कलेक्टर एसपी ने सीएम आगमन सुरक्षा जायजा लिया
दमोहकलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य और पुलिस अधीक्षक डी.आर. तेनीवार ने आज मुख्यमंत्री जी के दमोह आगमन की तैयारियों के मद्देनजर एकलव्य यूनिवर्सिटी पहुंचकर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम गगन बिसेन, एसडीएम अविनाश रावत, एसडीओ पुलिस वीरेन्द्र बहादुर सिंह, सीएमओ भैया लाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी और सिद्धार्थ मलैया, प्रभात सेठ, राजेन्द्र सिंघई, रवि गोस्वामी रमन खत्री संतोष रोहित आदि मौजूद रहे।
इसके पूर्व कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हेलीपेड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए।
CM कप फुटबॉल में हाई स्कूल साखा विजेता
दमोह। CM कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम मैच एमएलबी हटा को एक के मुकाबले 3 गोल से साखा ने पराजित किया। वही फाइनल मैच में साखा टीम ने दमोह को पराजित किया। समापन कार्यक्रम में एसपी डीआर तेनिवार ने ट्रॉफी देकर विजेता टीम को सम्मानित किया।
इस जीत में ब्लाक खेल कोऑर्डिनेटर कविता अहिरवार भी विशेष योगदान रहा। टीम में माही, पूजा, संगीता, दुर्गा, कीर्ति, पुष्पा , भारती, प्रीति, लक्ष्मी, कमला, कुमकुम, दीपिका लोधी, मोहनी, दीपा, लक्ष्मी रैकवार सीमा अहिरवार सभी खेल भावना से खेलते हुए विजयी होकर ना केवल हाई स्कूल साखा का नाम रोशन करने साथ साथ जबेरा ब्लाक का नाम भी रोशन किया।
बैठक में नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सेक्टर लक्मण कुटी की नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति की बैठक जिला समन्वयक सुशील नामदेव की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष भारतीय किसान संघ चंद्रभान पटेल विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में खजरी,पालर, महंतपुर, मुड़िया, ढिगसर, छेवला, सेमरपटी, बिलाई, कादीपुर, पिपरिया कला, रायपुर आदि की समिति के अध्यक्ष सचिव की उपस्थिति रही। सुशील नामदेव ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां नवांकुर के साथ समग्र विकास जनभागीदारी के साथ कर उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी डीएसआर मैं दर्ज करें।



0 Comments