Header Ads Widget

निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए रेडियम अभियान शुरू.. गैसाबाद उप चुनाव के लिए मतदान पर्ची वितरण.. दुबे परिवार ने वृद्ध आश्रम में मनाया जन्म दिन.. सकल असाटी समाज द्वारा भव्य कावड़ यात्रा आज..

निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए रेडियम अभियान

दमोह। निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए गौवंश के गले में रेडियम पट्टी और सींगों में रेडियम लगाने का अभियान गौसेवकों सामाजिक स्वयं सेवी संगठनों और जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में घंटाघर अम्बेडकर भवन शिवाजी स्कूल के पास से सांकेतिक रूप में प्रारंभ किया गया हैं। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर बैठे गौवंश को दुर्घटना से बचाना हैं।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ संजय पांडे ने बताया बजरंग दल गौ.सेवक दीपक नेमा उनकी टीम जन अभियान परिषद के सदस्य सभी ने मिलकर दमोह जिले में निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए दुर्घटना से बचाने के लिए जिसमें जनहानि और गौवंश की भी हानि हो रही है इसको रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। गौवंश के सींगों में टेप लगाया जाए गोवंश के गले में रेडियम का बेल्ट लगाया जाए इसके माध्यम से दूर से ही सड़क के किनारे जो गाय बैठी रहती हैं वह दिखेगी ताकि दुर्घटना नहीं हो पाएगी और हम रक्षा कर पाएंगे।

उन्होंने कहा इस कार्य में नगर पालिका की टीम सक्रिय भूमिका अदा कर रही है और निराश्रित गोवंश सड़कों पर है उसको पकड़ कर गौशाला में रखा जा रहा है वहाँ उनका भरण पोषण किया जाएगाए जिसमें हमें सभी का जनसहयोग चाहिए इसमें हमारे बजरंग दल के दीपक नेमा उनकी टीम गौ सेवक नगरपालिका के कर्मचारी सभी सम्मिलित हैं और आप सभी का मैं जनसहयोग चाहता हूँ ताकि हम अपने निराश्रित गोवंश को गौशाला तक स्थापित कर सके और निराश्रित गोवंश की रक्षा कर सकेए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
जन अभियान परिषद समन्वयक सुशील नामदेव ने बताया निराश्रित गोवंश सड़कों पर बैठा रहता है ऐसे सभी गोवंश पशुओं के सींगों पर रेडियम लगाने का कार्य आज जनसहभागिता से प्रारंभ किया जा रहा है। अजय खत्री ने बताया विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टीम ने यह तय किया हैं कि नगर में जितने भी निराश्रित गौवंश सड़कों पर दिख रहे हैं उनको रेडियम पट्टी पहनाई जाएगी ताकि वह दुर्घटना से बच सके। गौ.सेवक दीपक नेमा ने बताया यह अभियान कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है निराश्रित गोवंश को रेडियम की पट्टी लगा रहे हैं। मोंटी रैकवार ने बताया रात के समय जब वाहन चलाते हैं तब अचानक से गाय भैस सामने आ जाती है उसको रोकने विभिन्न संगठन गौमाता को रेडियम के बेल्ट पहना रहे हैं.. 

गैसाबाद उप चुनाव के लिए मतदान पर्ची वितरण.. दमोह। हटा जनपद पंचायत की जनपद सदस्य गैसाबाद क्षेत्र 16 के सदस्य पद के लिए आगामी 22 जुलाई को उप चुनाव निर्वाचन की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है..

इसी क्रम में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राकेश मरकाम सीईओ संजीव गोश्वामी की मौजूदगी में अमले ने गर्रेह संजयनगर बलेह आदि गांव में मतदाताओं को मतदान पर्चियां वितरित की अधिकारियों ने मतदाताओं से मतदान की अपील कर जागरूक भी किया.. 

दुबे परिवार ने वृद्ध आश्रम में जन्मदिन मनाया.. दमोह। सिविल वार्ड नंबर निवासी श्रीमती अमृता, वेद प्रकाश दुबे भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष की पुत्री वेदिका दुबे ने अपना जन्मदिन दमोह जिले के वृद्ध आश्रम में सभी वृद्ध जनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया जिसमें उपहार दिए व स्वल्पाहार कराया गया। 

 इसके पीछे उद्देश्य यही था कि जिन लोगों ने अपनों को छोड़ा ऐसे वृद्धि जनों को उनकी याद आती होगी उनकी कुछ खुशियां अधूरी रह जाती है, उन्हीं को पूरा करने के लिए वृद्धो के साथ  मिलकर जन्मदिन मनाने का निर्णय डॉ वेदिका ने किया। वह अपना हर जन्मदिन वृद्ध आश्रम के लोगों के साथ ही मिलकर मनाएगी यह निर्णय किया, यह एक अच्छी पहल की शुरुआत करने का प्रयास किया है।
जिसमें वेदिका की दादी श्रीमती चंपा दुबे, श्रीमती गीता रविशंकर दुबे, अनीता तिवारी, श्रीमती रश्मि अभिषेक मिश्रा के साथ रानी दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई जी दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया मंडल श्याम विश्वकर्मा सतीश जैन पदाधिकारी गण मनीष सोनी सिकंदर खरारे श्याम दुबे अनिल सैनी जितेंद्र चक्रवर्ती मुकेश खरे संजय सोनी सचिन नामदेव अंकित बसेड़िया हिमांशु विश्वकर्मा पवन विश्वकर्मा रमाकांत मिश्रा आदित्य सिरोठिया कपिल दुबे निखिल पाटकर सुमित मिश्रा अंकुश वर्मा निलेश ठाकुर, दीपक दुबे, अरुण सोनी, राकेश दुबे,  महेंद्र दुबे, रमाकांत ठाकुर, महेश सारोठिया, रामचंद्र गुप्ता, राजेंद्र तिवारी जी की उपस्थिति में जन्मदिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सकल असाटी समाज द्वारा भव्य कावड़ यात्रा आज.. दमोह सकल असाटी समाज द्वारा आज भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 8 बजे कावड़ पूजन कर कावड़ यात्रा असाटी वार्ड नंबर एक संस्कार भवन से प्रारंभ होकर बकोली चौराहा, घंटाघर, अस्पताल चौराहा से होते हुए जगह-जगह स्वागत पूजन होगा एवं श्री देव जटाशंकर धाम मंदिर दमोह में यात्रा समापन होगी। और भोलेनाथ का जल अभिषेक किया जाएगा। समापन उपरांत भोजन प्रसादी वितरण होगा। असाटी समाज समिति दमोह ने आप सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह है कि इस भव्य एवं विशाल कावड़ यात्रा आयोजन में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करें।

Post a Comment

0 Comments