आचार्य श्री के जन्म दिवस पर दीप गरबा का आयोजन
दमोह। नवकार आदर्श महिला मंडल नन्हे मंदिर जी के द्वारा आज पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 79 में जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सामूहिक गरबा ग्रुप महोत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें नन्हे मंदिर की सिंगे मंदिर की पलंदी मंदिर, बड़ा मंदिर, चौधरी मंदिर एवं सेठ मंदिर की महिला एवं बालिकाओं के द्वारा सामूहिक गरबा नृत्य के माध्यम से पूज्य आचार्य भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन हिनोती वालों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई कुंडलपुर अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष सिंघाई पंचायत महामंत्री पदमचंद खली संजू शाकाहारी सुनील वेजीटेरियन नवीन निराला शैलेंद्र मयूर राजकुमार रानू सौरभ पारस शैलेंद्र बजाजअमरदीप लाल रितेश मंगलम आनंद बीएसएनल श्रीमती कविता जैन श्रीमती मनीषा सिंघई श्रीमती शोभा इटोरिया अंतिम सिंघाई रागिनी जैन श्वेता नायक कविता नायक मुक्त बजाज आदि की उपस्थिति रही / अमरदीप लालू को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
एकलव्य विश्वविद्यालय ने कराया विद्यार्थियों को प्रकृति दर्शन..दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं प्राकृतिक क्लब द्वारा विद्यार्थियों को ऐतिहासिक प्राकृतिक स्थल आपचंद की गुफाओं का भ्रमण कराया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्री मति पूजा मलैया एवं श्री मति रति मलैया के कुशल नेतृत्व में तथा कुलगुरू प्रोफेसर पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ प्रफुल्ल शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ शैलेंद्र जैन एवं क्लब प्रभारी डॉ रागिनी भार्गव के कुशल निर्देशन में किया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण और चुनौतियों से अवगत कराना है। विद्यार्थियों ने आपचंद की गुफाओं का भी अवलोकन किया जिससे उन्हें इतिहास की जानकारी प्राप्त हुई। इस शैक्षणिक भ्रमण में क्लब के सदस्य श्री पवन मोदी, डॉ सुभाष कुमार, डॉ शिखा जैन, सुश्री तनवीर खान के साथ विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने इस प्रकार की गतिविधियों को पुनः कराने की इच्छा व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति आभार प्रकट किया। अंत में क्लब प्रभारी डॉ रागिनी भार्गव ने विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं प्राध्यापकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।समाज के लिये बाल विवाह कलंक के समान- डॉ. सोनवलकर.. दमोह। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मिशन शक्ति अभियानांतर्गत शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल अभाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी क्षेत्र अभाना सेक्टर के तत्वावधान में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्षन में सौ से अधिक बालिकाओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर थे।
0 Comments