Header Ads Widget

हरदा में हुए लाठी चार्ज की निष्पक्ष जांच हेतु करणी सेना परिवार का ज्ञापन.. राज्यमंत्री श्री पटेल ने उत्कृष्ट विद्यालय में किया पौधरोपण. सांसद श्री लोधी ने कहां पान व्यवसाय को बचाने का प्रयास होगा.. श्री शिव हनुमान मंदिर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण

करणी सेना परिवार ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन..
दमोह। हरदा जिले में करणी सैनिकों एवं राजपूत समाज की छात्रावास में मातृशक्ति पर बेवजह लाठी चार्ज करने वाले पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज करणी सेना परिवार दमोह जिला अध्यक्ष नितिन सिंह तोमर एवं संभागीय महामंत्री निहाल राजपूत के नेतृत्व में सर्व समाज को साथ लेकर मुख्यमंत्री के नाम दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें अनेक बिंदुओं को लेकर बात रखी गई है मांगो में प्रमुख रूप से पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, जांच पूर्ण होने तक हरदा जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को प्रशासनिक दायित्व से हटाया जाए, जीवन सिंह शेरपुर पर हमला करने वाले पुलिस अधिकारियो पर भारतीय दंड संहिता 307 हत्या के प्रयास के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हो, छात्रावास एवं आम नागरिकों के साथ की गई बर्बरता एवं गाड़ियों की तोड़फोड़ करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जाए, संविधान के अनुच्छेद (19) 1A के अंतर्गत शांतिपूर्ण प्रदर्शन की रक्षा की जाए, हरदा प्रकरण में जिन भी निर्दोष लोगों पर मामला पंजीबद्ध किया गया है उन्हें तत्काल समाप्त करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील राजपूत एवं उनके साथी जिनको अभी तक हिरासत में रखा गया है उनको तत्काल रिहा किया जाए, जिस प्रकार हरदा की छात्रावास में घटना घटित हुई है भविष्य में कहीं और ऐसी घटना घटित ना हो यह सुरक्षित किया जाए शायद अनेक मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया । 
जिला अध्यक्ष नितिन सिंह तोमर, संभागीय महामंत्री निहाल राजपूत, युवा समाजसेवी और कुर्मी समाज के युवा नेता कृष्णा पटेल,ब्राह्मण समाज के नेता मनु मिश्रा ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान संभाग महामंत्री निहाल राजपूत, अरविंद पाठक, तुलसीराम तिवारी, रोहित जैन, हेमंत आठिया, अतिशय जैन, बाबू शर्मा, पारस रजक, विश्वजीत परिहार, कुमार सोलंकी, घन्नू राजपूत, राम मिश्रा, मनोज देवलिया, गिरीश मिश्रा,पवन रजक, विशाल राजपूत, शिवराज सिंह ,रोहित जैन , राजा राय, मदन रैकवार , रोशन रैकवार, राकेश रैकवार,अंबर मिश्रा, श्रवण पाठक, अभिलाष करी, सौरभ दुबे, शांतनु मिश्रा, दीपक शर्मा, अरुण दुबे, प्रदीप राजपूत, अमन राजपूत कृष्णा राजपूत,करतार तोमर , टिंकू तोमर, विकाश राजपूत, दीपक राजपूत, राम गौतम, केशव बना, बागी बना, सुशील राजपूत, भैयान राजपूत, श्रवण पाठक ,राहुल राजपूत सहित बड़ी संख्या में करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति रही ।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने उत्कृष्ट विद्यालय में किया पौधरोपण.. दमोह।  एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधरोपण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में चल रहा हैं इसी कार्यक्रम में आज यहाँ एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में शामिल होने आए यह मेरा पुराना स्कूल है मैं यहीं से 6वीं से लेकर 11वीं तक पढ़ा हूँ तो ऐसे समय आया जब यहाँ प्रार्थना चल रही थी तो उसमें शामिल होने का भी अवसर मिला पुराने दिन सारे याद आ गएए जिन कमरों में बैठते थे वह भी याद आ गए जिन.जिन शिक्षकों ने पढ़ाया वह सारी बातें एक रील की तरह रिवर्स में चली गई तो बहुत अच्छा भी लग रहा है और पुराने याद आने से पुराने दोस्तों को भी याद आ गई मैं प्रिन्सिपल सर और सभी स्टाफ का धन्यवाद करना चाहता हूँ।
