Header Ads Widget

जल गंगा संवर्धन अभियान तहत समन्ना में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान.. जबेरा में टी ई टी परीक्षा के विरोध में शिक्षको का ज्ञापन.. होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन जयंती.. द्वादशवर्षीय परीक्षा जैन स्कूल में आज..

जल गंगा संवर्धन अभियान 2 समन्ना में श्रमदान

दमोह। जल गंगा संवर्धन अभियान 2 के तहत दमोह जिले की ग्राम पंचायत समन्ना में सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब एवं घाटों की सफाई अभियान में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान दो प्रमुख गतिविधियाँ संचालित की गईं पहली जल स्रोतों के संरक्षण हेतु तालाब की सफाई और दूसरीए स्वच्छ भारत अभियान के तहत घाट की स्वच्छता सुनिश्चित करना। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे चटन पटेल सरपंच समन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गौरव पटेल विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कई सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

सांसद दमोह श्री लोधी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में ल गंगा संवर्धन अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अक्सर रोज़मर्रा का कचरा तालाबों और घाटों में फेंक दिया जाता है जिससे ये जल स्रोत धीरे.धीरे समाप्त होने लगते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि हर 15 दिन या महीने में सामूहिक सफाई अभियान चलाकर तालाबों कुओं और बावड़ियों को स्वच्छ रखा जाए। सांसद ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल स्रोतों की देखभाल करेगा तो न केवल जल स्तर में वृद्धि होगी बल्कि स्वच्छता के कारण बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। 

टी ई टी परीक्षा के विरोध में शिक्षको ने ज्ञापन सौंपा
दमोह। जबेरा ब्लॉक मुख्यालय पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में एकत्रित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाओं ने नगर की मुख्य सड़क मार्ग पर एक विशाल पैदल मार्च निकालकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा संघ के नेतृत्व में टी ई टी परीक्षा के विरोध एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जबेरा को एक ज्ञापन सोपा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जबेरा ब्लाक मुख्यालय पर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाए एकत्रित हुए। जहां एक विशाल विरोध सभा का आयोजन किया गया। संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारी ने बताया कि सरकार शिक्षक शिक्षिकाओं की टीईटी परीक्षा लेने का निर्णय वापस लेना होगा ।क्योंकि बरसों से शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी निरंतर सेवाएं दी रहे हैं किंतु टेट परीक्षा केनिर्णय से उनके भविष्य को खतरा उत्पन्न हो गया है ।जिसके विरोध में शिक्षक शिक्षिकाएं ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित होकर टीईटी के विरोध में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं।
वहीं संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई है। वही टी ई टी परीक्षा के विरोध में राजधानी भोपाल में 18 अप्रैल को भी शिक्षक शिक्षिकाएं भोपाल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा संघ की ओर से देवेंद्र मिश्रा, राजेश जैन, संदीप तिवारी, राजेश राय, संजय बाजपेई, शैलेंद्र जैन, महेश विश्वकर्मा, भरत यादव, जयंत सेन,जीपी झरिया, भागवत तिवारी, अजय सिंघई, राम रतन मिश्रा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, भागवत दुबे, योगेश शुक्ला, राज ठाकुर, नितेश मलैया, ओपी राय, चंदू राय, बृजेश नामदेव, महेश साहू सहित बड़ी संख्या में सैकड़ो शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की जयंती
दमोह। वर्ल्ड होम्योपैथी डे, होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की 271 भी जयंती के अवसर पर होम्योपैथिक संगठन द्वारा एनुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुधीर कोचर, विशिष्ट अतिथि पंकज हर्ष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल ने की।  संगठन की संरक्षक डॉ सोनल राय ने संगठन के उद्देश्य एवं विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी होम्योपैथिक डॉ को उनके द्वारा की जा रही सेवा के लिए सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बांसा ग्राम के ज्ञान कुंज विद्यालय के संचालकों अंकित ठाकुर एवं प्रीति ताम्रकार को उनके निशुल्क होम्योपैथिक शिविर में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मानित किया गया। नगर में 65 वर्षों से आयुर्वेद की प्रेक्टिस करने वाले वैद्य बाबू लाल जैन को उनके अतुलनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिला चिकित्सालय में पदस्थ दीपक जैन जी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।  यंग प्रतिभा वंश तोतानी सुरूर बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। डॉ शुभन राव द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई जिसमें पिछले 5 वर्षों से  संगठन द्वारा जो भी निशुल्क शिविर, वृक्षारोपण एवं मानव सेवा के कार्य हुए हैं उनको दिखाया गया। चूंकि यह आईएएस  सुधीर कोचर का दमोह कार्यकाल के दौरान अंतिम दिवस था , अतः दमोह होम्योपैथिक संगठन द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया।  अध्यक्ष डॉ सुधीर वैद्य ने सभी अतिथि एवं उपस्थित डॉक्टर्स का आभार प्रकट किया। संचालन डॉ प्रिया श्रीवास्तव डॉ नेहा गौतम ने किया। 
द्वादशवर्षीय परीक्षा जैन स्कूल में आज.. दमोहपूज्य आचार्य श्री 108 विधासागर जी महाराज के आर्शीवाद से एवं पूज्य मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा से संचाचित द्वादशवर्षीय परीक्षा 2026 दिनांक 12 अप्रैल को दोपहर 1ः30 बजे से जैन हायर सकेन्डरी स्कूल नसिया जी मंदिर के पास में सम्पन्न होगी। परीक्षा संयोजक संतोष जैन अविनाशी एवं संजीव शाकाहारी ने बताया कि इस वर्ष नन्नें मंदिर जी में मंदिर कार्य होने के कारण केन्द्र परिवर्तित किया गया है। अतः सभी परीक्षार्थी समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित होवे।

Post a Comment

0 Comments