Header Ads Widget

सर्दी में टीम उम्मीद बनी बेघर निराश्रितों का सहारा.. तहसीलदार ने छात्रावास का किया निरीक्षण.. भजनों पर झूमे खाटू श्याम के भक्त.. श्री गौर राधा रमण मंदिर में हरिनाम संकीर्तन.. उत्कृष्ट विद्यालय में कॉलेज चलो अभियान जानकारी..

सर्दी की रात में टीम उम्मीद बनी बेघर निराश्रितों का सहारा.. दमोह। ठंड में कंबल बांटना एक नेक सामाजिक कार्य है. ठंड में कंबल बांटने का कार्य अक्सर सामाजिक संस्थानों और प्रशासन द्वारा किया जाता है. ऐसे ही दमोह में बीती देर रात सूनी सड़को पर टीम उम्मीद एक पहल दमोह के लिये के साथी मसीहा बनकर निराश्रितों, बेघर लोगों को कंबल बांटते नजर आए।

टीम उम्मीद के रात्रिकालीन इस अभियान में शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल, दीपक राजपूत, धर्मेंद्र सोनी, महेंद्र सिंह लोधी, मनोज गुप्ता, अर्जुन प्रताप सिंह, व जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव भी शामिल रहे। ज्ञात हो हाल ही में दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कोचर ने भी शहरवासियों से अपील की थी कि गर्म कपड़े कंबल आदि दान करें ताकि निराश्रितों का सहारा बन सकें. अब टीम उम्मीद ने भी शहर वासियों से अपील की है कि जो भी कंबल/गर्म कपड़े देना चाहता है टीम उम्मीद के साथियों तक पहुंचाये. जो लोग रात में निकल कर स्वयं से कंबल नहीं बांट सकते, वो हमारे पास तक कंबल पहुंचा दे, हमारी टीम रात्रि भ्रमण कर जरूरतमंदो तक दानदाताओ की सामग्री पहुंचा देगी।

तहसीलदार ने कुसमी मानगढ़ छात्रावास का किया निरीक्षण.. दमोह। जबेरा शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास कुसमी मानगढ़ की लगातार शिकायतें आ रही थी। शिकायतों की सूचना मीडिया के माध्यम से तहसीलदार को दी गई। तहसीलदार सोनम पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते गुरुवार की दोपहर छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं से बातचीत कर व्यवस्थाएं जानी। छात्राओं ने भोजन व साफ सफाई न रखना के बारे में जानकारी दी।

तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया जो भी मुझे शिकायत प्राप्त हुई थी वह सत्य है जिस पर मैंने छात्रावास अधीक्षक मीना तिवारी सहायक वार्डन सीमा खरे को सख्त हिदायत देते हुए आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित कियाए यदि दोबारा इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो दोनों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

भजनों पर झूमे खाटू श्याम के भक्त.. दमोह। जय श्री श्याम भक्त मंडल सेवा समिति द्वारा मंगलवार को देर सायं में  खाटू श्याम जी का संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंडाल में मंच पर खाटू श्याम बाबा की आकर्षक झांकी सजाकर भव्य दरबार लगाया गया था।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आर एस म्यूजिकल ग्रुप गायक्कर राहुल जोशी पन्ना गौरी अग्रवाल इंदौर प्रीति सरगम सिंह जबलपुर द्वारा भजन गायक कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों का गायन किया गया। दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है भर दे रे श्याम झोली भर दे दिल में है तू श्याम की जरा ज्योति जला के देखए किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार ए साथी हमारा कौन बनेगा आदि भजनों पर महिलाओं एवं सभी भक्तजनों ने जमकर नृत्य किया।

भजन कलाकारों द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुति के दौरान पूरा प्रांगण श्याम के रंग में डूबा नजर आया। भजनों पर पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालु भक्त झूमते नजर आए। इस अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया और पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और गुलाब का इत्र छिड़का गया। अंत में खाटू श्याम बाबा की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।

श्री गौर राधा रमण मंदिर में दिव्य भव्य हरिनाम संकीर्तन.. दमोह। श्री गौर राधा रमण मंदिर असाटी वार्ड में दिव्य भव्य हरिनाम संकीर्तन का त्रयोदशी तिथी में गौर राधा रमण मंदिर के प्रभात हरिनाम संकीर्तन के वरिष्ठ सदस्य श्री गनेश प्रसाद जी राठौर की प्रथम पुण तिथी के अवसर पर किया गया जिसमें सैकड़ों की तादाद में गौर हरि वैष्णों भक्त वृन्द की उपस्थिति रही। श्री गौर राधा रमण मंदिर में वरिष्ठ पुजारी श्री सिब्बू प्रसाद दुबे के द्वारा भगवत भजन की महिमा के विषय में और प्रभात फेरी में नियमित सम्मिलित होने से भगवान के चरण में प्रीति बड़ती है और आत्मा की प्रसन्नता के लिए सभी को प्रभात फेरी में आना चाहिए।

अपना मानव जीवन सफल करने का यही सरल सुगम उपलब्ध है। श्री गौर राधा रमण मंदिर में प्रतिदिन सुबह 06:30 बजे से शहर के विभिन्न मार्ग से निकाली जाती है। सबको सम्मिलित होने का प्रसास अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालू भक्तों की उपस्थिति रही, विशेष रूप से पंडित सिब्बू प्रसाद दुबे, श्री अभिषेक पाण्डे, राम तिवारी, सतीश तिवारी, धर्मेन्द्र राजोरिया, राम नारायण चतुर्वेदी जी, बबलू गर्ग जी, खिलेन्द्र तिवारी एवं समस्त परिवार भक्त जन की उपस्थिति रही।

विद्यार्थियों को कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत जानकारी.. दमोह। शास. कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जीपी चौधरी के मार्गदर्शन एवं संयोजक डॉ. अवधेश जैन के द्वारा कॉलेज चलो अभियान 2026 _27 के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में डॉ.बृजेंद्र कुसमरिया एवं डॉ अमिता श्रीवास्तव ने कक्षा 12वीं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी।
इसी के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की एवं केंद्रीय शासन की विविध योजनाएं छात्र वृत्तियों गांव की बेटी, प्रतिभा किरण योजना, मुख्यमंत्री मेधावी योजना, पिछड़ा वर्ग ,अनुसूचित जाति योजना एवं अनुसूचित जनजाति योजना की विस्तृत जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विषय संरचना एवं नई शिक्षा नई उड़ान के संबंध में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इसी के साथ महाविद्यालय में उपलब्ध विविध सुविधाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के साथ पाठ्यक्रमों की भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर पी पटेल एवं स्टाफ के साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments