पंजाबी महिला समिति द्वारा रंगारंग आयोजन
दमोह। पंजाबी महिला विकास समिति द्वारा वैसाखी एवं खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की सभी महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को हर्षाेल्लास के साथ मनाया। संचालन काजल जुनेजा एवं मनमीत अजमानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नीतू गाँधी ने खालसा स्थापना दिवस एवं बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात अनमोल द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद सामूहिक नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसमें काजल जुनेजा, मंजू होगेन्या, सोनिया अरोरा, सूची अरोरा, पायल खत्री रावत, कुलजीत खंडूजा, गोल्डी खत्री तथा डॉ. ऋतु दुआ सहित कई अन्य सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान शहर की सम्माननीय महिलाओं का सम्मान डॉ. ऋतु दुआ एवं सोनिया अरोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैसाखी से संबंधित विभिन्न रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया तथा समय पालन को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताएं भी रखी गईं। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। यह आयोजन सांस्कृतिक एकता, परंपरा और उत्सव की भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
लीनेस मैत्री क्लब द्वारा बैसाखी उत्सव का आयोजन.. दमोह।
लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा बैसाखी की पूर्व संध्या पर आयोजित बैसाखी
उत्सव ने शहर में उत्साह, परंपरा और उमंग का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। नई
फसल के आगमन और नववर्ष के स्वागत का यह पर्व किसानों की मेहनत, समृद्धि और
खुशहाली का प्रतीक है, जिसे क्लब ने अत्यंत भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के
साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसके पश्चात
बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने पारंपरिक
परिधानों में सज धज करढोल पर गिद्धा ओर भांगड़ा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में
रंग जमा दिया।
कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर जया मदान, पायल अरोड़ा,
वर्षा अरोड़ा एवं अनु खुराना के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में
पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने ऐसा समां
बांधा कि मानो खेतों में लहलहाती फसल की खुशबू हर ओर बिखर गई हो। उपस्थित
सदस्य नई फसल की उमंग में झूमते नजर आए और पूरे वातावरण में नवचेतना का
संचार हुआ। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रजनी खरे ने अपने उद्बोधन में कहा
किकृ “बैसाखी केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी धरती, हमारे किसान और उनके
परिश्रम का उत्सव है। यह नई शुरुआत, नई ऊर्जा और समृद्धि का संदेश लेकर आता
है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी संस्कृति को सहेजने का सशक्त माध्यम
हैं। पूर्व अध्यक्ष स्मृति खरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहाकृ
जब
खेतों में नई फसल लहलहाती है, तब हर मन खुशी और गर्व से भर उठता है।
बैसाखी का यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हुए नई उम्मीदों के साथ आगे
बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित रिम्मी जुनेजा ने बैसाखी
पर्व का महत्त्व पर प्रकाश डाला ओर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बैसाखी एवं
नववर्ष की शुभकामनाएं दीऔर पारंपरिक उल्लास के साथ उत्सव का आनंद लिया।
अंत में सचिव ज्योति चिले द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त
करते हुए इस सफल आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी को बधाई दी गई।
जयकारों के साथ मासिक महाआरती का आयोजन.. दमोह। परमहंस योगीराज
धर्म सम्राट योग्यचेतना पुरुष सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के
निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ
सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी
कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में मासिक महा आरती का भव्य आयोजन संपन्न
किया गया जिसमें हजारों मां भक्तों ने मां की दिव्य साधना आराधना की और
