिन के लक्ष्य व प्रगति के संबंध में रिकॉर्ड दिखाने हेतु निर्देशित किया गया लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा दैनिक लक्ष्य का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सकाए जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।

मुख्य अभियंता द्वारा समस्त लाइन कर्मचारी मीटर रीडर्स एवं समस्त अधिकारियों से कार्यशैली मे सुधार हेतु प्रोत्साहित किया गया। तदुपरांत मुख्य अभियंता द्वारा वितरण केंद्र वार माह नवंबर में कंपनी द्वारा प्रदान किए गए राजस्व संग्रहण लाइन लॉस नये कनेक्शन मीटर रीडिंग वायलेशन विद्युत चोरी प्रकरण क्यूआर कोडिंग लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि की समीक्षा की गई एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न पाए जाने पर समस्त वितरण केंद्र प्रभारीए संभाग प्रभारी को कठोर चेतावनी देते हुए आगामी माह में शत. प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।मुख्य अभियंता द्वारा रबी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अधिकारियों को कृषि फीडरों पर 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1912 एवं जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। अंत में मुख्य अभियंता द्वारा प्रत्येक अधिकारी को उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को दैनिक लक्ष्य प्राप्ति हेतु रिकॉर्ड संधारित करने हेतु निर्देशित किया गयाए जिससे कर्मचारियों की कार्यशैली में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।

संगठन ने सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दमोह कलेक्टर के समक्ष एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांगें बताई किसान अपना धान सुविधा से खरीदी केंद्रों पर बेच सकें और सर्वेयर एवं शाखा प्रबंधक के द्वारा किसी प्रकार से किसानों की धान रिजेक्ट ना कर सकें। किसान अपने आप में त्रुटियां सुधार कर ही ले जाता है और वहां पर नाना प्रकार की त्रुटियां निकालकर धान रिजेक्ट की जाती है जिससे किसान बहुत समस्या में उलझ जाता है परेशान होते हुए घर वापस आता है यह बड़ा कष्ट में पड़ जाता है। माननीय कलेक्टर महोदय जी से समस्त किसान मांग करते हैं की किसानों की परेशानियों को देखते हुए ऐसे तीसरे बिंदु 5 प्रतिशमत एवं चौथे बिंदु 7 प्रतिशत परिवर्तन किया जाए जबकि यह बड़ी दिक्कत का सामना कर रहे हैं इसमें परिवर्तन किया जाए जिससे किसान अपनी उपज सुविधा पूर्वक बेच सके। 

 काले दाने में ऐसा कोई जहर तो है नहीं यह काला दाना खेत में ही बिना लगाए उगता है किसान इसे ना तो छन्ना से निकाला जा सकता है ना किसी प्रकार से बीन के निकाला जा सकता है क्षतिग्रस्त दानों को किसान छान के ही लाता ऐसी स्थिति में किसान का उपज सर्वेयर द्वारा एवं शाखा प्रबंधक द्वारा उसके निश्चित तारीख पर अति शीघ्र खरीदने का कार्य संपन्न करा सके। किसान की उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संशोधन करने की कृपा करें। क्योंकि कही कहीं छिटकवा विधि से फसल बोई जाती है कहीं कहीं पर रोपा विधि से ऐसी स्थिति में कहीं काला दाना हो ही जाता है उस पर भी उचित परसेंटेज के हिसाब से आप अनुमति प्रदान कर दीजिए जिससे किसान को सुविधा उपलब्ध हो सके, रात दिन मुसीबत कर इस स्तर पर किसान है और उसी में यह प्रकार की मुसीबत और सामने खड़ी हो जाती है तो बेचारा किसान आहत होता है। किसानों से तुलाई का पैसा न लिया जायें। किसानों से ग्रेडिंग की सफाई का चार्ज न लिया जायें। धान व अन्य  अनाज की तत्काचल तुलाई की जायें। किसानों को समय पर तुलाई संबंधी जानकारी दी जाये। समूह द्वारा किसानों के साथ मनमानी न की जायें। दमोह जिले मे जितने भी समूह संचालित किये जा रहे है जिला कलेक्ट र महोदय के माध्य म से समय-समय पर समीक्षा की जाये आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

सात दिन में खरीदी केंद्र शुरू नही होने पर धरना 

दमोह। जबेरा जनपद क्षेत्र के सिमरी जालम सिंह में 8 दिसंबर तक धान खरीदी प्रारंभ नहीं हुई है। किसानों ने सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संपर्क किया सभी के लिए अवगत कराया कि धान खरीदी नहीं हो रही है जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो किसान भाइयों ने निस्वार्थ सामाजिक संगठन प्रमुख सचिन मोदी से संपर्क किया और बताया संपूर्ण दमोह जिले में खरीदी प्रारंभ हो गई है सिमरी जालम सिंह में क्यों नहीं हुई। सचिन मोदी ने कलेक्टर महोदय से मुलाकात की और अवगत कराया कलेक्टर महोदय ने बताया कि वहां पर केंद्र के आवेदन लास्ट समय आए थे जिसकी जानकारी भोपाल भेज दी गई है एवं अभी किसान भाई अन्य खरीदी केंद्र पर अपनी धन जमा कर सकते हैं।
 जैसे ही भोपाल से आदेश आता है खरीदी प्रारंभ की जाएगी। सचिन मोदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल से फोन पर संपर्क किया जो सचिन मोदी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने संपूर्ण समर्थन किया। किसान भाइयों की समस्या को सुलझाने के लिए और गौरव पटेल ने कहा सात दिवस के अंदर शीघ्र खरीदी  प्रारंभ नहीं होती तो किसान भाइयों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ में देवेंद्र पटेल चक्रेश मेहरा राघवेंद्र पुष्पेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह पहलाद यादव गज्जू अहिरवार एवं क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति रही।

