Header Ads Widget

सिक्ख समाज व संगठन के सदस्यों ने शराबबंदी को लेकर ज्ञापन.. गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा द्वारा जांच षिविर.. भाजपा नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आज.. राष्ट्रीय संत व राजकीय अतिथि का दर्जा दिए जाने की मांग.. मारूताल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

 सिक्ख समाज व संगठन के सदस्यों ने शराबबंदी को लेकर ज्ञापन..

दमोह। सोमवार को सिक्ख समाज के लोगों द्वारा भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ मिलकर मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया है कि मध्यप्रदेश में लगातार शराब से लाखों लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं शराब के सेवन से कई घर तो बेरोजगार हो चुके हैं परिवारों में लड़ाई झगड़े आए दिन हो रहे हैं शराब के नशे से दमोह में अधिकतर चाकूबाजी जैसी घटनाएं घट रही हैं ऐसे में जो हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है गरीबों को गरीबी से ऊपर उठाने के लिए कभी पूरा नहीं होगा कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए जिससे गरीब लोगों का कल्याण हो जाएगा।

श्री सिंघ सभा सिक्ख समाज के सदस्यों ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता 10 सालों से लगातार नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं यह बड़ा सराहनीय कार्य है और आगे कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता रात दिन जाकर जो कार्य कर रहे हैं उन्हें उनका लक्ष्य की सफलता भी जल्द से जल्द मिले वही भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने कहा कि सिक्ख समाज के सदस्यों ने जो मध्यप्रदेश को शराबबंदी को लेकर आज हम सबके साथ ज्ञापन दिया है वह बड़ा सराहनीय है हम सब धर्म के लोग जब एक साथ खड़े होंगे तो निश्चित ही हमारा मध्यप्रदेश नशामुक्त होगा वही कहा कि अगर शराबबंदी पूर्णतया जल्द नहीं की गई तो जनहित के लिए आंदोलन करने के लिए बाद होंगे।

गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा द्वारा जांच षिविर

दमोह। शहीदी दिवस के चलते गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा एवं गुरूनानक एजुकेषन सोसायटी और पंजाबी महिला विकास समिति, दमोह द्वारा निःषुल्क जांच षिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन ऋतिक मेड़ीकोज राजेष चष्मे वाले, आजाद मार्केट घंटाघर में किया गया

उक्त विषेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ. छाबड़ा (दंत चिकित्सवक), डॉ. खत्री (षुगर जांच), डॉ.सचिन जैन (आंखों की जांच), डॉ.तनमय दुआ (हड्डियों की जांच), लगभग 120 मरीजों की निःषुल्क की गई साथ में दवाईयां भी निःषुल्क वितरित की की गई । समिति के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है जिसमें गुरू द्वारा गुरू सिंघ सभा  के सदस्यों एवं पंजाबी महिला समिति के डॉयरेक्टर-डॉ. रितु दुआ, अध्यक्ष-मंजू मोगिया, उपाध्यक्ष-कुलजीत खण्डूजा, कोश्कोषाध्यक्ष-प्रीति खत्री एवं अंजु मोगिया, मोना मोगिया, संगीता खत्री आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

भाजपा नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आज 
दमोह । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में दमोह जिले के नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 27 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से जैन धर्मशाला तेंदूखेड़ा में आयोजित किया जायेगा, प्रशिक्षण वर्ग  में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक प्रमुख 5 विषयों पर वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जायेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र परिहार  ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह,जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व राज्य मंत्री दशरथ सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा  नेता उपस्थित रहेंगे। जिले के नगरीय निकाय जनप्रतिनिधि के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी व्यापक रूप से की गई है। प्रशिक्षण वर्ग प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होकर सायं 4 बजे तक 5 सत्रों का होगा। प्रशिक्षण वर्ग में दमोह जिले के भारतीय जनता पार्टी के  सभी नगरपालिका और नगर परिषद के जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।
मारूताल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

दमोह। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारूताल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती नीलम जैन के निर्देशन एवं खेल एवं खेल प्रभारी अरविन्द कुमार खरे के मार्गदर्शन में शालेय खेल प्रतियोगिता दिनॉंक 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित किये गये। जिसमें बालक/बालिका के सीनियर एव ंजूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़, चम्मन दोड़, गोलाफेंक, तवा फेंक, टेविल टेनिस, बेटमिल्टन, तीरदांजी, खोन्खो इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

जिसमें संस्था के सभी छात्र/छात्राओं ने बढ बढ कर भाग लिया। प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार प्रदान किये जावेंगे। खेल महोत्सव के आयोजन में स्ांंस्था के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा है। खेल आयोजन सें विधार्थियों एवं ग्राम वासियों में हर्ष व्याप्त है। इसी बीच जिला योग प्रभारी श्री करकरें जी ने विधार्थियों को योग के बारे में जानकारी देते हुये स्वस्थ रहने की जानकारी दी।    

संत प्रदीप मिश्रा व धीरेन्द कृष्ण शास्त्री को राष्ट्रीय संत व राजकीय अतिथि का दर्जा दिए जाने की मांग

दमोह मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गरीबो के मसीहा धर्म के प्रति अपना अटूट विश्वास रखने वाले  मुख्यमंत्री  से एडवोकेट मनोज सेन डिम्पल ने मांग की हैं कि मध्यप्रदेश की पावन धरती पर दो महान संत पं. प्रदीप मिश्रा कुबेरेश्वर धाम सीहोर एवं पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वरधाम गढा जिला छतरपुर सहित पूरे देश एवं विदेश में धार्मिक वातावरण बनाकर लोगो को धर्म की माला में जोडने का प्रयास कर रहे है, लोगो की समस्याओं का निवारण कर रहे है ऐसे संतो का मप्र की धरती से नाम जुडा होना बहुत ही सौभाग्य की बात हैं। समस्त शिवभक्त व रामभक्तो से निवेदन करते हैं कि प्रदेश सरकार और आप भगवान स्वरूप ऐसे पावन संतो को राष्ट्रीय संत एवं राजकीय अतिथि का दर्जा देने की कृपा करें। प्रदेश के ये दोनो संत निरंतर ही लोगो को धर्म की धारा में जोडने का प्रयास करते रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालो में डिम्पल सेन, मुकेश पांडे उपाध्यक्ष, गनेश सिंह राजपूत, दिलीप सिंह ठाकुर, राहुल यादव, किशोरी लाल ताम्रकार, अजय बाजपेयी, कैलाश सोनी, वीरेन्द्र दबे, लखन चौराहा, जीपी पटैल, नंदकिशोर नेमा, सुधीर दुबे, राकेश प्रजापति, राजकुमार सेन, अवधेश दुबे, धर्मेन्द्र चौबे, प्रकाश शर्मा, मनीष नगाइच, रविकांत ठाकुर, कपिल सिंह हजारी, राहुल श्रीवास्तव, कमलेश बडगैंया, संजय खरे, राहुल रैकवार की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments