सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिले में 121 आवेदन
दमोह। सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिले के सभी जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय कार्यालयों में प्रातः 11 बजे से जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले में कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य एवं अपर कलेक्टर नाथूराम गौड ने जन सुनवाई में आवदकों की समस्यायें सुनी व निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसी प्रकार तहसील कार्यालयों में तहसीलदारोंए जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगर पालिका कार्यालयों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई आयोजित की गई एवं आवेदन प्राप्त किये गये।
जिला लोक सेवा प्रबंधक ने बताया कि सुशासन सप्ताह अंतर्गत आयोजित हुई जिला एवं खण्ड स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रमों में 121 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ज्ञातव्य है कि 19 से 24 दिसम्बर 2022 तक केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है।
सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आज
दमोह। सुशासन सप्ताह के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन के विभिन्न पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निराकरण किये जाने हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने जिले के समस्त तहसीलदारों समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा तहसील जनपद पंचायत एवं नगर पालिका स्तर पर सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविरों के आयोजन कर शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण कराये जायें।
इस सम्बंध में जिला लोक सेवा प्रबंधक ने बताया 21 दिसम्बर 2022 को जिले के सभी जनपद पंचायत कार्यालयों व नगर पालिका परिषद कार्यालयों में प्रात 11 बजे से तथा 22 दिसम्बर 2022 को सभी तहसील कार्यालयों में प्रात 11 बजे से शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। ज्ञात हो कि भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 तक ष्सुशासन सप्ताहष् मनाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की रेस्टोरेंट में जांच कार्यवाही
दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने कार्यवाही करते हुए दमोह शहर के विभिन्न रेस्टोरेंटों पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुये तैयार खाद्य सामग्री भोजन के नमूनें जांच हेतु लिए हैं। दमोह शहर में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने स्टेशन रोड स्थित अरिहंत वेज रेस्टोरेंट मैनेजर वीरेंद्र ठाकुर से बटर पनीर मसाला एवं सिंघई किचिन मैनेजर हर्षित सिंघई से पनीर बटर मसाला के नमूनें जांच हेतु लिए गए है। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

मैजिक बॉक्स की सहायता से पनीर दही हल्दी पाउडर मिर्च पाउडर धनिया पाउडर गरम मसाला आटा मैदा बेसन आदि की जांच की गई है। सभी रेस्टोरेंट में फ़ुड लाइसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से लगी हुई पाई गई है एवं फ़ुड हाइजीन का स्तर अच्छा पाया गया है। सभी रेस्टोरेंट का फोस्कोरिस एप की सहायता से ऑनलाइन निरीक्षण किया गया है। मौके पर कार्यरत कर्मचारियों के वार्षिक मेडिकल परीक्षण सर्टिफिकेट पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट वाटर टेस्ट रिपोर्ट पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
राज्य स्तरीय क्रिकेट के दूसरे मैच में पानीपत जीता
दमोह
। जिले के बटियागढ़ में स्व. प. गिरीश सोनकिया खेल परिसर में राज्य स्तरीय
लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन एम एच क्लब क्रिकेट
संस्था द्वारा कराया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आज मंगलवार दोपहर मुख्य अतिथि बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, सीएचसी बटियागढ़
मेडिकल आफिसर मकबूल खान, एसबीआई बैंक मैनेजर बटियागढ़ अशोक धुर्व, बुंदेली
बौछार से सचिन चौधरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीएस रावत और पीएल चौरसिया
द्वारा किया गया। जिसमें आज दूसरा मुकाबला हरियाणा से
पानीपत और मध्यप्रदेश से नागौद के मध्य खेला गया। जहां पर नागौद टीम ने
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नागौद की टीम शुरुआत अपनी
बल्लेबाजी में जौहर नहीं दिखा पाई और बल्लेबाज मोहित, आकर्ष और अमित की
बल्लेबाजी की वजह से 19.4 ओवर 114 रन ही बना पाई। वहीं जवाब में उतरी
पानीपत की टीम ने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया और बल्लेबाज प्यूष और आलोक
की बल्ले बाजी की मदद से क्रमशः 55 और 37 रन बनाकर अपनी टीम को 13.5 ओवर में
7 विकेट से जीत दिलाई। पानीपत की टीम से गेंदबाज सेंडी ने 4 ओवर में
16 रन देकर 6 विकेट लिए और आज के मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्रतियोगिता
में मैन ऑफ द मैच दैने वाले अतिथि पूर्व शिक्षक आरपी पटेल, साधु चौरसिया
एम एच क्लब के सभी सदस्य सहित हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति
रही।प्रतियोगिता के आज के मैच के अनुभवी एम्पायर
प्रकाश पटेल और शाहिद अली रहें। एवं आज के मैच की स्कोरिंग सचिन चौरसिया,
रफीक खान वहीं कॉमेंट्री कृपाल सिंह और साधु चौरसिया के द्वारा की गई।
संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट सागर फाइनल में..