दिव्य शक्ति जल प्रसाद प्राप्त किया
समापन की बेला में गुरुवर श्री की
विचारधारा से अवगत कराते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के किसान मोर्चा
प्रदेश अध्यक्ष श्री शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि मानव जीवन के लिए इस
कलीकाल के वातावरण से पार जाने के लिए गुरुवर द्वारा प्रदान की गई दिव्य
साधना से ही भवसागर पर किया जा सकता है गुरुवार ने कहा है हमें नशा मुक्ति
मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवानों का जीवन जीते हुए जन कल्याण आत्म कल्याण की
भावना रखते हुए अगर मां की साधना करते हैं तो निश्चित ही फलीभूत होती है
मीडिया प्रभारी श्री आनंदी रजक ने कहा की समाज में फैली हुई बुराइयां
छुआछूत जातिवाद ऊंच नीच जैसे मानव विकृतियों को दूर करने के लिए गुरुवर
श्री की विचारधारा पर चलना नितांत आवश्यक हैभारतीय शक्ति चेतना पार्टी की
राष्ट्रीय सचिव श्रीमती आरती सिंह ने कहा की विश्व के जितने भी मानव हैं
उनके प्रथम तीन मूल कर्तव्य हैं अपने धर्म की रक्षा करना समर्थ के हिसाब से
मानवता की सेवा करना और राष्ट्र की रक्षा करना हमारा मानवीय कर्तव्य हैं
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती चित्र राजपूत एवं संभागीय उप प्रचार
मंत्री श्रीमती पुष्प लता सेन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संभागीय संगठन
मंत्री राकेश तिवारी ने भी उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि
हम अपनी संगठन के पद के हिसाब से हमें कार्य करना चाहिए तभी हम अपने
दायित्व को पूर्ण कर सकते हैं मंच का संचालन जिला सचिव सुरेश राय ने किया
आए हुए सभी मां भक्तों का आभार व्यक्त डॉक्टर अजमेर सिंह ने किया। अंत में
आये हुए सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त किया। चंद्रगुप्त मौर्य, महात्मा फुले और डॉ.अंबेडकर जयंती मनाई.. दमोह। हिंडोरिया के महात्मा ज्योतिबा राव फुले चौक (खिरका) की पावन
धरा पर ’सम्राट अशोक क्रांति सेना’ के तत्वाधान में विशाल वैचारिक
संगोष्ठी और जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुजन
समाज के गौरवकृ चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, राष्ट्रपिता महात्मा
ज्योतिबा राव फुले और संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की
संयुक्त जयंती बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम मे सम्राट अशोक क्रांति सेना के
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत का सर्वांगीण
विकास केवल महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने से ही संभव है। हमें महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर समाज को
संगठित करना होगा और नई पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करना होगा। वर्तमान
समय में संविधान को बचाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा और जाति-पाति व
छुआछूत जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करना होगा। इस अवसर पर कुशवाहा ने एक
महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि संगठन जल्द ही हिंडोरिया में महात्मा
ज्योतिबा राव फुले की भव्य प्रतिमा स्थापित करेगा। कार्यक्रम में मोहन कुशवाहा जिलाध्यक्ष स्पष्ट किया कि संगठन सामाजिक न्याय
की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर है। डॉ. हीरालाल ने बहुजन महापुरुषों के
कड़े संघर्ष और उनके बलिदानों की गौरव गाथा सुनाई। दिनेश पटेल और भूपेंद्र
बौद्ध ने गौतम बुद्ध के करुणा संदेश और महापुरुषों के आदर्शों को
जीवन में उतारने की अपील की। मेहरबान कुशवाहा ने चंद्रगुप्त मौर्य
से लेकर डॉ. अंबेडकर तक के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुजात
खान ने अपने गीतों के माध्यम से बाबा साहेब द्वारा दिए
गए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई। आयोजन में नप उपाध्यक्ष लक्ष्मण
पटेल, पार्षद कालूराम अहिरवार, लक्ष्मण कुशवाहा, रिंकू सरपंच, अशोक अहीरवाल
सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की ओर
से एडवोकेट माखन मौर्य, मीडिया प्रभारी गोविंद कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा और
