रामकथा में सहभागिता हेतु सबका आभार- अजय टंडन
दमोह। नगर के होमगार्ड मैदान पर आयोजित ऐतिहासिक रामकथा जिसे बागेश्वर धाम सरकार श्री श्री 1008 पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास़्त्री महाराज के मुखार बिन्द से नौ दिवस भारत वर्ष प्रदेश एवं जिले भर से आये श्रद्धालुओं को बाला जी सरकार के माध्यम बनकर विधायक अजय टंडन ने श्रीरामकथा को श्रवण कराया गया। कथा के पश्चात् रविवार को कथा में नगर एवं जिले के जितनी भी सेवादाये ने अपनी सेवाये पंडाल पार्किग एवं अन्य जगह दी थी उन सभी ने विधायक कार्यालय पहुंचकर सेवादल की टीम की अगुवाई में सुंदरकांड का पाठ किया। साथ ही आयोजित भंडारा कार्यक्रम में प्रसादी ग्रहण करते हुए समस्त सेवादारो ने कहा कि वह अपने आप को धन्य समझते है कि इस महाकुंभ में उनकी कही न कही भागेदारी सफल हुई और नये वर्ष में उनकी जीवन की शुरूआत प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुई।
विधायक अजय टंडन ने सेवादारो को संबोधित करते हुए कहा कि वह प्रत्येक सेवादार एवं जिले के नागरिक जिन्होंने ऐतिहासिक रामकथा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी और सबसे बड़ी बात लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की भगदड़ नहीं होने दी वह सभी का धन्यवाद साबित करते है। तत्पश्चात् कार्यालय में ही आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि ऐतिहासिक रामकथा में जिले के समस्त पत्रकारों की अहम भागेदारी रही और गुरूजी ने भी खुल मंच से जिले के पत्रकारों की तारीफ की हैं जो सराहनीय है।
और देश विदेश से आये श्रद्धालुओं की भी पत्रकार जगत ने हरसंभव मदद की है और बता दिया कि यह नगर दिलमोह के अलावा दमदार नगर भी है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहारी गौतम, कमलेश भारद्वाज, सुनील गौतम, मनु मिश्रा, चन्द्रमोहन पौरिणक, गोबिन्द दुबे, अखिल टंडन, रतन चंद जैन, सतीश जैन, रजनी ठाकुर, राशु चौहान, अजय सरवरिया, अनिल जैन, वीरेंन्द्र राजपूत सहित अनेक धर्मप्रेमियों की उपस्थिति रही।
सिद्वक्षेत्र हथना में श्री हरिकीर्तन प्रारंभ.. हरिकीर्तन संयोजक सतीश जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीराम महाराज की 20वीं वर्षगाठ पर बालाकोट रोड स्थित सिद्व क्षेत्र हथना में 9 जनवरी से हरिसंकीर्तन का आयोजन किया गया है श्री श्री 1008 श्री सिद्वेश्वर भगवान धाम गुंजावन आश्रम में आयोजन 15 जनवरी तक चलेगा समस्त श्रद्वालुओं से समिति के आयोजको ने अनुरोध किया है कि श्री हरिसंकीर्तन करने वाले श्रद्वालुओं के रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था है। अतः सभी श्रद्वालुओं से अनुरोध है कि हरि संकीर्तन में पधारकर धर्म लाभ लेवें।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व जब कहीं कोई घटना होती थी तो मीडिया के लोगों को भी एक-दो दिन के अंतराल से सूचनाएं प्राप्त होती थी और फिर यही सूचनाएं रिपोर्टरों तक पहुंचती थी और फिर जनता तक जिसमें काफी समय लग जाता था परंतु आज तकनीक के इस युग में हमारे हाथों में ही संपूर्ण विश्व की जानकारी पल भर में प्राप्त हो जाती है और इसी का उपयोग कर हमें भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आईटी सेल और सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना।
नरेंद्र जैन “इंद्रश्री“ बने एकल अभियान के जिला अध्यक्ष
दमोह। एकल अभियान अंचल कार्यालय में बैठक विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें अंचल समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमे संभाग संरक्षक श्रीमान मोहन द्विवेदी एवं ऑनलाइन बैठक में भाग अध्यक्ष श्रीमान अनिल गर्ग जी द्वारा गठन किया गय। जिसमें विकास मिश्रा संरक्षक, नरेंद्र जैन अंचल अध्यक्ष, आशीष पांडे उपाध्यक्ष, रवि कांत ठाकुर सचिव, कन्हैया कारवानी कोषाध्यक्ष, आदिती जैन प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख प्रभारी, श्रीमती अनीता आरोग्य प्रभारी, श्रीमान रामसागर तिवारी जी ग्राम विकास प्रशिक्षण प्रमुख प्रभारी श्रीमान मनोहर पथरोल ग्राम स्वराज मंच प्रभारी, श्रीमान मुकेश सिंधी जी संसकार शिक्षा प्रभारी श्रीमती मिथिलेश अहिरवार महिला समिति प्रभारी इन सभी की घोषणा की गई।
इस अवसर पर श्रीमान मोहन द्विवेदी संभाग हरि कथा संरक्षक, श्री विजय जैन संरक्षक, प्रेमलाल जी भाग प्रमुख, श्री भरत लोधी भाग ग्राम आरोग्य प्रमुख, उत्तम लालजी भाग प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख, आनंद पटेल भाग कार्यालय प्रमुख दमोह श्रीमान पप्पू कुशवाहा अंचल अभियान प्रमुख, रामकृष्ण यादव (राहुल) अंचल कार्यालय प्रमुख की उपस्थिति रहीं।
अजाक्स संघ पथरिया ने सौंपा ज्ञापन
दमोह। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स तहसील पथरिया के द्वारा प्रांतीय अजाक्स के आब्हान पर विभिन्न मांगों को लेकर माननीय तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाशचंद चौधरी तहसील अध्यक्ष अजाक्स जी.पी. गायकवाड़, वि.ख. अध्यक्ष अजाक्स जयकुमार विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष अजाक्स, मनोज कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष ओ.पी.एस.आर.सी. अहिरवार संभागीय अध्यक्ष, सीताराम अहिरवार बी.ई.ओ, दिनेश कुमार, कंछेलीलाल, घनश्याम, जी.पी. अहिरवार, खेमचंद, चंद्रभान, श्यामलाल, विनोद भारती, इंदु चौधरी, अजय, डी.के. अहिरवार, संतोष, मेवालाल, प्रभु, श्रीधर सुमन, पवन, महादेव, मनोहर हारिया, रामलाल कोटवार, मुकेश अहिरवार संभागीय महासचिव अजाक्स सहित सौकड़ों कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थिति रही।
संघर्षपूर्ण फ़ायनल मैच में जबलपुर ने दमोह को हराया
दमोह। इकरार उस्ताद स्मृति समिति द्वारा संचालित हॉकी दमोह द्वारा आयोजित इकरार उस्ताद संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला मैं जबलपुर और दमोह की टीमें खेली। जिसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में जबलपुर में दमोह को हराया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र दुबे एवं अनवर उस्ताद के द्वारा सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी हाजी हाफिज सिद्दीकी बाबू भाई जान हरिशंकर यादव राजेश सालोमन रफीक आलम अनवर भाई जान भगवान सिंह कल्लू पठान कपिल खान हाजी खलील साहब नईम भभुआ बबली अमजद डायमंड कमल करोसिया डॉ अनवर उमेश यादव निजामुद्दीन ( बट्टू) पप्पू साबिर साकिर खान कल्लू भाई जान आरिफ अंजुम हुसैन खान कुद्दुष चिस्ती हे।
मैच के निर्णायक राजीव खोसला अकबर खान फैयाज खान फिरोज खान तरुण नामदेव विवियन राम विकास जैन दीपक रैकवार शेख अंसार जुबेर प्रमोद दीपक रैकवार आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नाजिर खान के द्वारा किया गया एवं आभार जिया खान ने किया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शकों की मौजूदगी रही।









0 Comments