जिले में 160 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी
दमोह। मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव द्वारा 7832 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण एवं सेनिटेशन एवं हाइजीन हेतु 20 लाख से अधिक बालिकाओं को 61 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल कलेक्टर मिशा सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे की मौजूदगी में किया गया।इस दौरान विधायक दमोह श्री जयंत मलैया ने प्रतीकात्मक स्वरूप मेधावी छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया।दमोह जिले में 160 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी का वितरण किया गया। जिले में 94 विद्यार्थियों ने ई.स्कूटी तथा 66 विद्यार्थियों ने पसंद की मोटराइज्ड स्कूटी के लिए उनके खाते में क्रमशः 01 लाख 20 हजार रुपए तथा 90 हजार रुपए स्कूटी क्रय हेतु प्रत्येक बच्चे को प्रदान किए गए हैं। कुल 82 छात्राओं तथा 78 छात्रों को स्कूटी प्रदान की गई। स्कूटी पाने वाली छात्रा आकांक्षा सेन ने कहा मैं उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा हॅू और मैनें 12वी कक्षा में 94.4 प्रतिशत प्राप्त किये है जिसके लिए मुझे मेरी पसंद की स्कूटी एक्टिवा सरकार द्वारा प्राप्त हुई हैं। छात्र बिहारी काक्षी ने कहा वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हथना के छात्र हैं। उन्होंने 12वी कामर्स संकाय से 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। कार्यक्रम में कलेक्टर मिशा सिंह ने कक्षा 12 की छात्रा शिक्षा सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी एवं यातायात टीआई दलबीर सिंह मार्कों ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। संचालन डाँ आलोक सोनवलकर और एपीसी मोहन राय ने किया।
नेशनल लोक अदालत 13 को होगी आयोजित दमोह। जिला दमोह एवं तहसील न्यायालय हटा पथरिया एवं तेंदूखेड़ा में 13 सितंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत जागरूकता रथ को प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह सुभाष सोलंकी ने विद्युत व नगरपालिका दमोह के समन्वय से प्रचार.प्रसार वाहन को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले में नेशनल लोक अदालत के लिए आमजनों को जागरूक करेगा।
इस अवसर पर श्री सोलंकी ने कहा जिले में कुल 04 स्थानों पर लोक अदालत के आयोजन में 24 खंडपीठें काम करेगी। लोगों को सस्ता सुलभ और शीघ्र न्याय दिलाने की मंशा से यह नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाती हैं। इसमें तमाम प्रकार के राजीनामा योग्य चैक बाउंस चैक अनादरण मोटर क्लेम सिविल और अपराधिक प्रकरण जिसमें राजीनामा संभव हैं उनका निराकरण किया जाता हैं ताकि लोगों में भाईचारा एकता और ढृढ़ता बनी रहे और उनकी हमेशा के लिए दुश्मनी दोस्ती में बदल जाए। उन्होंने कहा लोक अदालत में जिन प्रकरणों का निराकरण होगा इसमें न कोई जीता न कोई हाराएदोनों जीतेए ऐसा माना जाएगा और इसी उद्देश्य से नेशनल लोक अदालते वर्ष में 04 बार आयोजित की जाती हैं।
जिला न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह श्री सोलंकी ने अधिवक्ता संघ और न्यायाधीशगण से आग्रह करते हुए कहा आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराया जाये जिससे कि पक्षकारों के बीच विवाद का पारस्परिक सहमति से निराकरण होगा और मुकदमेबाजी व विवाद अंतिम रूप से समाप्त होंगे। इस दौरान विशेष न्यायाधीश प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत उदय सिंह मरावी सहित जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कमलेश भारद्वाज उपाध्यक्ष सुरेश कुमार खत्री मुख्य नगरपालिका अधिकारी जिला अभियंता जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं न्यालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे।




0 Comments