राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने बैठक..
दमोह। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार बोर्ड सदस्य राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रकाश मोदी ने कलेक्ट्रेट सभा गार में अल्प संख्यक समाज के प्रतिनिधियों की बैठक ली। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके साथ सबके विकास के तहत सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित भारत के सपने को साकार रूप दे रहे है।
उन्होंने कहा अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए हर राज्य में अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया गया है जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। अल्प संख्यक आयोग के माध्यम से विकास के लिए नियमित सुझाव के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा सरकार की नीति अनुसार योजनाओं का लाभ समाज के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।
इस बैठक में जैन समाज मुस्लिम समाज सिक्ख समाज ईसाई समाज के लोगों के अपनी अपनी समाज की समस्याओं को रखा। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी अल्प संख्यक समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। चंद कुमार सराफ डॉ आर के बजाज देवेंद्र सेठ पदम चंद जैन महेन्द्र जैन इंजी आरके जैन अजित कण्डया यूसी जैन शैलेंद्र जैन अमित त्यागी हेमंत छाबड़ा कैप्टन बाधवा हाजी अमजद डायमंड एड सादिक रिजवी आसिफ अंजुम नियाज कुरैशी मजीद मसीह पादरी पीके पॉल आसिफ अंजुम नियाज कुरैशी सहित सहायक संचालक अल्पसंख्यक विभाग रंजीता जैन उपस्थित रही।जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह का प्रतिनिधि मंडल मिला राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार सदस्य से.. दमोह। जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार सदस्य श्री प्रकाश जैन मोदी जी से सौजन्य भेंट हेतु मिला। यह भेंट समाजसेवी श्री संतोष सिंघई जी के निवास पर सम्पन्न हुई। प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान अल्पसंख्यक जैन समाज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्या ओं को श्री मोदी जी के समक्ष रखा। इनमें प्रमुख रूप से जरूरतमंद जैन समाज के सदस्यों को गरीब रेखा का प्रमाण पत्र (BPL कार्ड) न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ न मिल पाना। जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर आज तक कोई संतोषजनक कार्यवाही न होना।
समाज के विद्यार्थियों को अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप का लाभ न मिल पाना। जैन मंदिरों एवं समाज की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता। इन मुद्दों पर चर्चा के दौरान श्री प्रकाश जैन मोदी जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि “जैन समाज की समस्याएं वाजिब हैं, इनका समाधान शीघ्र कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गरीब रेखा का प्रमाण पत्र न होने से वंचित रह रहे जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं व योजनाओं का लाभ दिलाने, जैन मंदिरों की सुरक्षा और विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप उपलब्ध कराने के लिए मैं संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही कराऊंगा।”
साथ ही श्री मोदी जी ने जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह की प्रशंसा करते हुए कहा “दमोह की जैन मिलन शाखा समाजहित और सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है। समाज की समस्याओं को गंभीरता से उठाना और उनका समाधान खोजने की पहल करना निश्चित रूप से सराहनीय है। मुझे खुशी है कि यहां का संगठन निष्ठा और एकजुटता के साथ समाज का मार्गदर्शन कर रहा है।”
इस अवसर पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के सदस्यों ने पुष्पमालाओं से श्री प्रकाश जैन मोदी जी का हार्दिक स्वागत किया और समाजसेवी संतोष सिंघई जी का भी आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में मुकेश जैन मम्मा, संजीव जैन शाकाहारी, आनंद जैन, शैलेन्द्र सिंघई, शैलेन्द्र मयूर, राजेश हिनोती, महेंद्र जैन, अरुण जैन, दिलेश जैन चौधरी, सौरभ महेन्द्रा, सुधीर जैन डब्लू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वन स्टॉप सेंटर एवं DHEW सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.. दमोह। वार्ड 15 महिला एवं बाल विकास परियोजना पथरिया अन्तर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीश द्वारा उपस्थित महिलाओं बालिकाओं ऑगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को महिला अधिकार संबंधित कानून विधिक सहायता लोक अदालत के बारे मे बताया गया। घरेलू हिंसा अन्तर्गत लंबित प्रकरणों के संबंध में बताया गया कि यथासंभव प्रयास करें कि दोनों पक्ष उपस्थित होवें ताकि निराकरण संभव हो सके।वन स्टॉप सेन्टर एवं अन्तर्गत दी जाने वाली सेवाओं एवं 181 112 1098 1930 पॉक्सो एक्ट महिला सहायता योजना योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रशासक वन स्टॉत सेन्टर द्वारा दी गई। पथरिया अन्तर्गत वन स्टॉप सेन्टर मे दर्ज प्रकरण के संबंध में न्यायाधीश द्वारा जानकारी ली गई। संबंधित ऑंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेन्टर एवं मे दी गई सेवाओं एवं परामर्श से उनके क्षेत्र के दम्पत्ति ओएससी मे दर्ज प्रकरण में आज खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं जिस पर न्यायाधीश द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।






0 Comments