बसपा ने स्मार्ट मीटर के विरोध में ज्ञापन सौपा
दमोह/पथरिया। बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान में अबैध शराब की बिक्री रोकने, स्मार्ट मीटर के विरोध में नगर पालिका पथरिया में भ्रष्टाचारी के विरोध के साथ 12 सूत्री मांगो क़ो लेकर एसडीएम पथरिया क़ो ज्ञापन सौपा।ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमति रामबाई सिंह परिहार, जिला प्रभारी आशाराम चौधरी, दूसरे जिला प्रभारी कोमल अहिरवार, जिला अध्यक्ष इंजी गोवर्धन राज, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, जिला सचिव दिनेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष भगवानदास जी पूर्व जिला प्रभारी चिंतामन जी हाजी फारुख खान पवन अहिरवार देबेन्द्र विश्वकर्मा, महराज सिंह जी सचिव भवानी प्रसाद हरप्रसाद, चिंतामन, आनंद राठौर, सेक्टर अध्यक्ष व बूथ के कार्यकर्ता ,वरिष्ठ साथियों सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओ की उपस्थिति रही।
मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन.. दमोह। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ दमोह जिला इकाई द्वारा प्रदेश आवाहन पर बुधवार को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा, इस ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश सरकार के जन संपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण बीमा कराने का विज्ञापन जारी किया है, उसमें इस बार फिर अधिमान्यता और गैर आधिमान्य पत्रकारों के सभी आयु वर्ग के दो लाख और पांच लाख रुपए के बीमा की प्रीमियम राशि काफी बढ़ा दी है तथा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगा दिया है।
श्रमजीवी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2025-26 के लिए बढ़ाई गई प्रीमियम राशि को और उस पर लगे जीएसटी को सहानभूतिपूर्वक शून्य करें, साथ ही मध्यप्रदेश में पांच लाख रुपये तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क लागू किए जाने की घोषणा करें वहीं आवेदन करने की तिथि 22 सितंबर से 30 सितंबर तक बढ़ाने का कष्ट करें। ज्ञापन के दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर, जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, आजम खान, महासचिव रामअवतार पाली, कार्यकारी महासचिव ऋषि पटेल, महेंद्र गुप्ता, देवानंद राठौर, अभिनव गौतम, इम्तियाज चिश्ती, विवेक सेन, नरेंद्र अठ़या, शांतनु भारत, महेंद्र सिंह, रितेश अवस्थी, विश्वनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को.. दमोह।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला
न्यायाधीश अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के
मार्गदर्शन में 13 सितम्बर दिन शनिवार को जिला मुख्यालय दमोह तहसील हटा
पथरिया एवं तेंदूखेड़ा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें
न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य दांडिक सिविल चौक अनादरण वाहन
दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा वैवाहिक मामले विद्युत से संबंधित प्रकरणों का
आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जावेगा। साथ ही नेशनल लोक
अदालत के माध्यम से बैंक ऋण वसूली बीएसएनएल विद्युत की बकाया वसूली एवं
नगर पालिका से संबंधित प्रिं.लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया जावेगा।
जिला
विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि उक्त नेशनल लोक अदालत में
सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा जिला मुख्यालय दमोह एवं
तहसील हटा पथरिया व तेंदूखेड़ा हेतु कुल 24 खण्डपीठों का गठन किया गया है जो
पक्षकारों को सुलह समझाईश से प्रकरण का निराकरण कराये जाने का प्रयास
करेगी आपने समस्त पक्षकारों से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत के
माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण करावें तथा विद्युत
विभाग बैंक बीएसएनएल नगरपालिका द्वारा दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त
करें।
मनोज चौधरी अजाक्स के तहसील दमोह कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त.. दमोह। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी अजाक्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव गृह विभाग मप्र शासन माननीय जेएन कांसोटिया जी के निर्देशानुसार अजाक्स दमोह तहसील अध्यक्ष श्री हरीश कुमार अहिरवाल ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है
जिसमें कर्मचारी नेता मनोज चौधरी को अजाक्स तहसील दमोह का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री चौधरी जी लंबे समय से अजाक्स संगठन के विभिन्न पदो पर रह चुके है। उनकी नियुक्ति पर समस्त अजाक्स कर्मचारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक एवं मित्रों एवं शुभचिंतको ने बधाई दी है।.jpeg)



0 Comments