Header Ads Widget

पर्यूषण पर्व समापन पर दमोह तथा हटा में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा.. समनापुर में जिनवाणी शोभायात्रा, रक्तदान शिविर.. जबेरा में जयकारो के साथ मासिक महाआरती.. गणेशपुरम में भागवत कथा का शुभारंभ.. पितृपक्ष मे पूर्वजों को तर्पण..

पर्यूषण पर्व समापन पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा

दमोह पर्यूषण पर्व के समापन पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज के पुरुष महिलाएं एवं बच्चे सम्मिलित रहे इसमें विशेष रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय टंडन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई आदि की विशेष उपस्थिति रही।
शोभायात्रा दिगंबर जैन विमान कमेटी के निर्देशन में प्रातः 11 बजे सिटीनल से प्रारंभ होकर दमोह के हृदय स्थल घंटाघर से होती हुई नसिया मंदिर जैन हाई स्कूल पहुंची जहां पर श्री जी का अभिषेक शांति धारा आरती संपन्न हुई प्रथम शांति धारा लेने का सौभाग्य अभय वनगांव परिवार एवं दीपचंद जैन को प्राप्त हुआ फूलमाल पदमचंद हल्दी तथा ज्ञानमल महेश दिगंबर को प्राप्त हुई पालकी जी की आरती करने का सौभाग्य नसिया मंदिर महिला मंडल को प्राप्त हुआ..
इस मौके पर संगीत के साथ एसजेएम के द्वारा पालकी में विराजमान शास्त्रों की आरती गाई गई एवं अर्ग समर्पित किया गया इस मौके पर कमेटी के द्वारा बाहर से पधारे प्रवचनकार विद्वानों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया पर्यूषण पर्व के दौरान 10 उपवास करने वाले तपस्वियों का भी सम्मान किया गया

 कक्षा 10वीं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का भी कमेटी एवं जैन पंचायत में सम्मान किया प्रशासनिक पदों पर चयनित होने वाले समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया नगर की पाठशाला में बच्चों को शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षकानों का भी सम्मान किया गया
कमेटी के द्वारा समाज की विभिन्न संस्थाओं के मुख्य पदाधिकारी का भी सम्मान किया गया शोभायात्रा में दिव्य घोष बजाने वाले युवा सदस्यों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन सुनील वेजीटेरियन नवीन निराला एवं पंडित अभिषेक जैन ने किया आभार प्रदर्शन विमान कमेटी के अध्यक्ष महेश दिगंबर ने किया।

