Header Ads Widget

निनादो का नाद ही डमरू का घोष जिसमें अक्षर विन्यास बने महेश्वर सूत्र- श्री भगवान वेदांताचार्य रसिक.. स्वावलंबी भारत अभियान के नव नियुक्त जिला संयोजक का सम्मान..

 निनादो का नाद ही डमरू का घोष जिसमें अक्षर विन्यास बने महेश्वर सूत्र- श्री भगवान वेदांताचार्य रसिक

दमोहशिव पुराण की विवेचना में पौराणिक विधाओं का वर्णन करते हुए श्री भगवान वेदांताचार्य जी ने कहा कि पुराणोंमें भगवान् शिवको विद्याका प्रधान देवता कहा गया है। उन्हें ’विद्यातीर्थ’ नामसे पुकारा गया है और सर्वज्ञ माना गया है। उन्हें ज्ञान, इच्छा एवं क्रिया-इन तीन शक्तियोंका समन्वय एवं समस्त ज्ञानका स्त्रोत माना गया है। ज्ञानपिपासुओंको उन्ही की पूजा एवं आराधना करनेका विशेषरूपसे आदेश किया गया है।
यस्य निःश्वसितं वेदा यो वेदेभ्योऽखिलं जगत्। निर्ममे तमहं वन्दे विद्यातीर्थं महेश्वरम् ॥ अर्थात् ’वेद जिनके निःश्वास हैं, जिन्होंने वेदोंसे सारी सृष्टिकी रचना की और जो विद्याओंके तीर्थ हैं ऐसे शिव भारत के व्याकरण-रचयिताकारों के कुलगुरु महर्षि पाणिनि व्याकरण के सूत्रधार हुए इन्हीं विद्या निधान भगवान् महेश के डमरू का घोष प्रथम शब्द ध्वनि मानी गई। साधकों के लिए ज्ञान प्राप्त करने का साधन बन गया। उस परमात्मज्ञान विषयक बुद्धिको आश्रय रूपमें ग्रहण करने प्रसिद्ध देव परमेश्वर ने यह निनाद उत्पन्न किया जिससे पुनः संगीत का नाद भी जाग्रत हो उदीप्त हुआ। वेदोंके छः प्रधान अङ्गोंमें व्याकरण भी एक अङ्ग होने से शब्दों का विवेचन विन्यास की आधार शिला बना, जो अनादि ब्रह्म का स्वरूप है।
विनय से सम्पन्न शंकर के मुखारविंद से आविर्भूत यह शास्त्र मयूर के पंखों से लिख जो अनेक सिद्धों के मन को भाया यही सिद्धों वर्णसमाम्नाय कहा गया यहां से विनिमय और व्यापार के सूक्तों का भी निर्माण हुआ जो अखिल ब्रह्मांड के परिवर्तन में प्रविष्ट हुआ। जिसका घोष दोष की संभावना को सदैव के लिए नष्ट करता है अनुप्राणित रूप से शिव के शरण होने का लाभ दर्शाता है।

स्वावलंबी भारत अभियान के नव नियुक्त जिला संयोजक का सम्मान..दमोह। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे, जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, विष्णु शर्मा के द्वारा अंग वस्त्र एवं श्रीफल के द्वारा नव नियुक्त जिला संयोजक दीपक शर्मा का सम्मान किया गया.. 
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को  स्वदेशी दिवस के उपलक्ष में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई, ब्लॉग स्तर पर भव्यता के साथ आयोजन होना है ऐसी कार्य योजना, ऑनलाइन प्रबोधन, हर घर स्वदेशी अभियान के तहत भव्यता के साथ मनाना इस आशय को लेकर बैठक संपन्न हुई एवं सभी संगठन के पदाधिकारी ने नवनियुक्त जिला संयोजक दीपक शर्मा को सभी ने बधाइयां प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments