आहार दान की अनुमोदना का फल मोक्ष प्राप्ति है - मुनि उपशांत सागर
दमोह।
चार वन्य प्राणियों को चारण रिद्धिधारी मुनियों को आहार देने की अनुमोदना
के चलते विशेष फल प्राप्त हुआ। अपनी आयु को पूरी कर वे मरकर स्वर्ग गए। फिर
उन्होंने स्वर्ग की आयु को पूरा कर भगवान आदिनाथ के घर पर जन्म लिया।
चारों प्राणियों ने केवल आहार दान देने की अनुमोदना की। जिसका उन्हें यह फल
प्राप्त हुआ। जो आहार दान देने की अनुमोदना के साथ आहार दान दे तो वह जरूर
मोक्ष जाएगा। आहार दान के बारे में पद्मनादि महाराज ने कहा है कि जो धन
होने के बाद भी आहार दान नहीं देता वह दुर्गति को पाएगा। वहीं दान करने
वाला मोक्ष जरूर जाएगा। आहार दान देने में उदासी नहीं होनी चाहिए। दान की
प्रवत्ति करने वाले को फल मिलता हैं। मुनिसुव्रत तीर्थ पर दान देने वाले को
मेरा आशीर्वाद है। आहार दान में अपना द्रव्य दान देना चाहिए। अपनी सामग्री
ही ले जाकर आहार में मुनिराजो को दान करो। यदि आपके पास कुछ नहीं हैं, तो
स्वयं कुआं का पानी छान कर प्रासुक करके मुनिराजो को देने से भी पुण्य की
प्राप्ति होगी। आज भी यह शुभ अवसर हैं। मुनिसुव्रत तीर्थ पर दान करके आप
दान का पुण्य पा सकते हैं। यह बात मुनि उपशांत सागर जी महाराज ने श्री
मुनीसुब्रत तीर्थ बांसा तारखेडा में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान
कहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
आदिनाथ महामुनिराज को राजा श्रेयांश ने दिया इक्षु रस का आहार.. पंचकल्याण
प्रतिष्ठा के अवसर पर तप कल्याण के दिन राजा श्रेयांश को महामुनिराज
आदिनाथ का पड़गाहन कर इक्षु रस का आहार देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राजा
श्रेयांश बने ऋषभ कुमार कविता जैन स्टेशन मास्टर के द्वारा महामुनिराज
आदिनाथ को प्रथम आहार दिया गया। तो वहीं राजा सोम बने अशोक सिंघई को भी
द्वितीय आहार दान देने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके पश्चात सैकड़ो की संख्या
में भक्त जनों के द्वारा महा मुनिराज आदिनाथ को इक्षु रस यानी गन्ने के रस
का आहार दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने बधाई गाकर के भगवान
को आहार दान देने की खुशियां भी मनाई। आयोजन में पूरे दमोह जिले सहित
प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए भक्तों की मौजूदगी रही।
महिला जैन मिलन शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह.. दमोह। महिला जैन मिलन नेमीनगर शाखा दमोह क्षेत्र क्रमांक 10 अप्रैल माह की
मासिक बैठक, शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह वीरांगना सीमा बाबा जैन के निवास
पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के रूप में महावीर प्रार्थना
से हुआ। दीप प्रज्वलन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। शाखा की
वीरांगनाओं द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। संचालन वीरांगना डॉली जैन
ने किया। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात 2025-26 सत्र की
नवीन कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि वीर आर.के. जैन ने शपथ दिलवाई। सभी
पदाधिकारी ने महिला जैन मिलन नेमी नगर शाखा दमोह को कुछ नई गतिविधियों एवं
क्रियाकलापों के बारे में बताया और सभी ने आगामी समय में क्या-क्या कार्य
करने हैं उनके बारे में बताया और नए अध्यक्ष मंत्री और कोषाध्यक्ष और
प्रचार मंत्री को किस तरह और कैसे टीम बनाकर कार्य करना चाहिए उसके बारे
में भी समझाया।कार्यक्रम के अंत में वीरांगना कोषाध्यक्ष दिशा जैन ने सभी
अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समापन अरिहंत स्तुति के साथ किया गया। कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अति वीर आरके जैन, राष्ट्रीय संयोजक
अति वीर ऋषभ जैन जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अति वीर दिलेश जैन ,क्षेत्रीय
मंत्री अति वीरांगना कविता ऋषभ जैन, क्षेत्रीय संयोजक वीरांगना शोभा जैन,
पूर्व अध्यक्ष वीरांगना सीमा दिगंबर जैन, मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम
की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरांगना सीमा बाबा, मंत्री वीरांगना
