Header Ads Widget

क्षेत्रीय संचालक ने जिला एवं तेन्दूखेड़ा अस्पताल का किया निरीक्षण.. जबेरा विधायक का धनेटा में जनसंपर्क, ने सिंग्रामपुर में जनपद कप का शुभारंभ.. बिसना खेड़ी हत्याकांड के आरोपी हुये दोषमुक्त..सार्थक एप के विरोध में ज्ञापन 11 जनवरी को..

 क्षेत्रीय संचालक ने किया अस्पताल का निरीक्षण 

दमोह।  क्षेत्रीय संचालक सागर डॉ व्हीके खरे ने जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेन्दूखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में निरीक्षण दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव आरएमओ डॉ विशाल शुक्ला को जिला चिकित्सालय के एनक्यूएएस मापदण्ड अनुरूप खरा उतरने पर बधाई भी दी।

डॉ खरे ने तेन्दूखेड़ा पहुंचकर लेबर रूम एएनसीपीएनसी कक्ष का मुआयना किया। नवप्रसूताओं से चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली भोजन व स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में चर्चा की। चर्चा दौरान हितग्राहियों ने मिलने वाली सेवाओं पर संतुष्टि जताई। 

डॉ खरे ने सीएचओ से उनके द्वारा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर आरोग्यम केन्द्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने के संबंध में जरूरी समझाईश देकर सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश भी दिये।

जबेरा विधायक ने किया जनपद कप का शुभारंभ 

दमोह। सिंग्रामपुर में शुरू हो रहे जनपद कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर विधायक जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट का आनंद लिया और इस दौरान उन्होंने कटंनी और पनागर से आए हुए खिलाड़ियों का क्रिकेट ग्राउंड में जाकर बारी.बारी से परिचय लिया।

उन्होंने सभी खिलाड़ी से कहा कि खेल को खेल भावना से खेले जिससे खेल को और भी रोमांचक बनाया जाता है।इस दौरान कटंगी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया एवं पनागर क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण किक्रेट प्रेमी सहित आमजन में मौजूद रहे

जबेरा विधायक कर रहे निरंतर जनसंपर्क
दमोह। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी कर रहे निरंतर जनसंपर्क इसी दौरान आज धनेटा पहुंचे जहां धनेटा ग्राम में पहुंचकर जनसंपर्क किया इस दौरान  ग्राम के लोगों द्वारा विधायक जी को बताया गया कि यहां पर नल जल योजना के तहत सीसी रोड को खोज कर पाइप लाइन बिछाई गई है जिससे कि अधिकारियों के द्वारा अभी तक जो सीसी रोड की खुदाई पाइप डालने के लिए की गई थी खुदाई के दौरान हुए गड्ढे पर अभी तक मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है
इस दौरान विधायक मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा की सीसी रोड़ पर पाइप डालने के दौरान हुए गड्ढे होने की वजह से वहां पर पानी कसरत हो रहा है जिससे कि आवागमन परेशानी हो रही है जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीसी रोड  पर मरम्मत का कार्य अति शीघ्र किया जाए जिससे रास्ता सरल एवं सुगम बना रहे।

बिसना खेड़ी हत्याकांड के आरोपी हुये दोषमुक्त
दमोह
बिसना खेड़ी हत्याकांड के आरोपी रामेश्वर यादव, हरी सींग यादव,एवं राधा बाई यादव को माननीय सत्र न्यायालय श्रीमति रेणुका कंचन के न्यायालय से सत्र प्रकरण क्रमांक 211/2019 अपराध धारा 302/34 में दोष मुक्त किया गया। उक्त प्रकरण में पैरवी कर रहे अधिवक्ता पंकज खरे एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2017 मे ग्राम बिसना खेड़ी के लक्ष्मीप्रसाद यादव की आग से जलने की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेदूखेड़ा के डॉक्टर ने पुलिस थाना तेदूखेड़ा को सूचना दी कि लक्ष्मी प्रसाद यादव को आग से जलने पर भर्ती कराया गया है। जिस पर पुलिस ने मामला जॉच में लेते हुये विवेचना की तथा डॉ एस एन गुप्ता एव नायब तहसीलदार तुलसी राम लड़िया ने मृतक लक्ष्मीप्रसाद के मृत्यु पूर्व कथन लेख किये तथा उसके उपरांत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपीगण को पेश किया।

 प्रकरण में आयी साक्ष्य एवं मृत्यु पूर्व कथन लेने वाले डॉ एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट की विरोधाभाषी साक्ष्य को ना मानते हुये तथा इस बात को भी कि पेंसेंट 100 प्रतिशत जला हुआ था उसकी हालत गंभीर थी तथा उसके हाथ जले हुये थे एवं वह जबलपुर मेडीकल कालेज ले जाते समय खत्म हो गया और जब दोनो हाथ और अगूॅठे जले हुये थे तथा पोस्ट मार्टम वाले डॉ वीरेन्द्र मरावी द्वारा मृतक के अगूॅठे में कोई स्याही का निशान नही पाया गया जिस से अभियोजन पक्ष यह सिद्ध करने में असफल रहा कि मृतक लक्ष्मीप्रसाद मृत्यु पूर्व ब्यान देने की स्थिति में था। क्योकि मृत्यु पूर्व कथन पर समय 1ः25 व 1ः40 लेख है। जबकि कार्यपालक मजि0 के कथन अनुसार 11ः15 बजे अस्पताल पहुॅच कर 11ः30 बजे ब्यान लिखना शुरू किया था। जबकि डॉक्टर के अनुसार आहत को 1ः40 बजे जबलपुर रिफर किया और 2ः40 बजे इतने कम समय में जबलपुर पोस्टमार्टम के लिये कैसे पहॅुचा संदेह के घेरे में आता है।क्योकि किसी भी समर्थित गवाहो ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाते हुये आरोपीगणो को नही देखा है,सिर्फ मृत्यु पूर्व ब्यान के आधार पर पुलिस के द्वारा प्रकरण न्यायालय मे पेश किया गया था। जिस कारण न्यायालय द्वारा मृत्यु पूर्व कथन की सत्यता पर विश्वास न करते हुये आरोपीगणो को धारा 302/34 भादवि में दोषमुक्त किया गया। 

सार्थक एप के विरोध में ज्ञापन 11 जनवरी को

दमोह। म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के तत्वावधान में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी सार्थक एप का विरोध कर 11 जनवरी को ज्ञापन देंगे। प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य अमले की कहीं भी एवं कभी भी ड्यूटी लगने के कारण प्रतिदिन मुख्यालय पर एक निश्चित समय में सार्थक ऐप से हाजिरी देना संभव नहीं है। अतः स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी 11 जनवरी बुधवार को सार्थक एप के विरोध में प्रमुख सचिव के नाम से सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपेंगे। जिला अध्यक्ष केआर पांडे ने जिले के स्वास्थ्य अमले से ज्ञापन में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments