जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन.. दमोह। जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और एसपी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विगत दिवस जिला मुख्यालय हरदा में राजपूत क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों और छात्रावासी बच्चियों के साथ हुई मारपीट और लाठीचार्ज की निंदा की गई है। कार्यवाही वापिस लेने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग ज्ञापन में मांग की गई है कि राजपूत क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों और छात्रावासी बच्चियों पर हुई कार्यवाही वापिस ली जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पुलिस प्रशासन हरदा के दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की गई है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख लोग ज्ञापन देने वालों में महासभा के संरक्षक अमर सिंह राजपूत, महासभा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह हजारी, महामंत्री सुनील ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत, कार्यवाहक अध्यक्ष धन सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष बबलू ठाकुर, युवा अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, पथरिया पार्षद यशपाल सिंह ठाकुर, दमोह नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, डॉ रवि ठाकुर, डॉ महेंद्र सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी नगर भरत सिंह उपाध्यक्ष राकेश सिंह राजा ठाकुर और करणी सेना के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह परिहार, क्षत्रिय करणी सेना जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह परिहारदमोह ब्लॉक अध्यक्ष मयंक मयंक सिंह तोमर युवा उपाध्यक्ष धीरज सिंह परिहार रणवीर सिंह हजारी अनुज सिंह परिहार नीरज ठाकुर राहुल परिहार स्वराज सिंह राणा जसवंत परिहार उमेश सिंह परिहार राहुल परिहार जितेंद्र चौहान राम राजा परिहार आदि प्रमुख लोग शामिल थे। ज्ञापन के माध्यम से दी गई चेतावनी ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो राजपूत क्षत्रिय समाज और करणी सेना आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।मध्यप्रदेश शिक्षक संघ गुरुवंदन कार्यक्रम संपन्न.. दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबंध्द मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा दमोह द्वारा गुरु वंदन का कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में किया गया। गुरुवंदन कार्यक्रम, दीप स्तुति तथा मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। मंचासीन अतिथि श्री एस के मिश्रा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हटा दमोह, ने गुरु का महत्व बताते हुए वर्तमान में गुरु की आवश्यकता तथा प्राचीन भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अध्यक्ष, प्राचार्य शा.उमावि. उमरी रमेश व्यास ने शिक्षकों के समाज के साथ संबंधों पर प्रकाश डाला। श्री व्यास ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में शिक्षकों को तकनीकी के साथ जुड़कर अपडेट रहना होगा तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आर पी पटेल दमोह द्वारा संघ द्वारा वर्ष भर किए जाने वाले विभिन्न आयोजन तथा भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री आलोक सोनवलकर के द्वारा वर्तमान समय के साथ शिक्षा पद्धति में सुधार लाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार जैन द्वारा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के उद्देश्य तथा वर्तमान परिदृश्य में शिक्षक की भूमिका, समाज में महत्व तथा पंच परिवर्तन विषय पर बौद्धिक दिया। गुरु वंदन कार्यक्रम पर गीत का गायन उत्कृष्ट विद्यालय के श्री मनीष नेमा द्वारा किया गया तत्पश्चात सेवानिवृत्त पारस कुमार जैन,एम एल यादव, राम शरण पाराशर,विनय मोहन मिश्रा, एम के खरे देवेंद्र जैन, श्रीमती कल्पना राजपूत तथा मंचासीन अतिथियों का सम्मान सॉल-श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम में अरविंद चौराहा निलेश जैन निर्पत सिंह ठाकुर, शिशिर तिवारी, सोनू मुंडा, प्रदीप अग्रवाल, संजय पाठक, जीपी पटेल, विजय दुबे, संजय दुबे, अरविंद जैन, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, महेश गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, महेश सोनी, चंद्रभान सोनी, कैलाश सिंह ठाकुर, विजय सिंह लोधी, श्रीमती अंतिम जैन, प्रमोद कुमार जैन, प्रदीप जाटव, दीपक जैन, देवेंद्र पटेल, प्रदीप शर्मा, अविनाश तिवारी, अवध जैन, सरिता पाठक, हेमलता जैन, वंदना पटेल, सरोज ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार सेन के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी द्वारा किया गया। विकासखंड अध्यक्ष नितेश पाठक ,सचिव निलेश जैन,संभागीय सदस्य मनीष भारद्वाज,नगर अध्यक्ष आरबी सिंह का सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आदित्य चौरसिया द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार जिला अध्यक्ष कमलेश सेन द्वारा व्यक्त किया गया।मप्र पैरा स्पोर्ट्स एसोसियन के जिलाध्यक्ष बने प्रमोद विश्वकर्मा.. दमोह। जिले के पैरा स्पोर्ट्स एसोसियन के जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विवेक सिंह परिहार ने नियुक्ति की है, जिला अध्यक्ष बनने पर प्रमोद विश्वकर्मा ने अभी तक जिले से कोई भी पैरा खिलाड़ी किसी भी खेल में राज्य या राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंचा है..
लेकिन अब हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से और शहरी क्षेत्रों से ऐसी प्रतिभाएं निकाल कर लाना जो राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाएं दिखा पाए,,और हमारा प्रयास रहेगा कि शासन प्रशासन से इनके खेलो के प्रति रुचि को देखकर इनको अधिक से अधिक मौका मिल सके..
जिस पर अजाक्स व दमोह के समस्त कर्मचारी जगत के साथ आम लोगों में ख़ुशी का माहौल व्याप्त है।
लक्ष्मी प्रसाद नेमा चुने गए नेमा समाज के अध्यक्ष.. दमोह। दमोह के समाजसेवी कारसेवक लक्ष्मी प्रसाद नेमा (लोकमन परिवार) को नेमा समाज दमोह द्वारा सर्व सम्मति से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चुना गया है..
उनकी इस नियुक्ति पर समाज के प्रसन्न नेमा, सुमित नेमा, विवेक नेमा, राजू नेमा, अजय नेमा, मदब नेमा, भूषण नेमा, जगदीश नेमा, अनुराग नेमा, अमन नेमा, ब्रजेश नेमा, सचिन नेमा, अमित नेमा,आशुतोष, रवि नेमा, गणेश नेमा, देवेंद्र नेमा, अभिषेक नेमा, हर्षित,शिवम् नेमा,गौरव नेमा, राजू नेमा, आकाश नेमा, भगवानदास नेमा, महेंद्र नेमा, हेमंत नेमा ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।दमोह चौरसिया समाज की बैठक संपन्न.. दमोह। चौरसिया समाज की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आने वाली नाग पंचमी पर्व चौरसिया दिवस को हर्षाेल्लास के साथ मनाने पर समस्त स्वाजातीय बंधुओं द्वारा विचार विमर्श किया गया जिसमें 29 जुलाई 2025 मंगलवार को दोपहर 12 बजे जगदीश व्यायाम शाला में श्री हनुमान जी का पूजन दोपहर 12 बजे वाहन रैली 3 बजे मंचासीन कार्यक्रम जिसमें समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान सेवा निवृत्त बंधुओ का सम्मान समाज के विकास वक्तव्य एवं 8वी, 10वी, 12वी, स्नातक एवं स्तकोत्तर छात्र/छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 2024 एवं 2025 में दिंवगत हुई स्वाजातीय बंधुओ को सामूहिक श्रद्धांजलि दी जाएगी तब पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में बिहार, छोटू, देवकी, लखन, आदित्य, मनीष, महेश, रूपनारायण, एचएल चौरसिया मुकेश नरोत्तम उमाशंकर मोनू संतोष राजेश शिवा सत्येन्द्र प्रमोद अमृत लाल कमलेश एवं राजेश ठेकेदार की उपस्थिति रही। उमाशंकर चौरसिया ने कार्यक्रम में सभी स्वाजातीय बंधुओ से उपस्थित रहने का आग्रह किया संगठन में ही एकता होती है।






0 Comments