दमोह। उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में चल रहे स्व. हरिसिंह हजारी, स्व. प्रेमशंकर मुन्ना राय, स्व. भोला शर्मा स्मृति संभाग स्तरीय टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल फरहान 11 और पथरिया के बीच
खेला गया।जिसमें पथरिया 46 रन से विजयी रही, मैन ऑफ दा मैच वीरू रहे। अतिथि हेमेंद्र चिन्टू, धीरज परिहार, डीके पटेल, हाजी
करामात मतीन खान अलीम ठेकेदार रहे। दूसरा क्वार्टर फाइनल आकाश 11 और सागर शुक्रवारी के बीच खेला गया जिसमें 35 रन से सागर शुक्रवारी ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ दा मैच भरत यादव रहे। अतिथि
शेरू सिंह परिहार, संजय सिंह हजारी, राकेश सिंह हजारी, मनीष शर्मा रहें। दिन
का सेमीफाइनल मैच सागर शुक्रवारी और सौरव क्लब के बीच खेला गया जिसमें सागर शुक्रवारी ने पहले बैटिंग को चुना और कुल 101 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौरव क्लब की टीम मात्र 8 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट हो गई मैन ऑफ द मैच अभी सागर को दिया गया। राकेश सिंह हजारी मनीष शर्मा अतिथि रहे।आयोजन कमेटी में मोना कुरेशी समीर चमन अरबाज आकाश आसिफ सरफराज बिजली मैं भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हैदराबाद कार्यशाला में दमोह के 68 प्रतिभागी..
दमोह।
मप्र जन अभियान
परिषद द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के
परामर्शदाता एवं नवांकुर समितियों के सदस्यों की पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
हार्टफुलनेस सेंटर कान्हा शांति वनम हैदराबाद में किया जा रहा है। जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों
द्वारा प्रशिक्षणके साथ योग एवं ध्यान करना भी
सिखाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में दमोह जिले की 68 प्रतिभागी भाग ले रहे
हैं, आज पहले दिन सुबह योगा मेडिटेशन, हार्टफुलनेस कम्युनिकेशन एवं नर्सरी
भ्रमण कराया गया। जिस स्थान पर प्रशिक्षण आयोजित है यह स्थान आज से 15 साल
पूर्व यहां की जमीन बंजर पड़ी हुई थी, जिसे पूरी तरह से रामचंद्र मिशन
हार्टफुलनेस सेंटर के वॉलिंटियर्स के द्वारा विकसित किया गया है।वर्तमान में कान्हा शांति वनम में नौ लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। महानिदेशक वी.आर नायडू वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बताया कि परिषद को और
सशक्त करने के उद्देश्य यह कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में
प्रदेश के सभी जिलों से चयनित नवांकुर संस्थाएं जिसमें बुंदेलखंड नवनिर्माण
संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के साथ अन्य संस्थाओं को प्रशिक्षित किया
जा रहा है। इस प्रशिक्षण में दमोह जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव,
विकासखंड समन्वयक वंदना जैन, पुष्पा सिंह, उमाशंकर उपाध्याय, हरीश पांडे,
राजेश अरगल की उपस्थिति रही।
0 Comments