आई.टी.सेल देगा गांव गांव में दस्तक- अविरल जैन.. दमोह। प्रदेश
कांग्रेस आई.टी.सेल के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा आई.टी.सेल.
प्रभारियो की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते
हुए आई.टी. सेल. के प्रदेश उपाध्यक्ष अविरल जैन ने कहा कि आई.टी. सेल का
प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव में दस्तक देकर कांग्रेस की रीति
नीति से अवगत कराये। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि
वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी केवल लाडली बहना को फोकस कर उन्हें वोट
बैंक बनाने में जुटी है जबकि बिजली के स्मार्ट मीटर लगाकर पूरे प्रदेश में
अवैध बसूली की जा रही है।

इस अवसर बात आई.टी. सेल. सोशल मीडिया के माध्यम से
उजागार करे। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि जिले की प्रत्येक पंचायत
वार्ड में भष्ट्राचार चरम पर है और हमारे कांग्रेस की सोशल मीडिया का यह
दायित्व बनता है कि हर बात वरिष्ठो के संज्ञान में लाये। आई.टी.सेल के
महासचिव आसिफ मिर्जा जिलाध्यक्ष खिल्लू ठाकुर, पथरिया विधानसभा से अर्पित
शुक्ला दमोह से राघवेन्द्र ठाकुर, दुर्गेश नामदेव, राकेश राय, कार्यालय
प्रभारी आशीष पटेल, सेवादल के प्रदेश सचिव वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल
श्रीवास्तव, इनायत अली सहित आई,टी.सेल के सदस्यो की उपस्थिति रही।सपा ने पौधारोपण कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया.. दमोह।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
एवं लोक सभा में सपा संसदीय दल के नेता श्री अखिलेश यादव के
जन्मदिन के अवसर पर दमोह में समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशेष
वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कमला नेहरू पार्क में आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का
महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के
जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सीताराम यादव, प्रदेश सचिव राम यादव, अखिल गोंडवाना
महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम लाल सिंह गोटिया जी, गुड्डू यादव,
अधिवक्ता नीरज अहिरवार, अधिवक्ता गजाधर पटेल, राजकुमार यादव, राजा यादव
सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी
ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान, सपा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सीताराम यादव ने
पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी
आवश्यकता है, जो स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है। इस मौके पर, यादव ने
नागरिकों से पौधारोपण का आह्वान करते हुए पीडीए वर्ग को मजबूत करने की शपथ
भी ली।सकल हिन्दू समाज के जिलाध्यक्ष कपिल सोनी का जन्म दिवस दीनदयाल रसोई में मनाया.. दमोह।
सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी का जन्म दिवस दीनदयाल रसोई
परिसर में धूम्रधाम के साथ मनाया गया। इसी के साथ शाम को कपिल सोनी के साथ लालचंद राय का जन्मदिन बकौली चौराहा पर साई मंदिर परिसर में दीप प्रज्जवलित मार्ल्यापण करके मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय टंडन, सकल हिंदू समाज के संरक्षक चंद्रगोपाल पौरिणक, भाजपा नेता सतीश तिवारी सहित सैकड़ों मित्रों की मौजूदगी रही।दीनदयाल रसोई
परिसर एवं बकौली चौराहा पर इस दौरान प्रमुख रूप से अनूप
तिवारी, नंदन चक्रवर्ती, मनोज देवलिया, पिंकू गौतम, मोंटी रैकवार, प्रमोद
विश्वकर्मा, एडवोकेट हरिश्चंद्र पटेल, राजू नामदेव, लखन केसरवानी, दयालु
ठाकुर, संजय गौतम, अमरदीप जैन (लालू भैया), नीलेश पारोचे, दिलीप चौरसिया, नंदू
रैकवार, भगवत बंसल, राम लाल रजक सहित सकल हिन्दू समाज के समस्त पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य पारस का अनूठा सम्मान, दो स्कूलों ने दी भावपूर्ण विदाई.. दमोह।
महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय सभागार में श्री पारस कुमार जैन
प्राचार्य को सेवानिवृत्ति पर स्कूल स्टॉफ सदस्यों एवं हिरदेपुर स्कूल
स्टॉफ द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया रहे। अध्यक्षता
विवेक शेण्डेय अध्यक्ष विद्याभारती ने की। विषिष्ट अतिथि एसके नेमा जिला
षिक्षा अधिकारी नरेन्द्र दुबे संस्कृतिकर्मी, कांग्रेस नेता मनु मिश्रा, श्री कमल
सिंघई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे। मुख्य
अतिथि जयंत कुमार मलैया ने श्री पारस जैन को एक कर्मठ षिक्षक एवं पर्यावरण
प्रेमी बताते हुये अपनी शुभकामनायें दी एवं आने वाले समय में समाजसेवा
करने का आव्हान किया। अध्यक्ष श्री विवेक शेण्डेय जी ने पारस जैन जी को
अपना सहपाठी बताते हुये, कॉलेज के दिनों को याद किया। श्री शेण्डेय जी ने
अपने उद्बोधन में अध्यात्मिक पथ पर चलने का आव्हान किया। पारस जैन ने कहा
अपने पूरे सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से शैक्षणिक कार्य किया।
एवं विद्यार्थियों का भवष्यि संवारने का पूरा-पूरा प्रयास किया। पूरे
सेवाकाल के दौरान मुझे जिले के बहुत से विद्यालयों मे कार्य करने का अवसर
मिला। इस अवसर पर श्री जैन का शाल, श्रीफल से सम्मान करते हुये उन्हें
भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में शाला
के प्राचार्य डॉ आलोक सोनवलकर ने श्री पारस जैन के पूरे सेवा काल में
षिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र मे अद्वितीय कार्य करने वाला षिक्षक
बताया। संचालन एमके खरे एवं श्रुति राजपूत ने किया। इस कार्यक्रम में बडी
संख्या में जिले के विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी ,एमएलबी षाला एवं हिरदेपुर
का स्टॉफ सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वन विभाग में अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सेवा निवृत्त.. दमोह। वन
मंडल के कार्यालय के मीटिंग हॉल में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारी का
विदाई कार्यक्रम हुआ संपन्न। वन मंडल अधिकारी श्रीमान ईश्वर जरांडे ने सेवा
निवृत्त हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया और
उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी और
कर्मचारी सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी और कर्मचारी हैं श्री ज्ञान
प्रकाश डिप्टी रेंजर, श्री राजेंद्र पाठक वनरक्षक, श्री राम सजीवन कुरिया
वनरक्षक, श्री रूप नारायण विश्वकर्मा स्थाई कर्मी, श्री नर्मदा प्यासी
स्थाई कर्मी, श्री नहीम खान स्थाई कर्मी, श्री दाताराम शर्मा स्थाई कर्मी।
विदाई समारोह में वन मंडल अधिकारी ने शाल श्रीफल माला से सम्मानित किया और
उनके भविष्य को उपदेश दिए। 
उपवन मंडल अधिकारी दमोह रेंजर श्री विक्रम
चौधरी, हटा रेंजर श्री ऋषि तिवारी, सागोनी रेंजर श्री अखिलेश चौरसिया, बड़े
बाबू श्री उमाशंकर राय, एवं मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला
अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने सेवा निवृत्त हुए सभी अधिकारी कर्मचारी को शाल श्री
फल फूल माला से सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री
गुड्डू खान, श्री मुकेश दुबे, सुधीर बाबू, धीरेंद्र पाराशर, मुकेश तिवारी,
उपाध्यक्ष संतोष खरे, रानू यादव कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र जाटव,
प्रदेश स्थाई कर्मी मनोज शुक्ला, मनोज चौबे सभी ने शाल माला से सम्मानित
किया। भावभीनी विदाई सेवा निवृत्त होने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारियों को
भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर
सभी ने सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की
सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वन मंडल अधिकारी और अन्य
अधिकारियों ने सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ
अपने अनुभव और यादें साझा कीं।
0 Comments