पथरिया में बाबा साहब की मूर्ति अंधकार में..           
दमोह। जिले के पथरिया नगर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगरपरिषद द्वारा बण्डा तिराहा पर स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति वर्तमान स्थिति में अंधकार और अतिक्रमण का दंश झेल रही है।नगर के मुख्य मार्ग पर मात्र एक स्थान जहाँ सुंदरता एवं संविधान को दर्शाती यह मूर्ति जिसके तीनो ओर ग्रिल एवं फूलदार पौधे लगाए गए थे जो अतिक्रमण के कारण लोगो को दिखाई ही नही देते मूर्ति स्थल के तीनों ओर अस्थाई एवं स्थाई कब्जा दुकानदारों द्वारा कर लिया गया है जिसमें खाने पीने के ठेले होने के  कारण से गंदगी एवं यातायात की गंभीर समस्या बनी रहती है और तो और स्वक्षता के लिए परिषद द्वारा लगाए गए डस्टबिनो को भी निकाल फेंका गया दुकानदारों द्वारा क्या यह शोभनीय हैं ?
गौरतलब होकि 2019 में विधायिका द्वारा लगवाई गई विधायक निधि से सोलर लाइट भी पिछले 3 वर्षों से बंद पड़ी हुई है जोकि देखरेख के अभाव में दुर्दशा की शिकार है जिस पर पक्षियों ने अपने घोंसले रख लिए हैं।साथ ही नगरपरिषद के द्वारा लगी स्ट्रीट लाइट भी लंबे समय से खराब होने के कारण मूर्ति पर अंधेरा क्षाया रहता है।क्या शासन और प्रशासन,राजनेताओं के लिए बाबा साहब मात्र जन्मजयंती, संबिधान दिवस, परिनिर्वाण दिवस पर ही याद आते हैं माल्यार्पण करने। कलेक्टर एवं  नगरपरिषद अधिकारी से माँग है कि नगर की सुंदरता का ध्यान रखते हुए बाबा जी की मूर्ति को देखने के लिए पर्याप्त प्रकाश एवं अतिक्रमण हो अविलंब हटाया जाएं।

हटा में हिन्दी-विभाग द्वारा व्याख्यान सभा 
 दमोह। शासकीय महाविद्यालय हटा के हिन्दी-विभाग द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं विश्व बैंक के संयुक्त तत्त्वावधान में आभासी पटल के माध्यम से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ता के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा, सागर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ० घनश्याम भारती ने 'पत्रकारिता का स्वरूप एवं प्रकार' विषय पर अपना व्याख्यान दिया।डॉ घनश्याम भारती ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता के स्वरूप  पर विस्तृत परिचर्चा की। डॉ भारती ने स्वतंत्रता-पूर्व की पत्रकारिता एवं स्वतंत्रता-पश्चात की पत्रकारिता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता पूर्व की पत्रकारिता का देश को स्वतंत्र कराने में किस तरह से योगदान रहा। हमारे देश के साहित्यकारों एवं क्रांतिकारियों ने विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं के माध्यम से अपने क्रांतिकारी विचारों को जनता तक पहुंचाया, आजादी की अलख जगाई। इस तरह से देश की आजादी में पत्रकारिता ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। 
स्वतंत्रता पश्चात की पत्रकारिता में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ। पत्रकारिता के स्वरूप में भी परिवर्तन हुआ। साथ ही पत्रकारिता के विभिन्न प्रकार विकसित हुए। आज व्यक्ति, समाज,राष्ट्र एवं विश्व का कोई भी विषय ऐसा नहीं हैं जो पत्रकारिता से अछूता हो। राजनीति, खेल, फिल्म,बाजार, स्वास्थ्य आदि प्रत्येक क्षेत्र पत्रकारिता से जुड़ा हुआ है।सोशल मीडिया ने भी समाचार के त्वरित संप्रेषण में अभूतपूर्व योगदान दिया हैं। पत्रकारिता में रोजगार के विभिन्न अवसरों कै विषय में भी चर्चा की गई । विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में आभासी पटल से जुड़कर  कार्यक्रम को सफल बनाया।  निश्चित ही इस ज्ञानवर्धक व्याख्यान से विद्यार्थी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीके ढाका और संयोजिका आशा राठौर ,सहायक प्राध्यापक रही।

Post a Comment

0 Comments