संविदा स्वास्थ्य कर्म. के लिए संघर्ष करेगा अजाक्स
दमोह।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर परिसर के बाहर महत्वपूर्ण
मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है जिसमें संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों
के समर्थन में अजाक्स संघ के पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष अजाक्स समर्थन
में पहुंचे जिसमें अपनी बात पुरजोरी के साथ रखी गई। डॉ.मोहन सिंह आदर्श
द्वारा महत्वपूर्ण दो मांगों पर बात रखी गई। वेबजह हटाये गये सभी संविदा
कर्मचारियों को सीघ्र वापस लेने और संविदा से नियमित कर्मचारी नियम 2018 के
अनुरूप संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित किये जाने की बात रखी गई।
स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में चल रही आउटसोर्सिंग भर्ती
प्रक्रिया को समाप्त कर रोस्टर नियम 2001 से 2010 अनुसार रोस्टर का पालन
करते हुए नियमित पदों पर बैकलॉग व 2020 के रोस्टर अनुसार सीधी भर्ती की
जाने स्वास्थ्य विभाग सहित अनेकों विभागों का 2005 के बाद आज दिनाँक तक
रोस्टर संधारित नही किया गया है, वर्तमान में मनमाने तरीकों से भाई-भतीजा
बाद के तहत आउटसोर्स के माध्यम से भर्तियां की जा रही है जिसपर सरकार
तत्काल प्रभाव से रोक लगाये। 2020 में विश्वस्तरीय कोरोना जैसी महामारी में
संविदा स्वास्थ्य कर्मचरियों ने अपनी स्वम् की जान की परवाह न करते हुए,
लाखों लोगों को मौत के मुँह से निकाला है, काम निकते ही जंवाजो को ही शासन
ने निकाल दिया ये अन्याय है,न्याय मिलना ही चाहिये साथ ही 2005 के बाद सेवा
में आये समस्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जावे। मप्र शासन कर्मचारियों का एनपीएस के माध्यम से काटा गया पैसा
प्राइवेट कंपनियों में न भेजे, हमारा पैसा पूर्व की तरह सरकार अपने खजाने
में रखकर सरकार स्वम् का फायदा एवं कर्मचारियों को लाभ पहुँचाये
जिससे प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय आय में सीधे धनात्मक ग्राफ तैयार हो
सके। सरकार बेवजह कर्मचारियों को पीड़ित न करे,इसी के साथ संविदा कर्मचारियों
के अधिकारों के लिए अजाक्स जिला दमोह द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम
विभिन्न मांगों को लेकर एक पत्र भी प्रेषित किया गया। इस अवसर पर मुन्नीलाल
अहिरवार, ऋषि राज जिला सचिव, डॉ.सुभाष अहिरवार संयुक्त सचिव, आरबी सिंह
जिला महासचिव, नारायण मराबी जिला महासचिव, सरजु प्रसाद अहिरवार, हरिराम
अहिरवार सहित अजाक के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया समर्थन
दमोह।
दो सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की 7 दिन
से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा
जिला शाखा द्वारा समर्थन किया गया, प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि
जिलाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारीगण कलेक्ट्रेट के
समक्ष धरना स्थल पर पहुंचे तथा और वहां धरने पर बैठे सभी हड़ताली
कर्मचारियों को नैतिक समर्थन दिया। साथ ही शासन से कर्मचारी हित में संविदा
कर्मचारियों को नियमित करने तथा वर्ष 2018 में शासन द्वारा जारी आदेश के
अनुसार वेतन संबंधी लाभ देने की मांग की। इस मौके पर राकेश हजारी, कुंज
बिहारी दुबे, केआर पांडे, मोहन आदर्श, आरिफ अंजुम, प्रदीप स्वामी, गणेश
दुबे, विजय शर्मा, इरफान, प्रमोद अहिरवार, वीरेंद्र असाटी, नरेश राठौर,
रत्नेश दुबे, नरेश शुक्ला, डीसी गुप्ता, हलीम सिद्दीकी, शंकर सिंह, बबीता
चौबे, रितु चौबे, दीपा तिवारीआदि की मौजूदगी रही।
CM हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आज
दमोह। सुशासन सप्ताह के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन के विभिन्न पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निराकरण किये जायेंगे । इसी क्रम में कलेक्टर एसण् कृष्ण चैतन्य ने जिले के समस्त तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा तहसील स्तर पर आज 22 दिसम्बर को सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविरों के आयोजन कर शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण कराये जायें। संबंधित शिकायत कर्ता शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायत का निराकरण करवा सकते हैं।
सुशासन सप्ताह के दूसरे दिन 65 शिकायतें प्राप्त
दमोह। सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिले के सभी जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय कार्यालयों में प्रातः 11 बजे से जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में तहसील कार्यालयों में तहसीलदारों जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगर पालिका कार्यालयों में मुख्यः नगर पालिका अधिकारियों व अन्य खण्डस्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई आयोजित की गई एवं आवेदन प्राप्त किये गये।
जिला लोक सेवा प्रबंधक ने बताया कि सुशासन सप्ताह अंतर्गत आयोजित हुई जिला एवं खण्ड व स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रमों में 65 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें समग्र आईडी में संशोधनए पेंशनए राशन सबंल पीएम आवास स्वच्छ भारत मिशन आदि प्रकार के शिकायतों के निराकरण मौके पर किये गये। ज्ञातव्य है कि 19 से 25 दिसम्बर 2022 तक केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है।
विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन जागरूकता कार्यक्रम
दमोह। महाविद्यालय
में स्वामी के विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत उद्यमिता
विकास केंद्र सेडमैप द्वारा छात्राओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार संबंधी
प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रभान सिंह
पटेल अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, विशिष्ट अतिथि सुरेश पटेल, पी एन तिवारी, राजेंद्र परमार कौशल विकास केंद्र रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जीपी चौधरी ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉ नायक ने बताया कि
कार्यक्रम में छात्राओं को रोजगार व
स्वरोजगार के संबंध में जागरूक किया गया। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कालेज के विकास
के लिए मैं प्रयास करता रहूंगा स्व रोजगार संबंधी प्रशिक्षण के अलावा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी छात्राएं करें वह अच्छा करियर बनाएं।प्राचार्य जी चौधरी ने छात्राओं को उदित करते हुए कहा कि छात्राएं अच्छी पढ़ाई करें समय का
सदुपयोग करते हुए करियर बनाएं।
कौशल विकास श्री परमार एमएसएमई के प्रबंधक
श्री साहू जी ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की इस कार्यक्रम में
महाविद्यालय के सभी प्रदेशों की उपस्थिति रही। रेखा जैन, राकेश जैन, श्रीमती जयश्री, पंकज जैन श्रीमती अनुभा तिवारी एवं बड़ी संख्या
में छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम श्री पी एन तिवारी समन्वयक सेट
के सौजन्य से आयोजित किया गया।
ड्रिप सिस्टम से उन्नत किस्म की सब्जी से उत्पादन बढ़ा
दमोह। किसान अपनी कड़ी मेहनत से साग-सब्जी-गेहूं-चांवल आदि का उत्पादन करता है, परंतु उसकी कड़ी मेहनत का फायदा उतना नहीं मिल पाता है, इसके लिये किसान को सरकारी मदद और योजनाओं और तकनीक की आवश्यकता होती है, तब ही वह किसान एक सफल किसान बन पाता है। इसी प्रकार की कहानी है जिले के तेंदूखेड़ा ग्राम पंचायत मंगदूपुरा निवासी किसान राम स्वरूप पटेल की, जब उन्होंने देखा की संतोष पटेल की उन्नत किस्म की सब्जी हो रही है, तो उन्होंने संतोष पटैल से प्रेरणा लेकर ड्रिप सिस्टम लगवाया और सब्जी का उत्पादन शुरू किया।
रामस्वरूप पटेल ने अपने खेत में भटा, टमाटर और मिर्ची की खेती ड्रिप सिस्टम के माध्यम से शुरू की, सब्जीयों के साथ फूल भी लगाएं, जिससे हर पौधों में पानी और दवाई साथ-साथ पहुंचती है। किसान रामस्वरूप पटेल ने बताते है कि वे ड्रिप सिस्टम के माध्यम से खेती पहली बार कर रहे है, इस सिस्टम से वे बहुत खुश है और आगे भी इसी प्रकार से खेती निरंतर करने की बात कह रहे है।
ड्रिप सिस्टम के माध्यम से खेती करने में उन्होंने अभी तक 80 से 90 हजार रुपये के टमाटर, भटा और मिर्ची की फसल बेंच दी है। यह फसल आगे फरवरी-मार्च माह तक चलेगी जिससे लगभग ढाई से 3 लाख रूपये तक का उत्पादन होगा। किसान रामस्वरूप ड्रिप पद्धति की योजना के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते है। किसान रामस्वरूप का कहना है, ड्रिप सिस्टम नहीं होता तो हम पुरानी पद्धति से ही साग-सब्जी की पैदाबार कर रहे होते। ग्राम मंगदूपुरा के रहने वालों का कहना है, हम सभी भी रामस्वरूप पटैल का अनुसरण करके ड्रिप पद्धति से खेती करेंगे, जिससे हमें भी खेती में अच्छा लाभ मिले और हम सभी भी उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। ग्रामवासी ड्रिप पद्धति के लिये उद्यानिकी विभाग का भी धन्यवाद ज्ञापित करते है।
0 Comments