इस आशय के उद्गार उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य आरपी पटेल शिक्षकगण और संस्था छात्र.छात्रा मौजूद रहे। राज्यमंत्री श्री पटेल ने उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पाम का ट्री का किया पौधरोपित। श्री पटेल ने कहा यहां पर सारे विद्यार्थी गण फर्स्ट डिवीज़न में आए हैं अच्छी बात है कि पढ़ाई का स्टैन्डर्ड भी बढ़ा हैए स्कूल का स्टैन्डर्ड भी बढ़ा है। सभी अपने जीवन में अपने लक्ष्य को साधकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी मेहनत का कोई तोड़ नहीं हैं इसलिए आप सब लोग खूब डटकर मेहनत करें पढ़ाई करें इसी में भलाई हैं बहुत बहुत शुभकामनाएं।
सांसद श्री लोधी ने कहां पान व्यवसाय को बचाने का प्रयास होगा.. दमोह। सासंद दमोह राहुल सिंह लोधी ने आज हिंडोरिया ;ग्रह नगर में पान के व्यवसाय से जुड़े चौरसिया समाज के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। सासंद श्री लोधी ने कहा मुझे प्रसन्नता हैं हिंडोरिया देशी पान और कटक पान की खेती के लिए प्रसिद्ध है।
इस व्यवसाय से जुड़े किसानों से चर्चा कर आ रही चुनौतियों के बारे में उन्होंने कहा जल्दी ही उद्या‍निकी विभाग और वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर योजना और आ रही चुनौतियों के रास्ते निकाल कर इस व्यवसाय को विलुप्त होने से बचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा उन्हें गर्व है कि पान हिंडोरिया की पहचान है और इसको बचाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। इस सार्थक चर्चा में आये सभी किसान बंधुओं का आभार। चौरसिया समाज के प्रतिनिधियों ने बताया हिंडोरिया के पान की मिर्जापुर प्रयागराज जबलपुर सागर सतना और लखनऊ में बहुत मांग हुआ करती थ 
श्री शिव हनुमान मंदिर  में चल रहे असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण.. दमोह। श्रावण मास के पावन पर्व मैं श्री शिव हनुमान मंदिर जेल लाइन दमोह मैं चल रहे असंख्य पार्थिवशिवलिंग निर्माण के अष्ठम दिवस मैं शुक्रवार को अनेकों शिव भक्तों के साथ आठवें दिन के मुख्य यजमान महेश तिवारी जी ने पार्थिवशिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक पूजन के साथ कमल के पुष्पों से शिव जी का सहस्रार्चन किया रुद्राभिषेक के मध्य मन्दिर पुजारी आचार्य संजय गौतम जी ने कमल के पुष्पों से शिवार्चन करने की शिव भक्तों को महिमा का वर्णन किया  
शिव पुराण के अंतर्गत एक बार जब देवताओं पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ गया तो सभी देवता अपनी रक्षा हेतु विष्णु भगवान के पास पहुंचे तो भगवा विष्णु ने शिवजी की प्रसन्नता हेतु 1008 कमलपुष्पों से शिव जी का सहस्रार्चन किया एवं घोर तप किया जब भगवान विष्णु स्वम् कमल पुष्पों को चुनकर लाय तो शिव जी ने विष्णु जी की परीछा हेतु 1 कमल पुष्प को अपनी माया से चुरा लिया जब विष्णु जी को पूरे ब्रह्मांड में एक कमल पुष्प नही मिला तो उन्होंने अपना एक नेत्र शिव जी को अर्पण कर दिया शिव जी ने प्रसन्न होकर विष्णु जी को वरदान मैं सुदर्शन चक्र प्रदान किया देवताओं की रक्षा हेतु..

Post a Comment

0 Comments