पंपलेट का शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री ने किया विमोचन
दमोह।
छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा 11 दिसंबर
2022 को संपूर्ण जिले में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित प्रदेश
की सर्वाधिक वृहद जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दी जीनियस ऑफ
दमोह 2022-23 के पंपलेट का विमोचन मध्यप्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन एवं
अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा राज्य
मंत्री स्वतंत्र प्रभार इंदर सिंह परमार ने अपने भोपाल आवास पर आयोजन समिति
के वरिष्ठ संरक्षक पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया एवं
आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटैल की उपस्थिति में किया|
शिक्षा
मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा आजादी के 75
वें अमृत महोत्सव को लेकर जहां संपूर्ण प्रदेश और देश में विभिन्न प्रकार
के आयोजन निरंतर चल रहे हैं तो वही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति आजादी के इस
अमृत काल को ऐतिहासिक बनाएगी| संस्कृति
मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण करना अति
आवश्यक है हमारे देश को आजाद कराने वाले कई योध्दाओं के जीवन से जुड़ी हुई
बातें छात्र-छात्राओं को सीखने मिलेगी|
आयोजन
समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटैल ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन आजादी के 75
वें अमृत महोत्सव को समर्पित है जिसमें पूर्व की ही भांति कक्षा तीसरी से
बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे जिला स्तर पर प्रथम स्थान
प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को इक्कीस हजार, द्वितीय ग्यारह हजार एवं
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को इक्यावन सौ रूपये की नगद राशि
से सम्मानित किया जाएगा तो वही जिले स्तर पर चयनित तीनों उत्कृष्ट
प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा भ्रमण का अवसर आयोजन समिति द्वारा
प्रदान कराया जाएगा साथ ही एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को विशेष
सांत्वना पुरस्कार और सम्मिलित समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र संस्था
द्वारा प्रदान किए जाएंगे| बुंदेलखंड प्रदेश एवं देश के वीर
क्रांतिकारियों,महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही
अन्य सामान्य ज्ञान के प्रश्न वैकल्पिक रूप से छात्र-छात्राओं के बीच होगें
परीक्षा फार्म जिले के समस्त विद्यालयों में भरना प्रारंभ हो चुके हैं
प्रतियोगिता का आयोजन 11 दिसंबर 2022 रविवार को संपूर्ण जिले में एक साथ
होगा| पंपलेट विमोचन के दौरान आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित रही|
मॉडल रोड़, पार्षद के सजग प्रयास की प्रशंसा
दमोह। सांसद और विधायक की तरह नगर पालिका पार्षद भी अपने क्षेत्र के चुने हुए जन प्रतिनिधि है यदि वे अपने क्षेत्र की जन समस्याओं के प्रति सजग सतर्क रहें तो शासन प्रशासन मनमानी नहीं कर पाता। मामला दमोह की मॉडल रोड़ का है महाराणा प्रताप चौक जबलपुर नाका से कीर्ति स्तंभ तक, दमोह की सबसे व्यस्त सड़क है, जिस पर चौबीसों घंटे यातायात का भारी दबाव रहता है। विधायक अजय टंडन की पहल पर इसी सड़क को मॉडल बनाने की सहमति स्वीकृति हो चुकी है। इसमें इस सड़क को कम से कम 60 फुट चौड़ी बनना है, जिसमें बीच में डिवाईडर का भी प्रावधान है पर इस सड़क को पुरानी सड़क जैसा ही बनाया जा रहा है।
दमोह। सांसद और विधायक की तरह नगर पालिका पार्षद भी अपने क्षेत्र के चुने हुए जन प्रतिनिधि है यदि वे अपने क्षेत्र की जन समस्याओं के प्रति सजग सतर्क रहें तो शासन प्रशासन मनमानी नहीं कर पाता। मामला दमोह की मॉडल रोड़ का है महाराणा प्रताप चौक जबलपुर नाका से कीर्ति स्तंभ तक, दमोह की सबसे व्यस्त सड़क है, जिस पर चौबीसों घंटे यातायात का भारी दबाव रहता है। विधायक अजय टंडन की पहल पर इसी सड़क को मॉडल बनाने की सहमति स्वीकृति हो चुकी है। इसमें इस सड़क को कम से कम 60 फुट चौड़ी बनना है, जिसमें बीच में डिवाईडर का भी प्रावधान है पर इस सड़क को पुरानी सड़क जैसा ही बनाया जा रहा है।
इसी
भर्राशाही को लेकर सिविल वार्ड 2 की पार्षद श्रीमती दुर्गेश नंदनी
शैलेन्द्र सिंह चौहान ने आपत्ति उठाई है उनका कहना है कि इस सड़क को मॉडल
रोड़ के रूप में जो स्वीकृति मिली है उसको उसी मापदण्ड, गुणवत्ता और स्वरूप
में बनाया जाना चाहिए जिससे दमोह नगर को भव्यता प्रदान की जा सकें।
कांग्रेस की पार्षद ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे तत्काल इस पर ध्यान
दें और जारी सड़क निर्माण को रोककर मॉडल रोड़ को मॉडल रोड़ ही बनाने के
निर्देश दें। पार्षद के सजग प्रयास की नगरवासी सर्वत्र सराहना प्रशंसा कर
रहें है।
भाजपा दमयंती नगर मंडल के पदाधिकारी घोषित
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की अनुमति से
संभागीय संगठन प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, जिला संगठन प्रभारी अभिलाष
पांडे की सहमति पर जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर रानी
दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी ने मंडल के पदाधिकारी कार्यसमिति
सदस्यों विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किए जिनमें नगर मंत्री कपिल मदान,
श्रीमती रेखा कोरी, कार्यालय मंत्री अनिल सैनी, सह कार्यालय मंत्री कमलेश
राठौर, नगर मीडिया प्रभारी गौरव चौराहा, सह मीडिया प्रभारी सुनील जैन, सोशल
मीडिया प्रभारी पंकज सेन, सह सोशल मीडिया प्रभारी वेद दुबे, आईटी सेल
प्रभारी विजय दुबे, आईटी सेल प्रभारी पंकज नामदेव, कार्यसमिति सदस्यों में
राजा दुबे, हल्ले दुबे, परवीन खान, गज्जू ठाकुर को घोषित किया।
विहिप बजरंग दल की शौर्य यात्रा 13 को
दमोह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आगामी 13 दिसम्बर को गीता जयंती के उपलक्ष्य में शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। गीता जयंती को ही ध्यान में रखकर रामजन्म भूमि मुक्ति के लिए अयोध्या
में कारसेवा प्रारंभ हुई थी। वर्ष 1992 में यह छह दिसंबर को पड़ा था।
इसीलिए यह शौर्य यात्रा गीता जयंती के उपलक्ष में निकाली जाने लगी है।
यात्रा
के विषय में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभी हिंदू समाज को आमंत्रित
करने के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे।सभी हिंदूओं की गौरवमयी
सहभागिता अपेक्षित है।यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर
धार्मिक स्वतंत्रता की गौरवशाली शौर्य यात्रा के साक्षी बने। बैठक में
विभाग मंत्री श्री राम पटेल, जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला मंत्री अमित
राय, जिला संयोजक शम्भू विश्वकर्मा, सुनील ठाकुर, राम मिश्रा, सुरेश पटेल
और भी कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही।
अहिरवार समाज संघ का संभागीय अधिवेशल कल
दमोह। अहिरवार समाज
संघ भारत जिला इकाई अहिरवार समाज दमोह के जिलाध्यक्ष बी.डी. बाबरा द्वारा
कल 11 दिसंबर रविवार को कचौरा स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर भवन संभागीय अहिरवार
समाज संघ का अधिवेशन 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय
एवं प्रदेश सदस्य संभागीय जिलाध्यक्ष प्रदीप लारिया विधायक नरयावली, पूर्व
विधायक श्रीमति सोना वाई, राष्ट्रीय डॉ.जगदीश सूर्यवंशी, प्रांताध्यक्ष
एम.एल. वर्मा, संभागीय अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद आदि सम्मिलित होने जा
रहे है। जिलाध्यक्ष बीड़ी बावरा ने स्वजातीय बन्धुओं से अपील की है कि
संभागीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल
बनायें।
.jpg)



0 Comments