हटा में पर्युषण पर्व समापन पर श्रीजी की शोभायात्रा.. हटा। मानव अहंकार एवं आज्ञानता के कारण दुसरों के प्रति दुर्व्यवहार करता है, एक अपराध पर अपराध करता है और उसे अपने अपराध का बोध नहीं होता है। जैन धर्म पर पर्वराज पर्यूषण पर्व क्षमा धर्म से प्रारंभ होता है और क्षमा वाणी से समाप्त होता है। क्षमा धर्म का पालन करने से सम्मान बढता है न कि घटता है। 
इसी क्षमा भाव के कारण जैन धर्म को आदर्ष माना गया है। यह बात आज बड़ा बाजार जैन बेदी पर ब्रम्हचारिणी निषा दीदी ने पर्व के समापन अवसर पर अपने मंगल प्रवचन में कही उन्होने जैन धर्म के दषलक्षण पर्व के दसों पर्व की व्याख्या करते हुए इस पर्व को आत्मषुद्धि, कायोत्षर्ग का पर्व बताया है। दषलक्षण पर्व समापन के अवसर पर श्री पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मंदिर से श्री जी की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्यमार्गो से निकाली गई जो चारों जैन मंदिर होते हुए बडा बाजार स्थित जैन वेदी पर पहुंची जहां सभी भक्तों ने मंत्रोपचार के साथ वेदी की परिक्रमा लगाई। 
वेदी पर धर्मध्वजा पहराई गई, श्री जी का अभिषेक ष्षांतिधारा हुई। निषा दीदी एवं सांगानेर से आये कमलेष भैया जी के प्रवचन हुए। समाज के द्वारा दस दिन तक नगर में धर्म प्रभावना फैलाने वालों का सम्मान सकल समाज एवं मंदिर कमेटी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम उपरांत श्रीजी का विमान पुनः मंदिर जी वापिस पहुंचा। इस अवसर पर बडी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे
समनापुर में धूमधाम से निकली जिनवाणी शोभायात्रा.. तेंदूखेड़ा। पर्वाधिराज पर्यूषण के समापन के अवसर पर ग्राम समनापुर में सोलहवीं शताब्दी के महान संत तारण तरण मंडाचार्य महाराज द्वारा विचरित 14 ग्रन्थ को पालकी में सवार करके ग्राम के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई।  तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय समनापुर में सुबह से मंदिरविधि का आयोजन किया गया उसके पश्चात बीते दिन हुई बुराइयों एक दूसरे से हाथ जोड़कर क्षमा मांगी।
दोपहर में जिनवाणी बिराजमान करके मंदिर से प्रारंभ होकर राम मंदिर एवं कृष्ण मंदिर पहुंची जहा स्वागत किया गया बस स्टैंड होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में तेंदूखेड़ा बालिका मंडल, महिला मंडल डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए नजर आए एवं जिनवाणी जगह जगह आरती उतारी गई तथा स्वागत किया गया। समापन के अवसर पर समाज की ओर से पात्रभावना एवं सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया..अतुल जैन ने बताया कि क्षमावाणी के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 15 युवाओं ने रक्तदान का पुण्य कार्य किया है जिससे हम जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है इस कार्य की सभी ने अनुमोदना की है।
जबेरा में जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन.. दमोह। श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में कई वर्षों से चल रही मासिक महाआरती हर माह की भांति एक माह के प्रथम रविवार में जबेरा की कृषि उपज मंडी में मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया आरती का संचालन अनिल रैकवार जी ने किया आरती के पहले दो-दो मिनट के मां एवं गुरुवर जी के जयकारे बहन साधना लोधी बहन दुर्गा वंशवर्ती जी ने लगाएं एक साथ मिलकर हजारों मां भक्तों ने बैठकर आरती संपन्न की समापन के पश्चात चिंतानों का संचालन संगठन के जिला सचिव सुरेश राय जी ने किया चिंतनों की प्रथम कड़ी में प्रियंका अहिरवार जी ने कहा कि संगठन के साथ समाज सेवा में जो भी गुरु भाई बहन अपना एक कदम आगे की ओर बढ़ाता है उसकी सफलता के लिए श्री शक्तिपुत्र जी महाराज उसे सैकड़ो कदम आगे बढ़ा देते हैं
अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के ब्लॉक सचिव वृंदावन सेन जी ने कहा कि हमारे जीवन में एक गुरु की बहुत आवश्यकता होती है जो हमारे अवगुणों के अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ा दें अगली कड़ी में जबेरा जनपद उपाध्यक्ष रश्मि ठाकुर जी ने कहा कि यह यात्रा सामान्य यात्रा नहीं है श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने पूर्व में कहा था कि 2025 के बाद एक ऐसा परिवर्तन समाज में देखने को मिलेगा जो पहले संगठन को नजर अंदाज करते थे वह सभी लोग यह कहने के लिए बाध्य हो जाएंगे की भगवती मानव कल्याण संगठन वास्तव में समाज कल्याण का कार्य कर रहा है वह परिवर्तन और समाज में देखने को मिल रहा है आज सागर संभाग में हर गांव से यह मांग उठ रही है कि हमारा गांव भी नशा मुक्त होना चाहिए संगठन के द्वारा अब तक 180 ग्रामों को पूर्ण तरह नशा मुक्त कर दिया गया है अगली कड़ी में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मगन यादव जी ने कहा कि हमने पुराणों में पढ़ा है की एक राक्षस रक्त बीज मैं इतनी समर्थ थी कि वह अपने एक बूंद खून से सैकड़ो राक्षसों को पैदा कर देता था वह एक राक्षस था और हम अपनी सामर्थ को अपनी शक्ति को नहीं समझ पा रहे हम भी एक मां जगत जननी के अंश है श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के शिष्य हैं हम सब यह ठान लें एक-एक शिष्य सैकड़ो लोगों में के जीवन में परिवर्तन ला सकता है सैकंडों लोगों को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त करा सकते है।
अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ललित पाल जी ने कहा कि जो लोग भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ बहुत पहले से जुड़ चुके थे आज वह परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी उनके बच्चे भी नशा मुक्त मांसाहार मुक्त होते चले जा रहे हैं आज आप नशा छोड़ोगे आपके बच्चे भी नशा छोड़ेंगे आप नशा करोगे आपके बच्चे नशेड़ी बनते चले जाएंगे इसलिए निर्णय आपको करना है। अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव बिनोद सिंह जी ने कहा भगवती मानव कल्याण संगठन समाज में वर्षों से कार्य कर रहा है आज उसी सेवा समर्पण का प्रभाव है कि गांव के गांव नशा मुक्त हो रहे हैं और अगर आप किसी भी नशे से परेशान हैं व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं परेशान है तो आप श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में 132 वां तीन दिवसीय शक्ति चेतना जन जागरण आत्मोउत्थान शिविर 30 सितंबर से 01 एवं 02 अक्टूबर 2025 तक रहेगा कार्यक्रम स्थल पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम पोस्ट मऊ तहसील व्यौहारी जिला शहडोल (म.प्र.) मैं हो रहा है इस शिविर मैं आप सभी सा परिवार सादर आमंत्रित हैं आपके रहने खाने पीने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। अंतिम कड़ी में सभी का आभार प्रकट मान सिंह जी ने किया..
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ..  दमोह  कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी के मुखारविंद से गणेशपुरम हटा नाका ईमलाई फैक्ट्री के पास में आयोजन 07 सितंबर से 14 सितंबर तक श्रीमद् भागवत महा पुराण पितृपक्ष में जलस्त्रोत से जल भरने के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया। आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद् भागवत कथा में *कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी* ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया।
किशोरी जी ने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियो को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। किशोरी जी ने बताया कि इस कथा को सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुना था, जिसके प्रभाव से उसके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्य़ु का भय दूर हुआ और उसने मोक्ष को प्राप्त किया था। मुख्य यजमान श्रीमति गौरा बाई गोविंद प्रसाद सोनी, हरिओम सोनी गणेश पुरम इमलाई फैक्टरी हटा नाका के पास में एवं समस्त सोनी परिवार ने कथा श्रवण करने की अपील की है..
पितृपक्ष मे पूर्वजों को तर्पण करने से पूर्वज देते सुख शांति- राहुल शास्त्री.. दमोह। नगर के पुरैना तालाब पर जल तर्पण करने आए लोग जिसमें पं.राहुल शास्त्री ने बताया कि पितृपक्ष मे पूर्वजों को तर्पण करने से पूर्वज देते सुख शांति समृद्धि एवं उन्होंने कहा कि पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, व उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए मनाया जाता है..
जिसमें तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं. यह 16 दिन की एक धार्मिक अवधि है, जो दिनांक 7 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेंगे जिसमे पितरों को जल, भोजन आदि अर्पित कर उनके आशीर्वाद की कामना की जाती है, जिससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और वंश को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

Post a Comment

0 Comments