Header Ads Widget

गजरथ फेरी के साथ श्री मुनिसुव्रत तीर्थ बांसा में पंच कल्याणक महोत्सव संपन्न.. दसोंदी धाम में कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग की भागवत कथा जारी.. दीवान जी की तलैया में 44 वा श्रमदान.. पीएटी प्रथम टेस्ट में टॉप 5 को निशुल्क नोट्स

गजरथ फेरी के साथ श्री मुनिसुव्रत तीर्थ बांसा में पंच कल्याणक महोत्सव का भव्य समापन
दमोह। जिले के ग्राम बांसा तारखेडा में नवनिर्मित श्री मुनीसुव्रत तीर्थ पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 21 से 27 फरवरी तक किया गया था। वहीं 27 फरवरी को गजरथ फेरी के साथ आयोजन का भव्य समापन किया गया। परम पूज्य आचार्य उदार सागर जी महाराज एवं मुनि श्री उपशांत सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से यह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया था। तो वही पूरे पंचकल्याण महोत्सव को ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी का निर्देशन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं प्रतिष्ठाचार्य जय निशांत जी द्वारा पंचकल्याणक महोत्सव की समस्त क्रियाएं संपन्न कराई गई। आयोजन के समापन अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
बांसा में 182 वर्ष बाद हुआ पंच कल्याणक - आचार्य उदार सागर जी.. सब तरह से अपना नाता तोड़ो और अपने से नाता जोड़ो तो मुक्ति हो जाएगी। संसार से मुक्ति का रास्ता आचार्य कुंद कुंद ने बताया है। यदि कर्मों से बंधना हैं तो राग करो। यदि मुक्ति पाना है तो राग छोड़ दो। भगवान कहते हैं, जितना राग करोगे उतना ही फंसते जाओगे। कैलाश पर्वत पर आदिनाथ कर्मों का क्षय करके मोक्ष चले गए। भगवान का प्रतिदिन पूजन अभिषेक कर कर्मों की निर्जरा करो। 182 वर्षों के बाद बांसा में पंच कल्याणक हुआ हैं। पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिष्ठा के बाद मुनिसुव्रत तीर्थ में पंच कल्याणक हुआ हैं। बांसा जैन समाज ने सहयोग कर आयोजन को सफल बनाया। सभी ने प्रमुख इंद्र बनकर आयोजन में शामिल होकर अपना जीवन सफल बनाया। सुनीता दीदी के निर्देशन, संयोजन में यह आयोजन सफल हुआ। पैसा होने के बाद दान देना बड़ी बात हैं। कानपुर के कत्था परिवार ने पुण्यर्जन किया। सौधर्म इंद्र  बनने वाले परिवार ने पुण्य अर्जन किया है। प्रतिष्ठाचार्य जय कुमार निशांत जी के विधि विधान से यह पावन आयोजन हुआ हैं। सभी को मंगल आशीर्वाद।
बैर त्यागने वाले को मोक्ष प्राप्त होता हैं - मुनि उपशांत सागर.. आप यहां बैठकर पुण्य का संचय कर रहे हैं। भगवान आदिनाथ ने एक हजार वर्ष तक तपस्चरण करने के बाद ज्ञान प्राप्त किया। इस संसारी प्राणी को भी सोचना चाहिए कि उसका कब तक कल्याण होगा। आपको पुण्य का संचय करना चाहिए। पुण्य संचय के लिए धर्म करना होगा। इस तीर्थ में जिन लोगों ने अपना द्रव्य लगाया हैं। उनको हमारा आशीर्वाद हैं। बैर की भावना को छोड़ने वाले को मोक्ष लक्ष्मी प्राप्त होती हैं। बैर की भावना का संहार करो। गुरुदेव उदार सागर ने अनेक पंच कल्याणक कराए हैं। आज बांसा पंचकल्याणक का आखिरी दिन है। गजरथ फेरी का वह भी सानंद संपन्न हुआ हैं। आप सभी के लिए मंगल आशीर्वाद हैं। गुरुदेव के भक्त दुबई से आस्ट्रेलिया से यहां आए। सभी के पुण्य की अनुमोदना।

जै जै की क्षेत्र वासियों पर कुछ ऐसे कृपा है__जैसे तारे टूट भस्म हो, उज्वल जग कर जाते।वैसे महापुरुष खुद तप कर , राष्ट्रीय सृजन कर जाते किशोरी वैष्णवी गर्ग..

दमोह। दसोंदी धाम में कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी के मुखारविंद से द्वितीय दिवस में महाराज परीक्षित का जन्म अभिषेक और शमिक ऋषि के पुत्र श्रृंगी ऋषि द्वारा परीक्षित को तक्षक सर्प द्वारा दंश का श्राप देना राजा परीक्षित का मोह भंग होना राजा का गंगा के तट पर पहुंचना और विलाप करना और श्री श्री शुकदेव गोस्वामी महाराज गंगा तट पर आगमन श्री शुकदेव गोस्वामी महाराज द्वारा राजा परीक्षित एवं जीव कल्याण के लिए सप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराना एवं भागवत के दस लक्षणों के बारे में बताएं इसके साथ ही माता देवहूति एवं कपिल संवाद माता देवहूति का अपने पुत्र कपिल देव को गुरु बनाना एवं गुरु की महिमा की कथा श्री धाम वृंदावन की महिमा आदि लीलाओं वर्णन किशोरी जी ने श्रोताओं को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से तथा हरि नाम लेने से जीव सिर्फ मोक्ष ही नहीं अपितु भगवान के नित्य धाम को जा सकता और कथा श्रवण करने से भगवान के श्री चरणों में अनंत कोटि पर्यंत तक वास मिलता है ।मुख्य यजमान समस्त  ग्रामबासी मां दसोंदी धाम ने कथा श्रवण करने की अपील की है

सुभाष कॉलोनी नाला फिल्टर तलैया का निरीक्षण.. दमोह। स्वच्छता ही सेवा का 44 वां सप्ताह के तहत दीवान जी की तलैया दमोह में श्रमदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर विभिन्न सामाजिक संगठन स्वंयसेवी संस्थाओं वार्ड वासियों ने अपनी सहभागिता निभाई।

इस दौरान स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई। श्रमदान कार्यक्रम उपरांत कलेक्टर श्री कोचर ने सुभाष कॉलोनी नाला फिल्टर तलैया का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पीएटी प्रथम टेस्ट में टॉप 5 विद्यार्थियों को निशुल्क नोट्स.. दमोह।  उपसंचालक कृषि जे एल प्रजापति ने बताया जिला प्रशासन कृषि विभाग शिक्षा विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के कृषि संकाय के कक्षा में संचालित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की निशुल्क कोचिंग में विगत रविवार को आयोजित टेस्ट में टॉप 5 छात्रों को 1500 पेज के नोट्स निशुल्क उपलब्ध कराए गए एवं प्रश्न पत्र का सॉल्यूशन विषय विशेषज्ञ व्याख्या सहित कराया गया।
दूसरा टेस्ट अगले रविवार को आयोजित किया जाएगा और इस टेस्ट में भी टॉप 5 छात्रों को 1500 पेज के निशुल्क नोट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments