Header Ads Widget

मंत्री श्री लोधी ने सामुदायिक भवन का लोकार्पित किया.. समाजवादी पार्टी ने 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा.. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कुण्डलपुर पहुचे.. अग्रवाल महिला मिलन द्वारा झूला सजाओ प्रतियोगिता.. दवाओं चिकित्सा उपकरणों पर शून्य जीएसटी की मांग..

मंत्री श्री लोधी ने पतलोनी में सामुदायिक भवन का लोकार्पित किया.. दमोह। जबेरा विधानसभा क्षेत्र जनपद तेंदूखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पतलोनी में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि इस भवन की मांग लंबे समय से ग्रामवासियों के द्वारा की जा रही थी जिसका शुभारंभ करने का अवसर आज प्राप्त हुआ है। उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में यहां एक बड़ा टीन शेड भी बनाया जायेगा।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि पतलोनी ग्रामवासियों से उन्हें निरंतर आशीर्वाद मिलता रहा है और वह इसके लिए आभारी हैं। भवन को मजबूत एवं सुंदर तरीके से तैयार करने के लिए उन्होंने सरपंच तिज्जा बाई और सरपंच प्रतिनिधि बेड़ी सिंह को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सिंह लोधीए विनीता कुलस्ते संग्राम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पर्व पखवाड़ा आयोजन.. दमोह।  जबेरा विधानसभा के तेजगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पर्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत हर ग्राम में कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाएंगे..

जिसमें रक्तदान शिविर मैराथन दौड़ स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न आयोजन करके प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल में हम निरंतर उनका जन्मदिन सेवा भाव से मनाते आ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस आयोजन के प्रभारी राजकुमार सिंहए भारत सिंह लोधी विनीता कुलस्ते संग्राम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंच का संचालन भोजराज जैन ने किया। 

समाजवादी पार्टी ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन..  दमोह। समाजवादी पार्टी, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इन मांगों में सड़क निर्माण किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध कराना, संविधान निर्माता बाबा साहब की बांदकपुर में प्रतिमा स्थापित हो कचरा प्रबंधन और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना आदि शामिल ळें ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हटा विधानसभा के ग्राम पंचायत रोड़ा में ग्राम तरी तोला तक सड़क निर्माण किया जाए जिससे छात्रों और ग्रामीणों को सुविधा मिल सकें। बांदकपुर में संविधान डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएं। हिंडोरिया नगर के खिरका मोहल्ला चौराहे का नाम महात्मा ज्योतिबा राव फुले किया जाएं व नई मूर्ति की स्थापना की जाए। दमोह का प्रमुख कचौरा बाजार में कचरा डालना बंद किया जाए और बाजार को साफ स्वच्छ किया जाएं। किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध किया जाए व काला बाजारी पर रोक लगाई जाए।

गैर सरकारी दुकानों पर गांव-गांव बिक रही अवैध शराब को बंद किया जाए। आदिवासी समाज के लिए सरकारी पट्टे दिए जाएं। ग्राम पंचायत भदौली कछार मोहल्ला से प्राथमिक शाला स्कूल तक सड़क निर्माण किया जाएं। केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत बन रहे बांध को कही और बनाया जाए जहां पर किसी को समस्या ना हो। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को स्वतंत्र काम करने दिया जाएं। इन प्रमुख मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला कलेक्टर से जल्द ही कार्रवाई करने का निवेदन किया है अगर मांगे पूरी नही होती है तो सार्वजानिक हित समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। ज्ञापन के दौरान समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा प्रदेश सचिव राम यादव सम्राट अशोक क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा राकेश सेन बद्री कुशवाहा लखन अहिरवार राजू पटेल ओंकार पटेल ईश्वर अहिरवार एडवोकेट माखन मौर्य चंद्रभान कुशवाहा घनश्याम कुशवाहा गणेश कुशवाहा विजय कुशवाहा भूरा कुशवाह प्रेम पटेल शामले कुशवाहा मुकेश पटेल राजाराम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रकाश मोदी ने किए बड़े बाबा के दर्शन दमोह। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार बोर्ड सदस्य (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त)माननीय श्री प्रकाश मोदी जी ने कुण्डलपुर में पूज्य बड़े बाबा जी के दर्शन कर अभिषेक, शांतिधारा, छत्र चढ़ाकर, पूजन की..

इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के महामंत्री इंजी. आरके जैन, यू सी जैन, के सी जैन, अभिषेक जैन आरआई, एनके जैन उप प्रबंधक ने श्री प्रकाश मोदी जी का परिवार सहित पूज्य बड़े बाबा का चित्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। श्री उमेश तिवारी जी तहसीलदार पटेरा की उपस्थिति रही। दोपहर में श्री प्रकाश मोदी जी दमोह कलेक्ट्रेट में अल्पसंख्यक सदस्यों की बैठक में भाग लेंगे इसके पश्चात पथरिया प्रवास रहेगा।
अग्रवाल महिला मिलन द्वारा झूला सजाओ प्रतियोगिता.. दमोह। अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में अग्रवाल महिला मिलन समिति द्वारा कान्हा जी का झूला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी लोगो को सनातन धर्म से जोड़ना है ताकि युवा वर्ग की बालिकाए अपने धर्म और संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाने।इस प्रतियोगिता के प्रायोजक हैं श्रीमती अंजलि श्री अतुल, श्रीमती निशा श्री नरेंद्र, श्रीमती रंजीता श्री मनोज,  श्रीमती सुनीता श्री अनिल। इसमें 15 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों में पिंकी, प्रियांसि महक, गुंजन,ऐश्वर्या व महिलाओं में  मोनिका, गरिमा, सीतारानी, अंजलि, रिद्धि, नीलिमा, मृदुला, राधा, अभिलाषा ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक प्रसिद्ध राम कथा वाचक श्री रघु दीक्षित जी हैं जिनके मुख से राम कथा सुनने पर ऐसा लगता हैं जैसे साक्षात राम चन्द्र जी व उनकी लीलाये हमारे सामने किसी चलचित्र की भांति चल रही हो और हम सभी त्रेता युग मे पहुँच गए हो।कार्यक्रम में महिला मिलन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा, सचिव श्रीमती वीणा सहसचिव श्रीमती रचना, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती रश्मि मणि, मीडिया प्रभारी श्रीमती सपना मनोज 
महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रमा व युवा सम्भागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की बहनों व बेटियो की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपाध्यक्ष राजबहादुर अग्रवाल संदीपअग्रवाल व दीपक भैया का सहयोग रहा।

समस्त दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों पर शून्य जीएसटी की मांग.. दमोह। मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन दमोह इकाई ने केंद्र सरकार से समस्त दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों पर तत्काल शून्य जीएसटी लागू करने की मांग की है। दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों पर शून्य जीएसटीकी माँग को सबसे पहले उठाने वाला एकमात्र संगठन अपनी जायज लम्बित मांग को भारत सरकार द्वारा आंशिक रूप से स्वीकार कर दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी दरों में कमी के निम्नलिखित निर्णय का स्वागत करता है.. 33 जीवन रक्षक दवाओं पर 12 से 0 और अन्य गंभीर बीमारियों की 3 जीवन रक्षक दवाओं पर 5 से 0 अन्य सभी दवाओं पर 12 से घटाकर 5   विभिन्न चिकित्सा उपकरणों 18 से घटाकर 5 विभिन्न आपूर्ति उपकरणों जैसे वैडिंग गॉज पट्टियाँ डायग्नोस्टिक किट और ग्लूकोमीटर आदि पर 12 से घटाकर 5प् रतिशत जीएसटी लागू है।

Post a Comment

0 Comments