Header Ads Widget

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री एवं सूरत साँसद दर्शनाबेन जरदोस से मिली विरागोदय समिति.. मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह की शेष सामग्री का वितरण आज.. नवोदय छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू... दमोह के उस्ताद संभागीय हाकी टूर्नामेंट आज.. ओजेन्द्र तिवारी को इंटरनेशनल डायमंड अवार्ड

 केंद्रीय रेल राज्यमंत्री से मिली विरागोदय समिति

 दमोह। पथरिया नगर में स्थित जैन तीर्थ विरागोदय धर्म धाम में आयोजित 1फरवरी से15 फरवरी तक गणाचार्य श्री108 विराग सागर जी के सानिध्य में आयोजित महामहोत्सव के लिए  महोत्सव प्रशासनिक समिति ने "सूरत (गुजरात)" पहुंचकर भारत सरकार की सूरत साँसद केंद्रीय राज्यमंत्री रेलवे विभाग की यशस्वी दर्शना बेन जरदोष जी से मुलाकात की एवं महोत्सव हेतु आमंत्रित किया।

राज्य रेलमंत्री महोदया ने ट्रेनों के स्टॉप के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करके रेल्वे विभाग में कार्य हेतु तुरंत निर्देशित किया  साथ ही पथरिया नगर आगमन हेतु स्वीकृति प्रदान की एवं महोत्सव में संपूर्ण सहयोग हेतु आश्वासन दिया। इस अवसर पर गौतम जी साह पूर्व मेयर अहमदाबाद, अरुण जी कोटारिया कोषाध्यक्ष, सूरत जैन समाज के ट्रस्टी सहित,रोहित जैन पथरिया उपस्थित रहें।

कन्या विवाह निकाह की शेष सामग्री वितरण आज

दमोह। मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत 09 दिसंबर 2022 को हुए कन्या विवाह निकाह की शेष सामग्री का वितरण आज 07 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जनपद पंचायत दमोह कार्यालय प्रांगण में किया जाएगा। इस सबंध में मुख्य कार्य अधिकारी जनपद पंचायत दमोह ने समस्त संबंधितों को उक्त स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

नवोदय में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 

दमोह।  जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा 2023 में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइनआवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं।कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने कहा जिले के विद्यार्थियों के लिये कक्षा 05 वी में अध्ययनरत विद्यार्थीए जो कक्षा छठवीं में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक है उन विद्यार्थियों को चयन परीक्षा फॉर्म भरने हेतु प्रेरित करने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों के लिये केंद्र सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाया जाये।

दमोह के उस्ताद संभागीय हाकी टूर्नामेंट आज

दमोह। ख्याति प्राप्त, सामाजिक समरसता के प्रतीक हाजी इकरार उस्ताद की याद में प्रतिवर्ष एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। समिति के वरिष्ठ सदस्य ललित नायक ने जानकारी दी कि इकरार उस्ताद स्मृति समारोह के आठवे वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। इसका आरंभ आज दोपहर 12 बजे हाकी स्टेडियम में  संभाग स्तरीय हाकी टूर्नामेंट से किया जाएगा।

 जिसमें जबलपुर, सागर, कटनी, उमरिया और दमोह की हाकी टीमों के बीच मुक़ाबला होगा। पुरस्कार वितरण आठ जनवरी को शाम सात बजे किया जाएगा जिसमें  शिक्षा, साहित्य, क्रीड़ा व सामाजिक क्षेत्र की चयनित प्रतिभाओं को ष्दमोह के उस्तादष् सम्मान से नवाजा जाएगा। इकरार उस्ताद स्मृति समारोह समिति के संयोजक अनवार उस्ताद, विवेक शेंडये, डी.पी.मिश्रा, पंकज हर्ष, डॉ आलोक सोनवलकर, राजीव अयाची, डॉ नाजिर खान, जिया उस्ताद, परवेज खान ने सभी नगर वासियों से उपस्थिति की अपील की हैं। 

ओजेन्द्र तिवारी को इंटरनेशनल डायमंड अवार्ड 
दमोह हिंदी भवन भोपाल में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मनोरमा पंत भोपाल ने की। मुख्य अतिथि राघवेन्द्र ठाकुर विशिष्ट अतिथि आशा जाकडइंंदौर, सुशील राकेश कन्नौज, गिरधारीलाल, सुशीला शर्मा जयपुर, बिनीत मोहन औदिच्य सागर थे। कार्यक्रम में पुस्तकों का विमोचन काव्य गोष्ठी और सम्मान  समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ओजेन्द्र तिवारी एवं पदमा तिवारी को न्यू ईयर गोल्डन अवार्ड सेरेमनी 2023 भोपाल के अन्तर्गत इंटरनेशनल डायमंड अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व रचनाकार मंच के संस्थापक व अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर, मनोरमा पंत और आशा जाकड द्वारा दिया गया।यह अवार्ड मिलने पर अमरसिंह राजपूत पी एस परिहार , पं रामकुमार तिवारी मनीष रैकवार, बृजभूषण शर्मा, परसोत्तम असाटी, अरुण सेन, उत्तम पटेल और अन्य मित्रों ने शुभकामनाये दी।

Post a Comment

0 Comments