राज्यमंत्री श्री पटेल ने केंद्रीय शिक्षामंत्री श्री प्रधान से की भेंट.. दमोह प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से सौजन्य भेंट कर पथरिया में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर के पत्रानुसार भूमि साध्यता रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है। पथरिया में आरक्षित स्कूल भवन में ही केवी कक्षाएं प्रारंभ करने हेतु निवेदन किया है। इस अवसर पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधीए होशंगाबाद.नरसिंहपुर सांसद धरशन सिंह चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।शिक्षा गरीबी हटाने का सबसे अच्छा माध्यम है . न्यायाधीश शर्मा.. दमोह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में जेपीबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में मूल कर्त्तव्य व अधिकारी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश पंकज शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया प्राचार्य डीके मिश्रा शिक्षक शरद मिश्रा सहित छात्रायें उपस्थित रहीं।
शिविर में जिला न्यायाधीश पंकज शर्मा ने संविधान में वर्णित 11 मूल कर्त्तव्यों की विस्तृत व्याख्या करते हुये कहा कि हर नागरिक संविधान द्वारा अधिरोपित मूल कर्त्तव्यों का पालन सुनिष्चित कर लेवे तो देश में अपराध नगण्य हो जायेंगे। आपने उपस्थित छात्राओं से कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम जिससे गरीबी व अज्ञानता दूर हो सकती है। साथ ही आपने छात्राओं को मौलिक अधिकार पाक्सो एक्ट व सोशल मीडिया के सदुपयोग से संबंध में विस्तृत जानकारी दी।जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया द्वारा उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुये बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार का प्रयोग करते समय कर्त्तव्यों से विमुख नही होना चाहिये। साथ ही आपने रैगिंग निःशुल्क हेल्पलाईन 15100 के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरूष्कृत भी किया गया। पोस्टर निर्माण में प्रथम स्थान कुण् जानकी पटैल द्वितीय स्थान कु शालिनी द्विवेदी तृतीय स्थान कु मीना पटैल निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु साबिया खान द्वितीय स्थान कु राजनंदिनी नामदेव तृतीय स्थान कु सरस्वती पटैल रही। संचालन एवं आभार श्री शरद मिश्रा द्वारा किया गया।
जनसुनवाई में 273 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. दमोह जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में आयोजित जनसुनवाई में सुनी। इस दौरान सामान्य जनसुवाई में 273 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 20 आधार अपडेशन 19 राजस्व 04 आयुष्मान कार्ड 12 आंगनवाड़ी04 किसान 02 अनाथ बच्चे एवं 210 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामुहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम डिप्टी कलेक्टर छोटे सिंह गोस्वामी लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई.. जिले की ग्राम कुम्हारी बांदकपुर सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 31 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें सभी का शत्.प्रतिशत निराकरण हो गया।
पंचायत उप.निर्वाचन 2025 के लिए प्रेक्षक नियुक्त.. दमोह राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशों के तहत जिला दमोह में पंचायत उपनिर्वाचन 2025 ;उत्तरार्द्ध के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक.10 कुम्हारी एवं विकासखण्ड पथरिया की ग्राम पंचायत देवरान तथा विकासखण्ड बटियागढ़ की ग्राम पंचायत निबोराकला के सरपंच पद निर्वाचन के पर्यवेक्षण हेतु प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। मप्र पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अंतर्गत निहित प्रावधानों के अनुसार आईएएस सेवानिवृत्त शैलेन्द्र कियावत निवासी 2 287 अरेरा कॉलोनी भोपाल.462016 ;मोबाइल नंबर 9424410098 को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उप.जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ;राजस्व को निर्देशित करते हुए कहा प्रेक्षक को दी जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। निर्देशानुसार प्रेक्षक प्रथम चरण में 16 से 20 दिसंबर तक तथा द्वितीय चरण में 28 दिसंबर से 05 जनवरी तक जिला प्रवास पर रहेंगे।



0 Comments