प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.. दमोह। प्रदेश के उच्चशिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री श्री इंदर सिंह परमार मंगलवार शाम 530 बजे दमोह पंहुचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री श्री परमार 10 दिसंबर की सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में जन सामान्य एवं जन प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे सुबह 11 बजे से 11 30 बजे तक कीर्ति स्तंभ चौराहा पर सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान में हेलमेट वितरण करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री परमार सुबह 11 45 से 12 30 बजे तक पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। आप दोपहर 12 45 बजे से 2 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री परमार दोपहर 215 सर्किट हाउस पहुंचेंगे और अपरान्ह 3 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया, समन्वय समिति की बैठक संपंन.. दमोह।
जिला कांग्रेस कार्यालय में संघर्ष एवं त्याग की प्रतिमूर्ति यूपीए की
चेयरमेन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्म दिवस जिला समन्वय समिती के सदस्यों
कांग्रेस जनो ने केक काटकर मनाया गया एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की।
जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि हमे गर्व है कि हम
उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिस पार्टी की नेता हमारी सोनिया जी है
जिन्होने राष्ट्र की खातिर प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का त्याग कर
दिया था।जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जिले की चारो
विधानसभाओ का एवं समस्त ब्लाको का एस आई आर का काम हमारे बी एल ए ने सजगता
से किया है , मनु मिश्रा, महेन्द्र प्रताप सिंह चौधरी, संजय चौरसिया
लक्ष्मण सींग प्रदीप पटेल निधि श्रीवास्तव रजनी ठाकुर परम यादव, दृगपाल
सिंह ठाकुर, प्रदीप खटीक योगेश सराफ वीरेन्द्र राजपूत, बसंत कुशवाहा, सुषमा
ठाकुर भूपेन्द्र अजमानी, रोहन पाठक, अमर सिंह, लाखन सींग दिनेश रैकवार
मंजीत यादव, हेमराज पार्षद, अजय जाटव मदन सुमन ने भी जिले के कांग्रेस
कार्यकर्ताओ से आहवान किया कि 14 दिसंबर 2025 को माननीय राहुल गांधी जी के
नेतृत्व में आयोजित दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली
में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाजपा की अनीतियों का पुरजोर विरोध
करें..
इस अवसर पर रियाज खान अशोक ठाकुर गोपाल रैकवार, तुलाराम यादव, तेजीराम
रोहित, अनुज ठाकुर, सुनील सींग, डॉ. सुनील, श्रीकान्त पटेल, मुकेश सेनी
ए.के. चिश्ती इनायत अली सहित अनेको कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही। अंत में
भारतीय महिला ब्लांइड क्रिकेट टीम की सदस्य सुषमा पटेल का पुष्पगुच्छ
श्रीफल साल से स्वागत किया जिन्होने हाल ही में संपन्न हुये महिला ब्लांइड
क्रिकेट टीम में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप विजेता बनाने में अहम भूमिका
निभाई..
जनसुनवाई में 232 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. दमोह। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में आयोजित जनसुनवाई में सुनी। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 232 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय. सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 07 आयुष्मान कार्डए 10 आधार कार्डए 08 किसान सम्मान निधि एवं 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई जिले की ग्राम नोहटा वनवार सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 36 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्.प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।






0 Comments