डॉली जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना दिशा जैन, वीरांगना पदमा जैन, वीरांगना
रागिनी जैन, वीरांगना सीमा पारस जैन, वीरांगना सविता जैन ,,वीरांगना संध्या
जैन ,वीरांगना अनीता जैन, वीरांगना भावना जैन ,वीरांगना सीमा जैन दिगंबर, वीरांगना राखी जैन, वीरांगना रोशनी जैन, वीरांगना सुधा जैन, वीरांगना
संगीता जैन, वीरांगना बृजेश जैन, वीरांगना शिल्पी जैन की उपस्थिति रही।
जैन मिलन द्वारा डायमंड पार्क में जीव दया हेतु लगाए गए सकोरे.. दमोह। जैन समाज द्वारा जीव दया, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के
उद्देश्य से जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा के तत्वावधान में डायमंड पार्क
में पक्षियों के
लिए सकोरे (मिट्टी के बर्तन) लगाए गए। जिनमें नियमित रूप से दाना-पानी की
व्यवस्था की जाएगी। इस पुनीत कार्य की शुरुआत भगवान महावीर की प्रार्थना से
हुई, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धा और भावनाओं से भाग लिया। उपस्थित सभी वीर वंघुओं ने सामूहिक व्यायाम कर शारीरिक और
मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया। इसके पश्चात पक्षियों के लिए सकोरे लगाए
गए और उनमें दाना डालने के साथ ही पानी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम
प्रभारी दीपक जैन 'ए+' ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में पक्षियों को
भोजन और पानी मिल सके, इस उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। सकोरों की
नियमित देखरेख के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन
दाना-पानी भरने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम
में मुख्य रूप से मुकेश जैन 'मम्मा', संजीव शाकाहारी, सुधीर जैन
'डवलू', सचिंद्र जैन, महेन्द्र जैन सोमखेड़ा, दिलेश जैन चौधरी, आनंद
जैन,अनिमेष सिंघई, सुनील जैन 'वेजेटेरियन', विनय जैन, सौरभ जैन, राकेश
पलंदी, जवाहर जैन, सबन जैन जिनेन्द्र जैन सहित अनेक वीर वंघु शामिल हुए। अंत
में आयोजन सहयोगी महेन्द्र जैन ने सभी आगंतुकों, सहभागियों और सहयोगियों
का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप
से करने का संकल्प लिया। यह
आयोजन जैन समाज की करुणा, सेवा और संवेदनशीलता का सजीव उदाहरण बनकर उभरा।
इसमें न केवल जीवों के प्रति दया भाव झलका, बल्कि समाज में पर्यावरण के
प्रति जागरूकता और सेवा भावना का संदेश भी गया।
लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस मनाया गया.. दमोह। लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने और
उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने वाले अग्रणी संगठन लघु उद्योग
भारती ने रविवार को अपना 32वाँ स्थापना दिवस सेवा, संस्कार और संकल्प के
साथ मनाया। इस अवसर पर दमोह इकाई द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर समाज
के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई गई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने
वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया, उनका हालचाल जाना और ताजे फल भेंट कर उनके
स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। यह आयोजन सिर्फ एक सेवा कार्यक्रम
नहीं था, बल्कि यह संगठन के उस मूल उद्देश्य को उजागर करता है जिसमें
उद्योग को संस्कार और समाज सेवा से जोड़ने का संकल्प लिया गया है।
संगठन के अध्यक्ष सेवंत गुजराती, सचिव श्री दिलेश चौधरी, सचिंद्र सह सचिव, पंकज अरोरा कोषाध्यक्ष, सुधीर सिंघई, श्रीमती मनोरमा रतले, राम जैन, अवनीश जैन,
मनीष जैन और गौरव गुजराती सहित कई सदस्यों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल
बनाया। सभी ने एक स्वर में सेवा, समर्पण और संगठन की एकता को आगे बढ़ाने का
संकल्प लिया। शहीद निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि:.. कार्यक्रम के पश्चात् सभी सदस्य संगठन के
"अपना घर" पहुँचे, जहाँ एक भावनात्मक क्षण में सभी ने पहलगांव में हुई
आतंकी घटना में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस
दुखद घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए सभी ने देश की एकता, अखंडता और
शांति के लिए प्रार्थना की।
0 Comments