हृदय से बड़ा प्रभु का कोई मंदिर नहीं..स्वामी किशोर दास
दमोह. शहर के स्थानीय तहसील मैदान में चल रही श्री वृंदावन धाम वासी गोरेलाल निकुंज आश्रम के परम पूज्य श्री श्री 108 महंत श्री स्वामी किशोर दास देव जू महाराज के मुखारविंद से भक्तमाल कथा का आयोजन द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ.श्री महंत किशोर दास जू ने अपने प्रवचन में कहा कि परमात्मा का मंगलमय दर्शन हो जाए तो क्या यह संभव है? नहीं लेकिन भक्तमाल का मूल प्राण है और प्रभु बिहारी जी कहते हैं कि मेरा दर्शन अमोघ और दुर्लभ है.
जिनके अंतकरण में हम सदैव सर्वदा विराजमान रहते हैं ऐसे पूर्वाचार्य, संत चरण जो सदा सर्वदा मेरा नाम, रूप, लीला धाम में रख रस मगन होकर मेरी भक्ति में डूबे रहते. जिनकी कोई कभी चाह कामना नहीं होती. जिनके अंतःकरण में यदि कोई चाह कामना है. तो वह केवल मेरे चरण कमल के अलावा उनके चित में कोई गति नहीं और ना ही कोई मति है और यदि मती है. तो मेरे चरण कमल और कोई गति है तो मेरे चरण कमल. ऐसे हदयवान हे मेरे भक्तों, भगवान का बसेरा कहां है कहेंगे कि भगवान कहां निवास करते हैं तो लोग कहते हैं कि मंदिर में मिलेंगे, नहीं जब मिलेंगे जहां मिलेंगे भक्तों के हृदय कमल में मिलेंगे.
इसके अतिरिक्त इससे बड़ा कोई मंदिर नहीं है हदय ही मन मंदिर है यही श्री वृंदावन धाम है. अपने हृदय मन में अपने प्राण धन को एक बार विराजमान करें. अगर एक बार बिहारी जी को छू लिया अगला जन्म लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आचार्यो ने संग का बहुत बार प्रसंग दिया. अगर हमारे संग साधु पुरुषों का हो जाये. तो हमारा पुण्य फल प्राप्त हो गया, हमारे मन वृत्ति के ऊपर कोई आवरण न जाये. जो हमारी भक्ति महारानी में कोई दोष न जाये. जब प्रेमियों का संग करेंगे तो हम भी प्रभु के प्रेमी एक दिन बन जाएंगे, जीवन मे हमारे संत मिल जाये सत्संग मिल जाये तो एक न एक दिन भक्ति महारानी हमारे अंतःकरण में विराजित होगी. यह बुंदेलखंड भूमि में अनेक संतो ने जन्म लिया,और आज भी जन्म ले रहे है,यह वंदनीय भूमि है.
इस अवसर पर दूसरे दिन की भक्तमाल कथा में पधारे श्री जैजै सरकार फतेहपुर वाले, पंडित मदन मोहन दीक्षित, विधायक दमोह अजय टंडन, अभा असाटी समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी बडामलहरा,पंडित मोनू पाठक,पंडित चंद्रगौपाल पौराणिक, पंडित महेंद्र दुबे, बूंदाबहु मंदिर के पुजारी रामेश्वर शर्मा, भाजपा महामंत्री पंडित सतीष तिवारी, बटियागढ़ से नरेंद्र व्यास, सेवानिवृत्त शिक्षक जेपी असाटी, असाटी समाज अध्यक्ष आलोक असाटी, ओम प्रकाश, जगदीश, सचिन असाटी गुडिया इंटरप्राइजेज, मुरारी असाटी, शैलजा प्रसून असाटी दलाल,कथा आयोजक सौरभ संदेश असाटी सोपाडी वाले का परिवार, मनोज देवलिया,अजित उपाध्याय, इंजी महेश असाटी, नबल असाटी, आशीष राय, मनोज प्यासी, राजुल चौराहा, आलोक चौबे सहित और भी भक्तों को आरती और माल्यार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
नव जागृति स्कूल का नानी खोसला ट्राफी पर कब्जा
दमोह। जिला फुटवाल संघ द्वारा संचालित अंतर साले फुटबॉल प्रतियोगिता प्रतियोगिता का समाप एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अजय टंडन रहे। अध्यक्षता अनवर उस्ताद ने की। आज फाइनल मुकाबला सेंट नॉरबिट एवं नव जागृति स्कूल के मध्य मैच खेला गया। जिसमें नव जागृति स्कूल ने 2 गोल से विजय प्राप्त की।
इस मौके पर दमोह विधायक अजय टंडन के द्वारा नानी खोसला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके ऊपर प्रकाश डाला गया वही अनवर उस्ताद के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया इस अवसर पर कपिल खरे हरिशंकर यादव भगवान सिंह राजीव खोसला राजेश सालोमन फैयाज खान बीडी शर्मा तरुण नामदेव विपिन राम विकास जैन फिरोज खान जुबेर दीपक रैकवार प्रदीप अहिरवार की मौजूदगी रही कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित नायक के द्वारा किया गया।
पुजारी पुरोहित महासंघ ने नवागत एसपी से मुलाकात की
दमोह। नवागत पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुजारी पुरोहित कर्मकांड महासंघ के जिलाध्यक्ष पं राहुल शास्त्री एवं शुभम खम्परिया ने उनका पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया एवं बधाई दी एवं दमोह शहर के सामाजिक सौहार्द्ध को संभालने की बात रखी।
पुलिस अधीक्षक महोदय से चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को नशे का शिकार बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार कराएं। बुजुर्गो की शारीरिकए आर्थिक व नैतिक सुरक्षा के लिए कार्य करके और समाज के पिछड़े व कमजोर तबकों के कानूनी अधिकारों की रक्षा करके सामाजिक सुरक्षा सभी पुलिस अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। इन्ही आशा व आकांक्षाओ के साथ मिलना हुआ।
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का ज्ञापन आज
दमोह। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में शासन को ज्ञापन पत्र के माध्यमों से कई बार मांगों की पूर्ति हेतु ध्यानाकर्षण कराया गया किन्तु म.प्र. शासन द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया ना ही कर्मचारी संगठनों से संवाद किया गया। फलस्वरूप प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों में निराशा एवं आक्रोश है। संयुक्त मोर्चा के जिला प्रवक्तता महमूद सिद्दकी ने बताया कि आज दिनांक को जिले के समस्त कर्मचारी संगठन कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित होकर शाम 4ः30 बजें कलेक्टर को मुख्यमंत् एवं मुख्य सचिव के नाम 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।
योग प्रभारी ने किया शाला का निरीक्षण..
दमोह। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मारूताल में योग क्लब मॉं गायत्री योग क्लब के जिला योग प्रभारी द्वारका प्रसाद करकरे के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें योग प्रभारी श्रीमति अनीता ठाकुर एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमति नीलम जैन, शिक्षक मनोज विश्वकर्मा, सुधा कनेजे, अरविन्द खरे, प्रशांत खरे एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
योग कक्षा नियमित एवं पाठयक्रम के अनुशासन संचालित की जा रही है। योग प्रभारी द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, प्रणायम, भ्रमरी, तनाव दूर, क्रोध नियंत्रित प्रयोग बतायें गये। जिला योग प्रभारी जी द्वारा अंग संचालन, योगिक व्यायाम छात्र छात्राओं को समझाये गये। सूर्य नमस्कार के लाभ योग से शारीरिक, मानसिक लाभ बताये गयै। स्टाफ श्रीमति कृष्णा पाण्डे, पुष्पलता शर्मा, गीता सोनी, यासमीन, प्रशांत खरे, अरविन्द खरे, संजय खरे, जया दुबे, मनोज विश्वकर्मा आदि योग कार्यक्रम में शामिल हुये।
शिक्षाविद स्व.उमाशंकर पाण्डेय के जन्मदिन पर पौधरोपण
दमोह। शिक्षाविद एवं नगर में हाकी खेल से पहचान बनाने वाले स्व.उमाशंकर पाण्डेय का पुण्य स्मरण करते हुए उनकी न्यास समिति के सदस्यों ने नेहरू पार्क स्थित कदम का वृक्ष रोपित करके मनाया गष्स।
न्यास समिति के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि वह प्रतिवर्ष वृद्धाश्रम पहुंचकर अथवा अन्य सामाजिक कार्य कर उनकी यादो को जीवंत बनाते है। वृक्षारोपण के अवसर पर वीरेन्द्र ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, राजेश ठाकुर, अरविन्द सोनी, बीरेन्द्र चौबे, यशंवत राय सहित अनेक सदस्यों की मौजूदगी रही।







0 Comments