महाकाल ग्रुप ने जन समूह को किया मंत्रमुग्धदमोह। युवक क्रांति संगठन एवं जनपरिषद चेप्टर के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय नृत्य संगीत समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय मानस भवन में राष्ट्रीय जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव ,मिसेज यूनिवर्स टायटेनिक ब्युटी प्रगति सेठ, दमोह के भाव सिंह लोधी नोहटा, पूर्व विधायक अजय टंडन, इंजी आर.के.जैन ,सुलेखा मिश्रा जबलपुर, श्रीमति मालती असाटी, रूपचंद जैन, नन्हें सिंह ठाकुर, डॉ.विक्रांत चौहान, डॉ केदार शर्मा, वीरेन्द्र दबे, लालचंद राय, स्वप्निल बजाज, इंजी. आर.के. जैन, संजय जैन तेन्दूखेड़ा, संजय पालीवाल पटेरा जगजीत सिंह वाधवा, आजम खान,के आतिथ्य में अखिल भारतीय नृत्य संगीत समारोह एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया।
नृत्य प्रतियोगिता में विलासपुर से आये आदित्य नामदेव,कटनी से आयी ज्योत्सना गर्ग,दमोह की श्वेता बजाज ने अपना निष्पक्ष निर्णय देते हुये समूह नृत्य में प्रथम तुलसीराम पटेल ग्रुप के दिवारी नृत्य,द्वितीय नवरंग लोक कलां आकादमी उमेश नामदेव गु्रप की बधाई नृत्य,तृतीय शारदा रावत,नौरता सांत्वना विशेष ज्वाला डांस गु्रप उमरिया एवं गुरूनानक स्कूल दमोह,समूह नृत्य जूनियर में प्रथम कत्थक की पाठशाला कटनी द्वितीय गीतांजलि संगीत महाविद्यालय कटनी तृतीय साईनिंग स्टार स्कूल दमोह, सांत्वना विशेष नवनित्यांजलि जबलपुर इसी तरह एक नृत्य सीनियर में प्रथम सानवी अग्रवाल कटनी, द्वितीय कृषि वर्मन कटनी, तृतीय एश्वर्या कटनी, सांत्वना विशेष इशिका एवं सत्यांशा कटनी,एकल नृत्य जूनियर में प्रथम अंशिका सिंह, भाव्या कटनी,द्वितीय सिद्धी यादव कटनी, तृतीय अरायना जबलपुर,भावना श्रीवास्तव,कलकत्ता सांत्वना विशेष आयुष गुप्ता,एवं विदुषी जैन दमोह इसी तरह कत्थक में प्रथम पूर्वी गुप्ता कटनी,द्वितीय वर्दिका जैन तृतीय खुशी कटनी, सांत्वना विशेष जिली मिश्रा एवं माधुरी सिंह जबलपुर, को घोषित किया गया । कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त समूह नृत्य को कलाश्री एवं एकल नृत्य में प्रथम को नृत्य श्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन पश्चात् अतिथियों का स्वागत संस्था पदाधिकारी सुधीर विद्यार्थी मनोज जैन पत्रकार, दिनेश प्यासी, एड. अभिषेक सिंघई, सौरभ विद्यार्थी, अकरम खान, प्रीति गौतम,किरण गोस्वामी, मधुवाला जैन आदि ने किया। तद्पश्चात् समूह नृत्य सीनियर,समूह नृत्य जूनियर,एकल नृत्य सीनियर, एक नृत्य जूनियर, कत्थक नृत्य, स्पर्धा में जहां प्रतियोगियों ने भव्य तथा आकर्षक प्रस्तुति की वहीं छिदवाड़ा से विकास मालवी के निर्देशन महाकाल नृत्य की भव्य प्रस्तुति ने भारी मात्रा में उपस्थित जन समूह को मत्रमुग्ध कर दिया।
संयोजक सुधीर विद्यार्थी ने भाग लेने वाले कलाकारों में कलकत्ता, छिदवाड़ा, उमरिया, कटनी, जबलपुर,सागर गाडरवारा, सिवनी, आदि के प्रति आभार माना सह संयोजक मनोज जैन ने संगठन की आगामी योजना पर प्रकाश डाला महिलाध्यक्ष प्रीति गौतम ने संगठन के प्रतिवेदन पर प्रकाश डाला। मिसेज यूनीवर्सल प्रगति सेठ ने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी जन परिषद के राष्ट्रीय संयोजक राम जी श्रीवास्तव ने जनरिषद के कार्यो की जानकारी देते हुए सभी आयोजकों को एक श्रेष्ठ कार्यक्रम के प्रति शुभकामनाएं दी। संचालन अध्यक्ष दिनेश प्यासी, महामंत्री अभिषेक सिंघई ने किया। द्वितीय चरण में प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत जबलपुर से आयी सुलेखा मिश्रा, मुकेश द्विवेदी, प्रो सविता जैन, एच.आर.पाण्डेय, अक्षेन्द्रनाथ को सम्मानित किया गया। अंत में प्रीति गौतम एवं किरण दुबे ने सभी कलाकारों,सहयोगियों प्रति आभार व्यक्त करते हुये आगामी कार्यक्रमों में सहयोग हेतु अपील की।
महिला जैन मिलन नगर शाखा द्वारा दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन.. दमोह। महिला जैन मिलन नगर शाखा दमोह, क्षेत्र क्रमांक के 10 द्वारा दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. भूमिका जैन एवं डॉ. विवेक चौधरी द्वारा दंत परीक्षण, उपचार, सुझाव एवं दंत-स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। दोनों चिकित्सकों ने बच्चों, महिलाओं पुरुषों एवं वरिष्ठजनों के दाँतों की जाँच कर उचित परामर्श दिया। आयोजन का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष वीरांगना समीक्षा बजाज ने किया। आयोजन के सुचारु संचालन में क्षेत्रीय मंत्री अतिवीरांगना कविता ऋषभ जैन का विशेष सहयोग रहा। साथ ही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर दिलेश चौधरी ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अपने सहयोग से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में मुख्य क्षेत्रीय संयोजक वीर सुधीर जैन, मुख्य क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अर्चना इंद्रश्री, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना वंदना सराफ,राष्ट्रीय संयोजक अति वीर ऋषभ जैन एवं वीर विकल्प जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में सहयोग देने वाली शाखा की सक्रिय सदस्यों मे शाखा मंत्री वीरांगना ऋतु जैन, वीरांगना बबीता नायक, वीरांगना मुक्ता जैन, वीरांगना चांदनी जैन,वीरांगना लवली जैन,वीरांगना नीतू सराफ, वीरांगना स्मिता जैन, वीरांगना रूबी जैन शामिल रहीं। शिविर में बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर दंत परीक्षण का लाभ उठाया। सभी ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को अत्यंत लाभदायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की। अंत में महिला जैन मिलन नगर शाखा दमोह क्षेत्र क्रमांक 10 ने चिकित्सकों, सभी पदाधिकारियों, अतिथियों एवं उपस्थित परिवारों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
0 Comments