Header Ads Widget

ई अटेंडेंस के संबंध में कलेक्टर के साथ संगठन प्रमुखों की चर्चा.. मप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के चुनाव.. उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम.. कांग्रेस कार्यालय में महामंत्री का जन्म दिन..

 ई अटेंडेंस के संबंध में कलेक्टर के साथ चर्चा..  

दमोह। ई अटेंडेंस के संबंध में विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संगठनों के प्रमुखों की कलेक्टर सुधीर कोचर के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपंन हुई। जिसमें जिला ई अटेंडेंस के संबंध में आ रही है विसंगतियां से कलेक्टर को अवगत कराते हुए बताया गया कि अनेक क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अनेक अध्यापक संवर्ग को 40 से 50 किलोमीटर का सफर करके विद्यालय संचालन करने पहुचना पड़ता है। अनेक लोगों के साथ आर्थिक रूप फ्राड हो चुका है व डाटा लीक का संदेह बना रहता है।

इसके अतिरिक्त सरकार से हमारा प्रदेश स्तर  पर मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों द्वारा ई अटेंडेंस का बहिष्कार हो रहा है । जिसके तारतम्य में जिला, ब्लाक व संकुल स्तर तक प्रांतीय निर्देशों का हम अक्षरशः पालन करेंगे। क्योंकि कि संघ की नीतियों से आज हम सम्मान जनक स्थिति में है अतः आप से अनुरोध है कि शासन के आदेश निर्देश के अतिरिक्त हम पर जिला से दबाब ना बनाया जाएं। जिला अंतर्गत BEO द्वारा ई अटेंडेंस ना लगाने पर नोटिस जारी किए, उसको वापिस लेने का आग्रह किया। इस पर सहमति हुई। ई अटेंडेंस बहिष्कार के कारण के संबंध में सभी संघ,  माननीय कलेक्टर महोदय को समझाने में सफल रहे । माननीय कलेक्टर महोदय ने कहा कि आप हमें लिखित अपनी बात दें जिसमें हम प्रदेश स्तर पर आप लोगों की बात को रखेंगे सहज व सरल माहौल में वार्ता सफल रही । प्रदेश का दमोह पहला जिला है जिसमें ई अटेंडेंस के संबंध में कलेक्टर महोदय ने मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों की बैठक रखी ।

जिले की मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों  के प्रतिनिधि मंडल में व्याख्याता एवं प्राचार्य संघ जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक सोनवलकर, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह, राजीव विश्वकर्मा, अजाक्स संघ जिलाध्यक्ष मुरारी लाल अहिरवार, आजाद अध्यापक संघ  जिला अध्यक्ष अभय भट्ट, ताहिर खान, कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोशन नायक, अटल संविदा  सहअध्यापक कल्याण संघ जिला अध्यक्ष राम बिहारी विश्वकर्मा एवं अन्य कर्मचारी संघ उपस्थित रहे।
मप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के चुनाव संपन्‍न.. दमोह। मध्य प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के दमोह यूनिट का सम्मेलन राज्य इकाई से सचिव कामरेड वीरेंद्र रावल का सचिन तलरेजा और सतना इकाई के कोषाध्यक्ष का प्रशांत केसरवानी के आत्थ्यि में आयेाजित हुआ। इस अवसर पर दमोह इकाई के अध्यक्ष का ऋषि तिवारी ने सभी का स्वागत किया गया। सचिव साहब खान द्वारा सेक्रेटरी रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष सौरभ खरे द्वारा लेखा.जोखा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।  वीरेंद्र रावल द्वारा सेल्स प्रमोशन एंप्लॉय एक्ट और वर्तमान में सरकार द्वारा श्रम कानून को बदलने से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया।
इसके साथ ही दमोह इकाई के चुनाव अधिकारी कामरेड अरुण गुप्ता और जगदीश अग्रवाल द्वारा चुनाव संपन्न करवाए गए। जिसमें कामरेड पंकज सेन को अध्यक्ष सौरभ खरे को सचिव  शिवम तिवारी को उपाध्यक्ष   आशीष पौराणिक को कोषाध्यक्ष रहीम खान और अभिषेक ठाकुर को को सहसचिव चुना गया है।  नई वर्किंग कमेटी में मयंक जैन शुभम पाण्‍डे पारस जैन जयकांत सुरेन्‍द् आदित्‍य गुरू को सदस्‍य मनोनीत किया गया। सफीक खान द्वारा सभी कामरेडो का धन्यवाद दिया गया। 
कार्यक्रम में कामरेड वेंकटेश शर्मा विजय श्रीवास्तव विक्रम साहू अमिताभ शुक्ला कमलेश रजक दिनेश विश्वकर्मा करण सिंह लोकेश सोनी पंकज मिश्रा राजेंद्र पांडे धर्मेंद्र ठाकुर आदित्य शिक्षक जयकांत दुबे कमलेश रजक राज सिंह राहुल कुमार संदीप खरे शैलेन्द्र सिंह ई विजय श्रीवास्तव मयंक जैन संजीव जैन लियोलाइफ आकाश सोनी जगमोहन अहिरवार राहुल सोनी गणेश पटेल पारस जैन विकास जैन वैभव जैन सुरेंद्र पटेल अभिषेक ठाकुर आशीष पुराणिक शफीक खान सौरभ खरे शेख रहीम नीलेश सिंह दिनेश पचभैया अभय खरे सुरेंद्र रायकवार नारायण ठाकुर पंकज कुमार सेन हेमंत नामदेव शिवम तिवारी शिवम कुमार पप्पू कुमार शुभम् पांडे यतीराज कंकर अरुण गुप्ता शेलेन्द्र मिश्रा मनीष कोष्ठी साहिब खान हेमंत राठौड़ शुभ नंदन शर्मा प्रशांत जैन तरुण गर्ग सतेंद्र गुप्ता अजय जैन आदि की उपस्थिति रही। 
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम आयोजित.. दमोह। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्य क्रम के अंतर्गत आज जिला दमोह जिला शिक्षा केंद्र एवं विकास खंड स्त्रोत्र समन्वयक के सहयोग सर से साक्षरता सप्ताह कार्यक्र रखा गया जिसमें जिले के प्रमुख अक्षर साथियों का सम्मान एवं 20 सितम्बर 2035 की परीक्षा मे सम्मिलित नवाक्षरों का भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक भैयन जी भाई साब रहे एवं अध्यक्षता डीपीसी मुकेश दुबे ने की..
कार्यक्रम संयोजक सयुक्त रूप से ललित सर एवं जिला सह समन्वयक साक्षरता कमल करोसिया, प्रभारी राजकुमार बागवार रहे। कार्यक्रम मे अक्षर साथियों का पुष्प गुच्छ सम्मानित कर आगामी परीक्षा को सफल बनाने निःस्वार्थ भाव से कार्य करने की सपथ ली, अक्षर साथियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन विपिन चौबे ने आभार प्रकट राजकुमार ने किया
। 
जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया बबलू भट्ट का जन्मदिन.. दमोह। कांग्रेस के जिला महामंत्री भैया बबलू भटट का बड़े हर्ष उल्लास के साथ जन्मदिन मनया गया। कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों ने भैया को बधाई दी।
जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव, एस.सी. सेल जिला अध्यक्ष अजय जाटव, कांग्रेस महामंत्री ए.के चिश्ती, अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष रियाज खान, एड. अयाची, एड. नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, राजा मिश्रा, गोलू खान, बसीर खान, रोशन नायक, अशोक ठाकुर, गोपाल रैकवार, सलीम बैटरी, उबेद गौरी, जमालू खान आदि ने बधाई।

Post a Comment

0 Comments