महिला मोर्चा से मालती व द्रोपती कुशवाहा ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज
कराई। कार्यक्रम में आसाराम कुशवाहा,
होशियार कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, मोहन अहिरवार और पंकज वर्मा सहित आयोजन समिति का योगदान रहा। अंत में सभी ने एकजुट
होकर समाज सेवा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर मातृशक्ति की बैठक.. दमोह। जिले में आगामी 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिविल वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर से शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिसमें विप्र समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिल रही है। इसी क्रम में रविवार को पवित्र बंधन मैरिज गार्डन में समस्त मातृशक्ति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव एवं शोभायात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक में तय किया गया कि सभी मातृशक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्राम, वार्ड एवं नगर में पीले चावल, सोशल मीडिया, दूरभाष के माध्यम से निमंत्रण देंगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाए, बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हो सकें। मातृशक्ति ने जिले की सभी महिलाओं, विप्र समाज के बंधुओं एवं युवाओं से अपील की कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करें। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि भगवान परशुराम प्रकट उत्सव जिले में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करते हैं। आयोजन को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
पाठक कॉलोनी तालाब घाट चमका, टीम उम्मीद का 23वां स्वच्छता अभियान.. दमोह
शहर के पाठक कॉलोनी स्थित तालाब घाट पर टीम उम्मीद द्वारा 23वां
स्वच्छता अभियान के दौरान तालाब घाट
क्षेत्र की व्यापक सफाई कर उसे स्वच्छ व सुंदर स्वरूप दिया गया स्वच्छता
अभियान में टीम उम्मीद के युवाओं, महिला टीम उम्मीद की मातृशक्ति और
स्थानीय नागरिकों के सदस्यों ने मिलकर तालाब घाट पर फैले कचरे को एकत्रित
किया और पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया। इस पहल से न केवल घाट की सुंदरता
बढ़ी, बल्कि आसपास के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी देखने को
मिली। टीम उम्मीद प्रमुख बॉलीवुड सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल ने कहा कि
कलेक्टर सुधीर कोचर द्वारा स्वच्छता की जलाई ये मशाल यूं ही जलती रहेगी. अब
उनका ट्रांसफर हो जाने से भले ही वो यहां नहीं रहेंगे लेकिन उनके द्वारा
जो स्वच्छता की पहल की गई है उसे स्वच्छता अभियान के रूप में कायम रखने की
पूरी कोशिश की जाएगी. मेरा भी स्वच्छता ब्रांड
एंबेसडर का कार्यकाल खत्म होने से अब मैं अपने शहर की स्वच्छता पर आम
नागरिक के कर्तव्य और ज़िम्मेदारी की भावना से कार्य करता रहूंगा. टीम
उम्मीद का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति
जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। लगातार चलाए जा रहे इन अभियानों से
शहर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। तालाब घाट पर आस पास के लोग बड़ी मात्रा
में खंडित मूर्ति, भगवान की फोटो फ्रेम आदि विसर्जन कर देते हैं तालाब में
पानी कमी होने की वजह से ये मूर्तियां और फोटो ऊपर ही रह जाते हैं जिन पर
आस पास के पशु भी गंदगी कर जाते हैं जिससे हमारी आस्था भी प्रभावित होती
हैं. हवन सामग्री फोटो फ्रेम मूर्तियां आदि बहते पानी में ही विसर्जित होनी
चाहिए रुके हुए पानी में नहीं. ऐसा करके हम अपनी आस्था को भी प्रभावित
करते हैं. और तालाब का स्वच्छ पर्यावरण भी प्रदुषित कर देते हैं. हमे अपने
तालाब बावड़ी आदि जल स्त्रोतों को सुरक्षित रखने की पहल करनी चाहिए. इस
स्वच्छता अभियान में टीम उम्मीद प्रमुख हरीश पटेल के साथ राकेश राठौर
धर्मेंद्र सोनी महेंद्र सिंह लोधी शिवम सोनी माधव पटेल दीपक राजपूत कृष्णा
पटेल अभिलाषा पांडेय नैना तिवारी डाली कटारे अर्जुन प्रताप सिंह बालक नैतिक
सोनी जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव सेडमेप जिलाधिकारी पी
एन तिवारी एनआईसी अधिकारी योगेन्द्र सिंह त्रिपाल सिंह ठाकुर शैलेन्द्र
राय व नपा कर्मी असद शेख की सहभागिता रही.
0 Comments